फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: दोकलाम में चीन बसा रहा नए गांव, श्रीलंका में आज राष्ट्रपति चुनाव, पढ़ें अहम समाचार

Wed, 20 Jul 2022 06:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दोकलाम में चीन की नई हरकत का खुलासा उपग्रह से ली गई तस्वीरों से हुआ है। चीन दोकलाम पहाड़ी के पास नया गांव बसा रहा है। तस्वीरों में गांव के हर घर के पास पार्किंग तक मजबूत ढांचा नजर आ रहा है साथ ही हर घर के दरवाजे के बाहर एक गाड़ी खड़ी नजर आ रही है। वहीं, श्रीलंका में जारी संकट के बीच आज राष्ट्रपति चुनाव का आयोजन होना है। इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। इस बीच, विपक्षी उम्मीदवार साजिथ प्रेमदासा ने अल्हाप्पेरुमा के समर्थन में अपना नाम वापस लेने की घोषणा की। साथ ही आज दिल्ली में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
डोकलाम में चीनी गांव की नई सैटेलाइट इमेज। - फोटो : MAXAR Technology

दोकलाम में चीनी गांव की नई तस्वीरें आईं सामने
दोकलाम में चीन की नई हरकत का खुलासा उपग्रह से ली गई तस्वीरों से हुआ है। चीन दोकलाम पहाड़ी के पास नया गांव बसा रहा है। तस्वीरों में गांव के हर घर के पास पार्किंग तक मजबूत ढांचा नजर आ रहा है साथ ही हर घर के दरवाजे के बाहर एक गाड़ी खड़ी नजर आ रही है। यह गांव उस जगह से नौ किलोमीटर की दूरी पर है, जहां 2017 में भारतीय और चीनी सेना का आमना-सामना हुआ था। लेकिन मौजूदा समय में यहां के हालात बदल गए हैं और इन्हें आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार दुल्लास अल्हाप्पेरुमा। - फोटो : Twitter@@DullasOfficial

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव आज
श्रीलंका में जारी संकट के बीच आज राष्ट्रपति चुनाव का आयोजन होना है। चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। इस बीच, विपक्षी उम्मीदवार साजिथ प्रेमदासा ने अल्हाप्पेरुमा के समर्थन में अपना नाम वापस लेने की घोषणा की। सांसदों ने मंगलवार को उम्मीदवारों के रूप में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे समेत तीन नामों का प्रस्ताव किया। इनमें रानिल विक्रमसिंघे (73), दुल्लास अल्हाप्पेरुमा (63) और अनुरा कुमारा दिसानायके (53) शामिल हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
दिल्ली में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

आज दिल्ली में गरज के साथ हो सकती है बारिश
राजधानी में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को आज राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। तेज बारिश की वजह से अधिकतम व न्यूनतम पारे में भी कमी आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गर्त उत्तर की दिशा में बढ़ रही है। इस वजह से आगामी दो से तीन दिन तक दिल्ली व आसपास के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
संजय राउत - फोटो : Social media

ईडी ने संजय राउत को आज फिर तलब किया
प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर शिवसेना सांसद संजय राउत को मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं और उनकी पत्नी और कथित सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए आज तलब किया है। वहीं, ईडी ने पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत के करीबी सहयोगी सुजीत पाटकर से मंगलवार को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
दिनेश खटीक - फोटो : amar ujala

यूपी में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा
तबादलों को लेकर नाराज चल रहे जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर ने सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी है।खटीक का आरोप है कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी संस्तुति पर एक भी तबादला नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक, वह सरकार के सौ दिन पूरे होने के बाद भी कामकाज न मिलने से नाराज थे।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
एलन मस्क। - फोटो : Twitter

मस्क के खिलाफ ट्विटर के मुकदमे पर अक्तूबर में होगी सुनवाई
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर की ओर से 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण सौदे को पूरा करने के लिए  डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे की सुनवाई अक्तूबर में होगी। मस्क ने तत्काल सुनवाई के अनुरोध का विरोध करते हुए मुकदमे की तैयारी के लिए महीनों का वक्त मांगा है।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
वरुण ड्रोन। - फोटो : Video Grab

भारत में पहली बार इंसानों को लेकर उड़ने वाला ड्रोन तैयार
भारत ने पहली बार इंसानों को लेकर उड़ने वाला ड्रोन तैयार कर लिया है। स्वदेश निर्मित पायलट-रहित ड्रोन को भारतीय नौसेना को लिए बनाया गया है। पूरी तरह परीक्षण के बाद युद्ध में पहली बार भारतीय नौसेना युद्धपोतों पर इस्तेमाल करेगी। इसके बाद यह इंसानों को ले जाने के लिए इस्तेमाल होगा। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वावलंबन’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इसका प्रदर्शन किया गया।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
बिल गेट्स। - फोटो : सोशल मीडिया

बिल गेट्स ने भारत में 200 करोड़ टीके लगने की उपलब्धि को सराहा
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत में 200 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी। बता दें कि भारत अपने देश की आबादी को दो अरब से ज्यादा डोज देने वाला दूसरा देश बन गया है। अब तक भारत से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज सिर्फ चीन में ही लगाए गए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
शिवसेना सांसद राहुल शेवाले - फोटो : सोशल मीडिया

शिंदे गुट के करीबी सांसद पर महिला ने लगाए रेप के आरोप
दुबई की एक 33 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म के आरोप में शिवसेना सांसद राहुल शेवाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। वहीं अपने पति के खिलाफ लग रहे आरोपो को शेवाले की पत्नी कामिनी ने खारिज किया और इसे 25 वर्षों से अधिक समय से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय सांसद की छवि खराब करने के लिए 'जानबूझकर साजिश' करार दिया।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
रिसर्च - फोटो : demo pic

आठ करोड़ रोगी दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से ग्रस्त
देश में आठ करोड़ से ज्यादा दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार दुर्लभ अनुवांशिक रोग पर शोध-अनुसंधान शुरू करने जा रही है। इसके तहत विज्ञान मंत्रालय ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें सरकारी और निजी दोनों ही तरह के अनुसंधान केंद्रों को अवसर दिया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : www.pexels.com

छह हफ्ते में यूरोप में कोरोना के मामले तीन गुना
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेताया है कि यूरोप में पिछले छह हफ्ते के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले तीन गुना हो गए हैं। यह पूरी दुनिया में मिले संक्रमण के मामलों के करीब 50 फीसदी हैं। अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या भी दोगुनी हो चुकी है। हालांकि इनमें से ज्यादातर को आईसीयू में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें