प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के साबरमती में एक रिवरफ्रंट फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। अहमदाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साबरमती रिवरफ्रंट ने भी अपना एक दशक पूरा किया है। साथ ही वह कच्छ का दौरा भी करेंगे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में होंगे और शहर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और कामकाज की रफ्तार देखेंगे। साथ ही ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
साबरमती रिवरफ्रंट एफओबी
- फोटो : Twitter
पीएम मोदी आज साबरमती रिवरफ्रंट फुट ओवर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के साबरमती में एक रिवरफ्रंट फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। अहमदाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साबरमती रिवरफ्रंट ने भी अपना एक दशक पूरा किया है। पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए यहां एलिस और सरदार पुल के बीच फुट ओवर ब्रिज के रूप में एक नया आकर्षण जोड़ा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 12
डायमंड लीग जीतने के बाद नीरज चोपड़ा।
- फोटो : Instagram : @media.iccsai
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जीत रचा इतिहास
ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीती है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 12
मंकीपॉक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
सभी के लिए मंकीपॉक्स का टीका जरूरी नहीं
देश में फिलहाल प्रत्येक व्यक्ति के लिए मंकीपॉक्स टीकाकरण (monkeypox vaccination) की जरूरत नहीं है। क्योंकि वायरस को लेकर भारत की स्थिति दूसरे देशों की तुलना में बेहद अलग है। अब तक 10 मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं और एक की मौत हुई है। यह सभी मामले एक-दूसरे से अलग हैं और इनमें वायरस के स्ट्रैन भी अलग-अलग हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 12
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी आज गाजियाबाद में
सीएम योगी आदित्यनाथ कल शाम गाजियाबाद पहुंचे। रात को वे अपने एक रिश्तेदार से मिलने राजनगर एक्सटेंशन भी गए। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। आज सीएम योगी शहर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और कामकाज की रफ्तार देखेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कंपार्टमेंट श्रेणी पाने वाले छात्र- छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2022) शनिवार, 27 अगस्त, 2022 को आयोजित की जानी है। यूपी एमएसपी के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 12
ट्विन टावर
- फोटो : अमर उजाला
महज 12 सेकेंड में जमींदोज हो जाएंगे सुपरटेक के ट्विन टावर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर्स को ध्वस्त किए जाने की प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। ध्वस्तीकरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि टावर ध्वस्त करने की पूरी प्रक्रिया में आसपास रहने वालों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 12
वाराणसी में खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा
- फोटो : अमर उजाला
गंगा ने पार किया खतरे का निशान तो डूबे घाट-मंदिर और श्मशान
मोक्षदायिनी गंगा का उफान रुकने का नाम नहीं ले रहा। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर पार करने के बाद आधी रात को गंगा ने खतरे का निशान पार कर लिया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात में 12 बजे 71.29 मीटर पर पहुंच गया। बनारस में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
9 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
पाकिस्तान में बाढ़ ने ली अब तक 937 जान
पाकिस्तान सरकार ने देश में बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 343 बच्चों समेत 937 लोगों की मौत और कम से कम तीन करोड़ लोगों के बेघर होने के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार, सिंध प्रांत में 14 जून से अब तक 306 लोग मारे जा चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
10 of 12
गुलाम नबी आजाद(पीटीआई)
- फोटो : PTI
आजाद की नई पार्टी बनने से घाटी के दलों को हानि
दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे से जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल आ गया है। आजाद के प्रदेश के समर्थकों की शनिवार को दिल्ली में बैठक प्रस्तावित है। अगले महीने सितंबर में उनके जम्मू-कश्मीर आने की संभावना है। आजाद नई पार्टी के गठन की घोषणा कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो सबसे अधिक प्रभाव कश्मीर आधारित पार्टियों पर पड़ने के आसार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
11 of 12
Encounter
- फोटो : बासित जरगर
आतंकियों के तीन मददगार ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में शुक्रवार को लश्कर-ए-ताइबा के तीन ओवर ग्राउंड वर्कर को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड, नौ पोस्टर व 12 पाकिस्तानी झंडे बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सुरक्षा बलों तथा बाहरी मजदूरों पर हमले की फिराक में थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
रूस नियंत्रित क्षेत्र में 21 हिरासत स्थल, कब्र खुदाई और युद्धबंदियों से अमानवीयता के भी संकेत
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने येल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के साथ पूर्वी यूक्रेन के दोनेस्क क्षेत्र में कम से कम 21 ऐसे स्थलों की पहचान की है जहां रूस ने हिरासत केंद्र बनाए हुए हैं। इस हिरासत केंद्रों का इस्तेमाल रूसी सेना यूक्रेन समर्थित नागरिकों और युद्ध कैदियों के खिलाफ कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...