फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची, बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 24 Dec 2022 06:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर गई है। शनिवार सुबह यात्रा बदरपुर बॉर्डर से शुरू हुई। यात्रा करीब 10:30 बजे आश्रम चौक के पास पहुंचेगी और शाम 04:30 बजे लाल किला पर समाप्त होगी। वहीं, सिक्किम में हुए  दर्दनाक सड़क हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया। सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान शहीद हो गए। दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों के लिए आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का अभी कोई अंत नहीं दिख रहा है। सैन्य मदद के तहत अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने का वादा किया है, लेकिन यह मदद रूसी राष्ट्रपति को पसंद नहीं आई, पुतिन ने कहा कि अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : शुभम बंसल

दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, इंडिया गेट से होकर गुजरेगा राहुल का काफिला
तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई है। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग पड़ाव होंगे। इनकी कमान पूर्व स्थानीय सांसदों या उम्मीदवार को सौंपी गई है। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
Sikkim Accident - फोटो : Amar Ujala

बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान हुए थे शहीद
शुक्रवार को सिक्किम में हुए  दर्दनाक सड़क हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया। सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान शहीद हो गए। दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों के लिए आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, आज दोपहर 12.30 से 2 बजे के बीच श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।     पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : पीटीआई

यूक्रेन को पैट्रियट हथियार देने पर रूस ने दी धमकी, कहा- अमेरिकी हथियारों को रूसी मिसाइलें मार गिराएंगी
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को अभी कोई अंत नहीं दिख रहा है। वहीं यूक्रेन को दुनिया के कई देश मानवीय और सैन्य सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। सैन्य मदद के तहत अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने का वादा किया है लेकिन यह मदद रूसी राष्ट्रपति को पसंद नहीं आई, पुतिन ने कहा कि अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा। - फोटो : सोशल मीडिया

आज से मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की होगी जांच, कोरोना मामलों के बढ़ने पर लिया फैसला
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों लेकर चिंता काफी बढ़ गई हैं, जिसके मद्देनजर सरकार कोई भी ढिलाई नहीं बरतना चाहती। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कोरोना जांच से गुजरना होगा।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी आज स्वामीनारायण गुरुकुल के अमृत महोत्सव को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें ‘अमृत महोत्सव’ को वीडियो का कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
शराब और धंधेबाजों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश। - फोटो : अमर उजाला

सारण जहरीली शराब कांड मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच लोग गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सारण जहरीली शराब कांड के सिलसिले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि राज्य पुलिस द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक होम्योपैथी कंपाउंडर को पकड़ा, जो जहरीली शराब कांड का कथित तौर पर मास्टरमाइंड था। इस जहरीली शराब कांड में 38 लोगों की जान चली गई थी।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

Vaishno Devi Yatra: मास्क लगाकर ही होंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन
देश में बढ़ते कारोना के मामलों और नववर्ष पर माता वैष्णो देवी में भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अलर्ट हो गया है। इसके मद्देनजर सभी भक्तों को दर्शन के दौरान एसओपी का पालन करना होगा। बिना मास्क पहने किसी भी श्रद्धालु को दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
चंदा कोचर। - फोटो : सोशल मीडिया

कभी थीं बैंकिंग क्षेत्र की करिश्माई महिला, अब कानूनी शिकंजे में चंदा कोचर
22 की उम्र में नौकरी शुरू करने वाली कोचर सिर्फ 47 साल की उम्र में उसी कंपनी में सीईओ बन गई थीं। उनके कॅरिअर ने 1990 के दशक में तब उछाल ली जब आईसीआईसीआई ने बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखा। अब जांच एजेसियों ने उनके और पति दीपक कोचर के खिलाफ सबूत जुटाने आरंभ कर कर दिए। जांच आगे बढ़ने के साथ यह साफ होता गया कि कोचर ने आईसीआईसीआई बैंक को हजारों करोड़ के नुकसान की कीमत पर अपने पति की कंपनी को लाभ पहुंचाने में मदद दी।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
Richard R Verma - फोटो : Twitter/US State Department

भारतीय मूल के रिचर्ड वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बाइडन ने विदेश विभाग में शीर्ष राजनयिक पद के लिए किया नामित
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को भारतीय अमेरिकी रिचर्ड आर वर्मा को अमेरिकी विदेश विभाग में शीर्ष राजनयिक पद के लिए नामित किया। व्हाइट हाउस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, बाइडन ने वर्मा को विदेश विभाग में प्रबंधन और संसाधन के डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में नामित करने की घोषणा की। वर्मा फिलहाल मास्टरकार्ड में मुख्य कानूनी अधिकारी और वैश्विक सार्वजनिक नीति के प्रमुख हैं। वह ओबामा प्रशासन के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत थे।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
अल-जवाहिरी (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI

अल-जवाहिरी का नया वीडियो आया सामने
अफगानिस्तान के काबुल में इसी साल अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए आतंकवादी संगठन अल-कायदा के नेता अयमान अल-जवाहिरी का एक वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 35 मिनट के इस वीडियो को अल-कायदा ने शुक्रवार को जारी किया। आतंकवादी संगठन ने दावा किया है कि यह रिकॉर्डिंग अल-जवाहिरी की है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें