भारत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जगह कौन नए महामहिम होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा आज हो जाएगी। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। वहीं, नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ईडी के सामने पेश होंगी। उन्हें ईडी ने 21 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया था। साथ ही मानसून की बारिश ने जम्मू संभाग में कहर बरपा दिया। डोडा और बारामुला जिले में बुधवार को बादल फटे हैं। डोडा के कहारा तहसील के टांटा गांव में आया सैलाब स्कूल की इमारत समेत 13 भवन बहा ले गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...