फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: सुनील गावस्कर को मिलेगा बड़ा सम्मान, रीट परीक्षा आज से शुरू, पढ़ें अहम समाचार

Sat, 23 Jul 2022 06:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर इंग्लैंड के स्टेडियम का नाम रखा जाएगा। लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम आज बदला जाएगा। वहीं राजस्थान में रीट परीक्षा आज से शुरू हो रही है। 23 और 24 जुलाई को दो पारियों में होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर हैं। साथ ही मंकीपॉक्स को लेकर अब चिकित्सीय अध्ययन भी सामने आने लगे हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में 98 फीसदी मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज समलैंगिक या फिर उभयलिंगी मिले। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
Sunil Gavaskar: सुनील गावस्कर को आज बड़ा सम्मान, पहली बार भारतीय खिलाड़ी के नाम पर इंग्लैंड में होगा स्टेडियम
इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा सम्मान मिला है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर इंग्लैंड के स्टेडियम का नाम रखा जाएगा। लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम आज (23 जुलाई) बदला जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
Rajasthan: रीट एग्जाम को लेकर पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों की दो लेयर सुरक्षा, शहर भर में तैनात रहेंगे जवान
राजस्थान में रीट परीक्षा आज से शुरू हो रही है। 23 और 24 जुलाई को दो पारियों में होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर हैं। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सख्त व्यवस्था की है। परीक्षा के लिए जिलों में पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त रिजर्व जाब्ता भी तैनात किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
Monkeypox: मंकीपॉक्स संक्रमित 98 फीसदी मरीज समलैंगिक या उभयलिंगी, विशेषज्ञों ने निकाला निष्कर्ष
मंकीपॉक्स को लेकर अब चिकित्सीय अध्ययन भी सामने आने लगे हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में 98 फीसदी मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज समलैंगिक या फिर उभयलिंगी मिले। इस साल 27 अप्रैल से 24 जून के बीच मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले मरीजों में से अध्ययन में 528 रोगियों को शामिल किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

Newborn Deaths: 11 राज्यों में बढ़ी नवजात शिशुओं की मौत, दिल्ली में तीन गुना ज्यादा
जन्म के समय विभिन्न कारणों से बीमार तीन लाख से अधिक नवजात शिशुओं की मौत बीते तीन वर्ष में हुई है। 11 राज्यों में शिशुओं की मौत साल 2020 से 2021 के बीच बढ़ी है जिसे कोरोना महामारी का एक बुरा दौर भी माना जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां तीन गुना से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
शिखर धवन और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
IND vs WI 1st ODI: भारत तीन रन से जीता, वेस्टइंडीज में लगातार चौथी जीत मिली, शिखर धवन और सिराज जीत के हीरो
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज त्रिनिदाद में 22 जुलाई (शुक्रवार) को शुरू हुई। टीम इंडिया ने पहले वनडे में तीन रन से रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को 15 रन बनाने थे, लेकिन सिराज ने सिर्फ 11 रन दिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Twitter@ CMO Maharashtra
Maharashtra: बागियों का बड़ा दावा, नक्सलियों की धमकी के बावजूद ठाकरे ने शिंदे को नहीं दी थी जेड प्लस सुरक्षा
शिवसेना के तीन बागी विधायकों ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नक्सलियों की धमकी के बावजूद एकनाथ शिंदे को 'जेड प्लस' सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। हालांकि ठाकरे गुट ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
Rishi Sunak and Liz Truss - फोटो : ANI
UK Elections: नए सर्वे में ब्रिटेन पीएम की दौड़ में ऋषि के मुकाबले लिज आगे, उम्मीद कायम
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही दौड़ में भारतवंशी ऋषि सुनक अब तक के सबसे मजबूत दावेदार हैं। लेकिन अब एक सर्वेक्षण के नतीजे बता रहे हैं कि ऋषि सुनक के सपने पर पानी फिर सकता है। दरसअल, इस नए सर्वे में विदेश मंत्री लिज ट्रस ने ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में ऋषि सुनक पर 28 वोटों की बढ़त बना ली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
संसद - फोटो : अमर उजाला
Monsoon Session : अंटार्कटिका महाद्वीप में अब भारतीयों पर लागू होगा भारत का कानून, लोकसभा में विधेयक पारित
अंटार्कटिका महाद्वीप में भारतीय अभियानों पर भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय कानून के बदले भारतीय कानून लागू होगा। विभिन्न अभियानों के लिए परमिट के जरिए इस महाद्वीप पर जाने वाले भारतीय नागरिकों पर भारतीय कानून लागू करने के लिए शुक्त्रस्वार को लोकसभा में भारतीय अंटार्कटिका बिल पारित किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
President Farewell Dinner - फोटो : ANI
Farewell Dinner: PM मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के लिए दिया विदाई रात्रिभोज, उपराष्ट्रपति समेत ये लोग हुए शामिल
जमीन से उठकर देश के 14वें राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद अब राष्ट्रपति भवन से विदाई लेने की तैयारी में हैं। 25 जुलाई, 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के बने कोविंद का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। इसी अवसर पर पीएम मोदी ने आज उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए। रात्रिभोज कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रमुख नेताओं सहित पद्म पुरस्कार विजेता भी शामिल हुए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
Delhi News : हाईकोर्ट ने किया साफ- नाबालिग से दुष्कर्म के बाद शादी करने से अपराध की गंभीरता कम नहीं होती
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग से शादी करने व बच्चे के जन्म के आधार पर अपराध की गंभीरता कम नहीं हो जाती। ऐसे मामले में नाबालिग की सहमति का कोई मतलब भी नहीं रह जाता है क्योंकि कानून में उसका कोई महत्व नहीं है। अदालत ने उक्त टिप्पणी  आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते  हुए की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
'शमशेरा' में रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Shamshera BO Collection Day 1: कार्तिक आर्यन को नहीं छू पाए रणबीर कपूर, ‘शमशेरा’ की पहले दिन की इतनी रही कमाई    
फिल्म निर्देशक करण मल्होत्रा भले कहते रहे हों कि रणबीर कपूर ने उनकी फिल्म ‘शमशेरा’ दोस्ती की खातिर नहीं बल्कि विशुद्ध कारोबारी फैसलों के तहत ही साइन की है लेकिन फिल्म के जो हालात बॉक्स ऑफिस पर बनते नजर आ रहे हैं, उसको देखते हुए रणबीर कपूर की ये फिल्म उनका अपने करियर में एक और बड़ा गलत फैसला साबित होती दिख रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें