सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
जलवायु परिवर्तन से महामारी का खतरा, फैलेंगे कोरोना जैसे वायरस
अगली महामारी किसी चमगादड़ या जानवर से नहीं, बल्कि दुनियाभर में पिघल रही बर्फ से आ सकती है। यह दावा जीव वैज्ञानिक जर्नल ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी’ में प्रकाशित एक शोध में किया गया है। दरअसल जलवायु परिवर्तन की वजह से ग्लेशियरों की बर्फ घट रही है, जिसके चलते इसमें जमे वायरस-बैक्टीरिया बाहर आकर फैल सकते हैं। वायरल स्पिलओवर एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें वायरस को एक नया होस्ट मिलता है। होस्ट इंसान, जानवर, पौधे- कोई भी हो सकता है। वायरस होस्ट को संक्रमित करता है, जिससे महामारी फैलने की आशंका होती है। पढ़ें पूरी खबर...