फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: यूएस कैपिटल हिल हिंसा के लिए ट्रंप जिम्मेदार, सरकारी ट्विटर अकाउंट्स में ग्रे टिक, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 20 Dec 2022 07:02 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वाशिंगटन में अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) के परिसर के बाहर छह जनवरी 2021 को हुई हिंसा की जांच कर रही एक विशेष प्रवर समिति ने सोमवार को अपनी अंतिम सुनवाई की। जांच पैनल की उपाध्यक्ष लिज चेनी ने कहा कि साक्ष्य पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'घोर नैतिक विफलता' की ओर इशारा करते हैं। वहीं, ट्विटर के नए वेरिफिकेशन प्रणाली के रंग अब साइट पर नजर आने लगे हैं। सरकारी अधिकारी और संगठन अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनके नाम के साथ ग्रे रंग के टिक के साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ मंगलवार तड़के शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
यूएस कैपिटल हमले की जांच कर रही विशेष प्रवर समिति। - फोटो : ANI
US Capitol Violence: जांच पैनल ने ट्रंप को माना जिम्मेदार
वाशिंगटन में अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) के परिसर के बाहर छह जनवरी 2021 को हुई हिंसा की जांच कर रही एक विशेष प्रवर समिति ने सोमवार को अपनी अंतिम सुनवाई की। जांच पैनल की उपाध्यक्ष लिज चेनी ने कहा कि साक्ष्य पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'घोर नैतिक विफलता' की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि कैपिटल हिल घटना के लिए डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदार हैं। जब हिंसा हो रही थी तो उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया था।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
Twitter Grey Tick - फोटो : ANI

सरकारी ट्विटर अकाउंट्स में दिखने लगा ग्रे टिक, PM मोदी सहित इन वैश्विक नेताओं के बदले मार्क
ट्विटर के नए वेरिफिकेशन प्रणाली के रंग अब साइट पर नजर आने लगे हैं। सरकारी अधिकारी और संगठन अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनके नाम के साथ ग्रे रंग के टिक के साथ दिखाई दे रहे हैं। पहले ही कुछ प्रोफाइलों पर इस तरह का बदलाव दिखाई दे चुका है। पीएम मोदी, यूएस राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक सहित कई राजनेताओं के ट्विटर प्रोफाइल पर ग्रे टिक नजर आ रहा है।      पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
शोपियां मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला

शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके में नाकाबंदी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ मंगलवार तड़के शुरू हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
लखनऊ हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

यूपी निकाय चुनाव : 2017 में हुए ओबीसी सर्वे को माना जाए आधार
स्थानीय निकाय चुनाव मामले में प्रदेश सरकार ने कहा है कि 2017 में हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सर्वे को आरक्षण का आधार माना जाए। हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं के पक्षकारों को सोमवार को उपलब्ध कराए गए जवाबी हलफनामे में सरकार ने कहा है कि इसी सर्वे को ट्रिपल टेस्ट माना जाए।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Cabinet: राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण पर फैसले का इंतजार
उत्तराखंड के आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के मामले में सरकार पसोपेश में है। एक तरफ राज्य आंदोलनकारियों का हित है तो दूसरी ओर सांविधानिक प्रावधान। महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण पर विधेयक पारित होने के बाद राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार पर आरक्षण बहाल कराने को लेकर दबाव बना दिया है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
चीन का मुकाबला करने के लिए बीआरओ अरुणाचल प्रदेश में सीमावर्ती क्षेत्रों को विकसित कर रहा। - फोटो : ANI

चीन से तनातनी के बीच बीआरओ के निर्माण कार्य में तेजी
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन से तनातनी के बीच सीमा सड़क संगठन (BRO) चीन के आक्रामक व्यवहार का मुकाबला करने के लिए अरुणाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों को विकसित कर रहा है।बीआरओ सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ प्रमुख ढांचागत विकास कार्यों में लगा हुआ है और सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के सभी सीमावर्ती गांवों को बेहतर संपर्क के लिए सड़कों से जोड़ने की योजना बनाई है।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

Smriti Irani: कांग्रेस नेता की अभद्र टिप्पणी के बाद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता अजय राय पर उनके 'लटके-झटके' वाले तंज को लेकर पलटवार किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 'महिला विरोधी गुंडों' को एक नए भाषण लेखक की जरूरत है। इससे पहले सोमवार को अजय राय ने शब्दों की मर्यादा भूल कर केंद्रीय मंत्री पर व्यक्तिगत हमला किया था।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
एपल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social media

Apple Inc: चीन को झटका, भारत एपल का पसंदीदा विनिर्माण केंद्र
चीन में भू-राजनीतिक और स्वास्थ्य की चुनौतियां अब उसके लिए भारी पड़ रही हैं। एपल की सप्लायर कंपनियां भारत और वियतनाम को अपना पसंदीदा विनिर्माण केंद्र बना रही हैं। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता स्थानीय प्रोत्साहन नीतियों का लाभ उठाते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता में विविधता लाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस। - फोटो : ANI

यूएन प्रमुख गुटेरेस बोले- निकट भविष्य में यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति वार्ता की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को कहा कि वह निकट भविष्य में यूक्रेन युद्ध के संबंध में प्रभावी शांति वार्ता की संभावना को लेकर ‘आशावादी नहीं’ हैं। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि सैन्य टकराव अभी जारी रहेगा। गुटेरेस ने कहा कि मैं निकट भविष्य में प्रभावी शांति वार्ता की संभावना को लेकर आशावादी नहीं हूं।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
कीव में रूस का हमला (फाइल फोटो)। - फोटो : Twitter/KyivPost

Ukraine War: कीव पर सबसे बड़ा हमला, रूस ने ड्रोन से कई क्षेत्र किए तहस-नहस
रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। उसने सोमवार तड़के कीव के ऊपर उस वक्त 23 स्व-विस्फोटक ड्रोन लॉन्च किए जब लोग सो रहे थे। इसे यूक्रेन ने कीव पर अब तक हुए सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक मानते हुए आतंकी हमला करार दिया है। हालांकि कीव प्रशासन का दावा है कि उसने 18 ड्रोन मार गिराए हैं और किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कई क्षेत्र तहस-नहस हो गए हैं।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें