फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव, संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, पढ़ें अहम समाचार

Mon, 18 Jul 2022 06:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। इस मतदान में 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे। वहीं, संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। इसके संकेत विपक्ष ने रविवार को सरकार द्वारा बुलाई सर्वदलीय बैठक में दे दिए। सत्र से एक दिन पहले हुई बैठक में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। साथ ही उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। रविवार को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : पीआईबी
राष्ट्रपति चुनाव आज, मुर्मू के समर्थन में 27 दल
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान होना है। इस मतदान में 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। मुर्मू 27 दलों के समर्थन और करीब 6.65 लाख मत के सहारे विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से बहुत आगे निकल गई हैं। महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। इसके संकेत विपक्ष ने रविवार को सरकार द्वारा बुलाई सर्वदलीय बैठक में दे दिए। सत्र से एक दिन पहले हुई बैठक में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
उपराष्ट्रपति चुनाव - फोटो : अमर उजाला

उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ आज करेंगे नामांकन
उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। रविवार को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। रविवार को नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल ने धनखड़ की उम्मीदवारी को समर्थन देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पटनायक को फोन कर धनखड़ के लिए समर्थन मांगा। इसके बाद बीजद ने अपने फैसले की घोषणा की।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

एनआईआईओ के सेमिनार 'स्वावलंबन' को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौसेना इनोवेशन और स्वदेशीकरण संगठन (एनआईआईओ) के सेमिनार ‘स्वावलंबन’ को आज संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शाम 4.30 बजे होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम का अहम स्तंभ रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता हासिल कर रहा है। पीएम मोदी इस प्रयास को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम में ‘स्प्रिंट चैलेंजेज’ की शुरुआत भी करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
सावन का पहला सोमवार। - फोटो : iStock

आज है सावन का पहला सोमवार
आज यानी 18 जुलाई को सावन महीने का पहला सोमवार है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार शिव भक्तों के लिए सबसे खास माने जाते हैं। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। भगवान भोलेनाथ सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता है। धार्मिक मान्यता है कि शिव जी को मात्र एक लोटा जल से भी प्रसन्न किया जा सकता है। सावन के महीने में शिव भक्त तरह तरह से भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई

देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार
मानसून आने के साथ ही लगातार जारी बारिश से महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। महाराष्ट्र में एक जून से अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में भारी बारिश के चलते छह बांधों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
लुलु मॉल के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala

लुलु मॉल में पीएसी तैनात, ड्रोन से निगरानी
पिछले कई दिनों से हो रही अराजकता को लेकर लखनऊ के लुलु मॉल की सुरक्षा में पीएसी तैनात कर दी गई है और अराजक तत्वों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। आधा किलोमीटर पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी है जहां पर चेकिंग के बाद ही मॉल के भीतर जाने की अनुमति दी जा रही है। वहीं मॉल प्रशासन ने बयान जारी कर कार्रवाई की मांग की है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में आज फिर चढ़ेगा पारा, सताएगी उमस
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अगले 24 घंटे में पारा चढ़ने के साथ उमस बढ़ेगी। अगले दो दिनों तक बारिश को लेकर संभावना कम है। 20 जुलाई के बाद मौसम करवट ले सकता है। राजधानी में रविवार को मौसम के तेवर तल्ख रहे। दिनभर धूप निकली रही और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
कोरोना टेस्ट - फोटो : एएनआई

एहतियाती खुराक लगाने में आंध्र प्रदेश अव्वल
देश में कोरोना टीकाकरण ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही एहतियाती खुराक का टीकाकरण शुरू हुए भी छह महीने पूरे हो गए हैं। ऐसे में राज्यों की मौजूदा स्थिति को लेकर सामने आई सरकार की रिपोर्ट में पता चला है कि एहतियाती खुराक लगाने में आंध्र प्रदेश पूरे देश में अव्वल है लेकिन पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों की हालत सहीं नहीं है।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
Imran Khan, Shahbaz sharif - फोटो : पीटीआई (फाइल)

पंजाब के उपचुनाव नतीजों में इमरान की पार्टी की बंपर जीत
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पंजाब में अपनी सरकार बनाने और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) को बाहर करने के लिए उपचुनावों में जरूरी संख्या में विधानसभा सीटें हासिल की हैं। पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज के हवाल से यह रिपोर्ट आई है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने 16 सीटें जीती हैं जबकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) ने तीन सीटें जीतीं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

भारत ने आठ साल बाद इंग्लैंड में जीती वनडे सीरीज
भारत ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में 259 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने एक वक्त 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने मिलकर मैच पलट दिया।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें