फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: PFI पर लगा पांच साल का प्रतिबंध, नोटबंदी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 28 Sep 2022 07:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों के चलते भारत में पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दी गई है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ मामले की सुनवाई करेगी। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। ऐसी उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक 30 सितंबर को रेपो दर में 0.50 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
PFI, NIA - फोटो : अमर उजाला

पीएफआई पर लगा पांच साल का प्रतिबंध
कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों के चलते भारत में पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दी गई है। पीएफआई की आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों पर मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) समेत सुरक्षा एजेंसियों ने फिर कार्रवाई की।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ आज मामले की सुनवाई करेगी। बेंच के अन्य जजों में जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम और जस्टिस बीवी नागरत्ना शामिल हैं। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने के भारत सरकार के निर्णय के खिलाफ कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें से एक याचिका विवेक नारायण शर्मा ने दायर की है। याचिका में 8 नवंबर 2016 की अधिसूचना को चुनौती दी गई है।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
आरबीआई - फोटो : पीटीआई

आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक आज से
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। ऐसी उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक 30 सितंबर को रेपो दर में 0.50 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो रेपो दर 5.90 फीसदी पर चली जाएगी, जो अभी 5.40 फीसदी है। पिछले हफ्ते ही करीब एक दर्जन केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा किया था। अमेरिका के बैंक ने 0.75 फीसदी की बढ़त की थी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
रमाबाई मैदान में तैयारियां पूरी। - फोटो : अमर उजाला

सपा के सम्मेलन में आज प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर लगेगी मुहर
समाजवादी पार्टी पिछड़े व अल्पसंख्यक के साथ अब दलित एवं महिला कार्ड भी चलेगी। इनसे जुड़े विभिन्न मुद्दे पर राष्ट्रीय सम्मेलन में मंथन होगा। पार्टी जातीय जनगणना और आरक्षण की संस्तुतियों को लागू करने के मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठाने की तैयारी है। सपा का प्रदेश सम्मेलन आज और राष्ट्रीय सम्मेलन बृहस्पतिवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगा। इसमें आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता
ग्रामीण खेलों के महाकुंभ में राजधानीवासियों का स्वागत है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर अमर उजाला अपने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज कर रहा है। प्रतियोगिता 1090 चौराहा के पास रिवर फ्रंट स्टेडियम में बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। दोपहर बाद विजेता टीमों व खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण समारोह होगा।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
अयोध्या का लता मंगेशकर चौराहा। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी आज करेंगे लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर बने स्मृति चौक का लोकार्पण समारोह आज आयोजित होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी चौक का उद्घाटन करेंगे। चौक के उद्घाटन समारोह में लता मंगेशकर के भतीजे व बहू भी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वीडियो संदेश देंगे। लोकार्पण समारोह सुबह 10:50 बजे शुरू होगा।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
Global Recession - फोटो : Istock

विकास दर में कमी और महंगाई ने बढ़ाई वैश्विक मंदी की चिंता
वृद्धि दर को रोक कर महंगाई पर काबू करने की दुनियाभर के देशों की रणनीति अब भारी पड़ती नजर आ रही है, क्योंकि महंगाई तो कम नहीं हो रही है और उल्टे विकास दर भी रुक रही है। इससे मंदी की चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि इस परंपरा से कहीं हम मंदी की ओर तो नहीं जा रहे हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock

एनएमसी का डॉक्टरों को निर्देश, सिर्फ यूट्यूब देख कर न करें हेयर ट्रांसप्लांट
सरकार ने हेयर ट्रांसप्लांट जैसी सर्जरी को लेकर लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। 20 सितंबर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार डॉक्टरों से कहा गया है कि वे बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के हेयर ट्रांसप्लांट जैसी सर्जरी न करें। यूट्यूब या वर्कशाप देख लेना भर पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं है। साथ ही मरीजों से कहा गया है कि वे पहले चिकित्सक के बारे में पड़ताल करें, तभी हेयर ट्रांसप्लांट कराएं।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। - फोटो : Facebook @ShehbazSharif

ऑडियो लीक पर चर्चा के लिए पीएम शहबाज शरीफ आज करेंगे बैठक
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने उनके कार्यालय से कथित तौर पर ऑडियो लीक मामले में चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की आज बैठक बुलाई है। इस मुद्दे पर विपक्ष ने आक्रामक रुख अपनाते हुए शरीफ से इस्तीफे की मांग की है। बता दें, गत सप्ताह पीएमओ के उच्च अधिकारियों के साथ हुई कथित गोपनीय बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था जिसके बाद देश के शीर्ष कार्यालय की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन गेमिंग में कर चोरी का खेल
ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर केंद्र सरकार की सख्ती से टैक्स चोरी व फर्जीवाड़े के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। देश में बीते तीन साल में लोगों ने ऑनलाइन गेम खेलकर 58 हजार करोड़ रुपये की रकम जीती। लेकिन, इस पर कर नहीं चुकाया। वहीं, यूनिकॉर्न स्टार्टअप गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजी के छह साल से वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) न देने का भी खुलासा हुआ है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
रूसी सेना - फोटो : Social media

यूक्रेन जंग में और सैनिक भेजने के एलान से भड़के युवक ने भर्ती अधिकारी को गोली मारी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में तीन लाख सैनिक और उतारने के एलान के बाद से पूरे देश में गुस्सा है। इसके खिलाफ विभिन्न शहरों में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई स्थानों पर उन्होंने सेना के दफ्तरों को आग लगा दी। पुलिस ने 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें