फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, निजी स्कूलों में EWS दाखिले पर ड्रॉ, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 30 Aug 2022 06:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सबकी नजरें अब जी-23 नेताओं पर टिकी हैं। सबके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या अध्यक्ष पद पर कांग्रेस में तीसरी बार मुकाबला होगा। इसी बीच सूत्रों ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वहीं, निजी स्कूलों में बीस फीसदी आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की सीटों पर दूसरी से नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज निकाला जाएगा। स्कूल आवंटित हो जाने के बाद अभिभावकों को जरूरी दस्तावेज के साथ 15 सितंबर तक स्कूल में रिपोर्ट करना होगा। साथ ही केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न मुद्दों पर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
विज्ञापन

2 of 12
कांग्रेस सांसद शशि थरूर। - फोटो : PTI
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं शशि थरूर
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सबकी नजरें अब जी-23 नेताओं पर टिकी हैं। सबके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या अध्यक्ष पद पर कांग्रेस में तीसरी बार मुकाबला होगा। माना जा रहा है कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं होते हैं तो जी-23 का कोई नेता इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। खबरों के मुताबिक, शशि थरूर, मनीष तिवारी या पृथ्वीराज चव्हाण मैदान में कूद सकते हैं। इसी बीच सूत्रों ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। हालांकि, अभी उन्होंने इस पर अंतिम फैसला नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि थरूर ने अभी अपना मन नहीं बनाया है लेकिन वह जल्द ही इस पर निर्णय ले सकते हैं।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस की सीटों पर दाखिले के लिए ड्रॉ आज
निजी स्कूलों में बीस फीसदी आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की सीटों पर दूसरी से नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज निकाला जाएगा। स्कूल आवंटित हो जाने के बाद अभिभावकों को जरूरी दस्तावेज के साथ 15 सितंबर तक स्कूल में रिपोर्ट करना होगा। यदि इस तय समय सीमा के अंदर अभिभावक बच्चे का दाखिला नहीं कराते हैं तो उनकी दावेदारी रद्द माना जाएगा। वहीं एक बार आवंटित स्कूल को बदला नहीं जाएगा।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई

गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय में करेंगे समीक्षा बैठक
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न मुद्दों पर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री पुलिसिंग के संबंध में वर्ष 2024 एक्शन प्लान व आगामी जी-20 समिट के दृष्टिगत मजबूत सुरक्षा प्लान समेत अनेक बिंदुओं पर समीक्षा बैठक करेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
NEET UG Result 2022 Answer Key - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नीट यूजी आंसर आज हो सकती है जारी
नीट यूजी परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस परीक्षा में करीब 18.50 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। ये उम्मीदवार, उम्मीदवारों के अभिभावक एवं शिक्षक आदि बीते तीन सप्ताह से नीट यूजी 2022 की आंसर की जारी होने की बाट जोह रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए 17 जुलाई, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
हरतालिका तीज 2022। - फोटो : अमर उजाला।

हरतालिका तीज आज, जानें क्या है इस दिन का महत्व और कथा
सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं के सबसे बड़े पर्व में से हरतालिका तीज भी है। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं। महिलाएं तीज में निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस बार हरतालिका तीज 30 अगस्त 2022 को मनाई जा रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
JP Nadda - फोटो : ANI

जेपी नड्डा को मिल सकता है एक साल का विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक साल का विस्तार मिल सकता है। पार्टी में अध्यक्ष पद का चुनाव टालने और लोकसभा चुनाव से पहले नए अध्यक्ष का चुनाव कराने पर मंथन हो रहा है। विस्तार के लिए कोरोना महामारी के कारण अपने कार्यकाल में नड्डा को काम करने का अधिक अवसर नहीं मिल पाने का हवाला दिया जा रहा है।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
RBI - फोटो : Social Media

बैंकिंग धोखाधड़ी रोकने के लिए फ्रॉड रजिस्ट्री की स्थापना करेगा RBI
बैंकिंग धोखाधड़ी रोकने और ग्राहकों के सुरक्षा के उपायों को मजबूत करने के तहत आरबीआई ‘फ्रॉड रजिस्ट्री’ (धोखाधड़ी पंजीयक) की स्थापना पर विचार कर रहा है। इसकी मदद से धोखाधड़ी वाली वेबसाइट, फोन नंबर, विभिन्न तरीकों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष - फोटो : सोशल मीडिया

आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए 9300 करोड़ के बेलआउट फंड को दी मंजूरी
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के कार्यकारी निदेशक मंडल ने सोमवार को पाकिस्तान के विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) कार्यक्रम को फिर से बहाल करने को मंजूरी दे दी है। इससे नकदी संकट से जूझ रहे देश को 7वीं और 8वीं किस्त के रूप में 1.17 अरब अमेरिकी डॉलर (9300 करोड़ रुपये) मिलेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
Muqtada al-Sadr - फोटो : सोशल मीडिया

इराक में मुक्तदा अल-सदर के संन्यास की घोषणा के बाद बिगड़े हालात
इराक में राजनीतीक संकट टल नहीं रहा है। वहीं, शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर के राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा करने के बाद से देश में हिंसा भी भड़क उठी है। शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर की घोषणा के बाद उनके नाराज समर्थक सरकारी महल पहुंच गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की राजधानी में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं, इतना ही नहीं राजधानी में दंगे जैसे हालात हो गए हैं। बगदाद के ग्रीन जोन में 20 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
जपोरिझिया परमाणु संयंत्र के आसपास गोलाबारी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

जपोरिझिया परमाणु संयंत्र के आसपास गोलाबारी जारी
रूस-यूक्रेन में जपोरिझिया परमाणु संयंत्र के आसपास रॉकेट और तोपों से गोलाबारी के बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोसी संयंत्र के लिए निकल चुके हैं। जबकि सोमवार तड़के भी संयंत्र के पास हुई गोलाबारी के लिए दोनों देशों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। आशंका है कि क्षेत्र में संघर्ष जारी रहने की स्थिति में संयंत्र को होने वाला नुकसान विकिरण का रिसाव बढ़ा सकता है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
दुनिया के सबसे अकेले व्यक्ति की मौत। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

दुनिया के सबसे अकेले व्यक्ति ने दम तोड़ा
ब्राजील में अमेजन के घने जंगल में मूल निवासी कबीले के एकमात्र सदस्य की भी मौत हो गई। दुनिया के सबसे अकेले व्यक्ति के रूप में मशहूर व्यक्ति को गड्ढा खोदकर पशुओं का शिकार करने के लिए भी जाना जाता रहा है। 1980 के दशक में शिकारियों और लकड़ी तस्करों के गिरोहों ने उसके कबीले के बाकी सभी लोगों को गोली से उड़ा दिया था। सिर्फ उसकी जान जैसे-तैसे बच सकी थी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें