फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट आज से, राष्ट्रपति हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 29 Nov 2022 06:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
7वीं ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट (जीटीएस) आज से शुरू होने जा रही है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार यह शिखर सम्मेलन एक दिसंबर 2022 तक चलेगा। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 29 नवंबर से हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। साथ ही उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो जाएगा। सत्र के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

7वीं ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट आज से, इस विषय पर होगी चर्चा
7वीं ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट (जीटीएस) आज से शुरू होने जा रही है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार यह शिखर सम्मेलन एक दिसंबर 2022 तक चलेगा।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हरियाणा दौरे पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोमवार को जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी की शोभा बढ़ाएंगी।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू
उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो जाएगा। सत्र के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पांच दिसंबर तक चलने वाले सत्र में कानून व्यवस्था से जुड़े अंकिता हत्याकांड और केदार भंडारी प्रकरण के अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) परीक्षा घोटाले पर हंगामा होने के आसार हैं।
पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन

5 of 12
ड्रोन। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर: सांबा आईबी पर फिर दिखी ड्रोन की संदिग्ध हलचल
सांबा जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा क्षेत्र में सोमवार शाम सात बजे स्थानीय लोगों ने ड्रोन की हलचल देखी। सूत्रों के अनुसार देर शाम आसमान पर लाल पीले रंग की वस्तु जाती दिखाई दी। माना जा रहा है कि यह ड्रोन की हलचल थी। यह ड्रोन राजपुरा से बंई नाले की ओर निकलने की सूचना है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
आईपीएस लक्ष्मी सिंह, रमित शर्मा, प्रीतिंदर सिंह, अजय मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
यूपी में 16 IPS के तबादले
नवगठित पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, आगरा व प्रयागराज में पुलिस आयुक्तों की तैनाती कर दी गई है। सोमवार देर रात हुई इस तैनाती से पुलिस महकमे में 16 आईपीएस अफसर इधर से उधर किए गए।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रदर्शन की तुलना पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के दस साल के कार्यकाल से की
राजकोट में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने प्रदर्शन की तुलना पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के दस साल के कार्यकाल से की। पीएम मोदी ने कहा कि एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री के 10 साल तक प्रधानमंत्री रहने के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था केवल एक पायदान चढ़कर दसवें स्थान पर पहुंची, लेकिन एक चायवाले के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले आठ वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दी।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
पीएम मोदी और ऋषि सुनक (फाइल फोटो)। - फोटो : Social Media

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा- यूके भारत के साथ नए एफटीए लाने के लिए प्रतिबद्ध
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साथ संबंधों को बढ़ाने को लेकर हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसी के हिस्से के रूप में भारत के साथ नए एफटीए लाने पर विचार कर रहे हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित सरस 3 रेडियो टेलीस्कोप। - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के सारस रेडियो टेलिस्कोप ने ब्रह्मांड के शुरुआती सितारों और आकाशगंगाओं की जानकारी दी
भारत के सारस रेडियो टेलिस्कोप (SARAS Radio Telescop) ने वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड के शुरुआती सितारों और आकाशगंगाओं के बारे में पता लगाने के लिए कुछ जानकारियां जुटाने में मदद की है। इसके जरिए 20 करोड़ वर्ष पहले महाविस्फोट (बिग बैंग) के बाद बनी आकाशगंगाओं के बारे में कई गुत्थियां सुलझ सकती हैं, इस अवधि को कॉस्मिक डॉन के रूप में जाना जाता है।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
Shenzhou-15 spacecraft - फोटो : Twitter@AJ_FI

अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर आज तीन यात्री भेजेगा चीन
चीन अंतरिक्ष जगत में खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने जा रहा है। इसी कड़ी में आज वह शेनझोऊ-15 अंतरिक्ष यान लॉन्च करेगा, जो अंतरिक्ष स्टेशन के आखिरी चरण को पूर्ण करने में मदद करेगा। इसमें तीन अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
ब्लड प्रेशर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

लैंसेट की रिपोर्ट : देश में हाइपरटेंशन के 75 फीसदी मरीजों में रक्तचाप अनियंत्रित
भारत में हाइपरटेंशन के 75 फीसदी मरीजों में रक्तचाप अनियंत्रित है। इस कारण वयस्कों में दिल के रोगों और मौतों की संख्या अधिक है। वहीं, एक चौथाई से भी कम रोगियों में यह बीमारी नियंत्रण में है। द लैंसेट रीजनल हेल्थ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
पाक सांसद मोहसिन डावर। - फोटो : Twitter@mjdawar

पाक सांसद को सुरक्षा बैठक के लिए देश से बाहर जाने की नहीं मिली अनुमति
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य और नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट के नेता मोहसिन डावर को देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि डावर को उस समय इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया गया जब वह 'हेरात सुरक्षा संवाद' में भाग लेने के लिए ताजिकिस्तान जा रहे थे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें