Muqtada al-Sadr
- फोटो : सोशल मीडिया
इराक में मुक्तदा अल-सदर के संन्यास की घोषणा के बाद बिगड़े हालात
इराक में राजनीतीक संकट टल नहीं रहा है। वहीं, शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर के राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा करने के बाद से देश में हिंसा भी भड़क उठी है। शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर की घोषणा के बाद उनके नाराज समर्थक सरकारी महल पहुंच गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की राजधानी में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं, इतना ही नहीं राजधानी में दंगे जैसे हालात हो गए हैं। बगदाद के ग्रीन जोन में 20 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...