फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: देश आज मना रहा है 76वां स्वतंत्रता दिवस, छावनी में तब्दील हुई राजधानी, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 15 Aug 2022 06:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में आयोजन होंगे और तिरंगा फहराया जाएगा। इस खास मौके पर दिल्ली में इंडिया गेट सहित प्रमुख इमारतें को तिरंगे की रोशनी से जगमगा रही हैं। वहीं, आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाल किला व उसके पासपास का इलाका रविवार रात से ही छावनी में तब्दील हो गया है। साथ ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान स्वतंत्रता दिवस पर आज 75 शिखरों पर चढ़ाई करेंगे। आईटीबीपी के हिमवीर इन 75 विभिन्न चोटियों पर चढ़ेंगे और एक साथ भारतीय ध्वज फहराने का एक अनूठा रिकॉर्ड भी बनाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : amar ujala
देश आज मना रहा है 76वां स्वतंत्रता दिवस
देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में आयोजन होंगे और तिरंगा फहराया जाएगा। इस खास मौके पर दिल्ली में इंडिया गेट सहित प्रमुख इमारतें को तिरंगे की रोशनी से जगमगा रही हैं। 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये लगातार 9वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा। वहीं, इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के जवान - फोटो : amar ujala

छावनी में तब्दील हुई राजधानी दिल्ली
आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाल किला व उसके पासपास का इलाका रविवार रात से ही छावनी में तब्दील हो गया है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी व पैरा मिलिट्री फोर्स ने लाल किले की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरा-मिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया था। पूरी दिल्ली समेत लालकिले को अभेद किले के रूप में तब्दील कर दिया गया था। जमीन से आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लालकिले के आसपास लगाए गए 1000 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
आईटीबीपी के जवान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Twitter

आईटीबीपी के जवान आज LAC के पास 75 शिखरों पर फहराएंगे तिरंगा
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान स्वतंत्रता दिवस पर 75 शिखरों पर चढ़ाई करेंगे। अमृतरोहण नाम का पर्वत अभियान 15 अगस्त को पूर्वी मोर्चे पर विभिन्न स्थानों पर होगा। इनमें से 33 चोटियां लद्दाख में, 16 उत्तराखंड में, 11 सिक्किम में, 10 हिमाचल प्रदेश में और पांच अरुणाचल प्रदेश में स्थित हैं। आईटीबीपी  के हिमवीर इन 75 विभिन्न चोटियों पर चढ़ेंगे और एक साथ भारतीय ध्वज फहराने का एक अनूठा रिकॉर्ड भी बनाएंगे। इनमें से सबसे ऊंची चोटी 18,750 फीट की ऊंचाई पर है जो सिक्किम में स्थित है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 13
भारतीय नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे। - फोटो : ANI

भारतीय नौसेना उपप्रमुख घोरमडे आज श्रीलंका को सौंपेंगे डोर्नियर विमान
चीन के मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैकिंग पोत के श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचने से एक दिन पहले भारतीय नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे रविवार को द्वीपीय देश की दो-दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वाइस एडमिरल आज एक समुद्री सर्विलांस विमान श्रीलंका सौंपेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 13
Indian Army dog Axel - फोटो : ANI
भारतीय सेना के कुत्ते ‘एक्सल’ को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सेना के कुत्ते ‘एक्सल’ को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक्सल जुलाई में जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक आतंकवाद विरोधी अभियान में गोली लगने से शहीद हो गया था। अब उसे स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है। एक्सल दो साल का था जब उसने 30 जुलाई को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान देश के लिए अपना बलिदान दे दिया।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के सीएम भगवंत मान लुधियाना में करेंगे ध्वजारोहण, मोहल्ला क्लीनिक की देंगे सौगात
76वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में सोमवार को ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। देर रात को एडीजीपी प्रमोद बान ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम सोमवार को मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन भी करेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
विंग कमांडर दीपिका मिश्रा, ग्रुप कैप्टन राहुल सिंह। - फोटो : ANI

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा, कैप्टन राहुल सिंह को वायुसेना पदक
आज देश 76वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम मना रहा है, 15 अगस्त के इस खास अवसर हमारे देश के जाबांजों को भी उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। विंग कमांडर दीपिका मिश्रा और ग्रुप कैप्टन राहुल सिंह समेत कई को वीरता के लिए 'वायु सेना पदक' से सम्मानित किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
शहीद लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला। - फोटो : अमर उजाला

38 साल बाद सियाचिन में मिला लांसनायक चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर
भारत और पाकिस्तान के बीच सियाचिन को लेकर हुई झड़प में  शामिल रहे 19 कुमाऊं रेजीमेंट के लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर 38 साल बाद सियाचिन में मिला है। इसकी सूचना सेना की ओर से उनके परिजनों को दी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी लाया जाएगा। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
आतंकी हरदीप सिंह निज्जर - फोटो : फाइल फोटो

भारत लाया जाएगा आतंकी हरदीप सिंह निज्जर
पंजाब पुलिस कनाडा में बैठे आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को भारत लाने की तैयारी में जुट गई है। आतंकी के प्रत्यर्पण के लिए कनाडा पुलिस से भी सूबा पुलिस ने संपर्क साध खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर के प्रत्यर्पण की मांग की है। केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2020 को निज्जर को आतंकवादी घोषित कर चुकी है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
बिहार : पूर्व सांसद आनंद मोहन की वायरल तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद की घर पर परिवार के साथ फोटो वायरल
बिहार की सहरसा जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद के साथ दिखाई दे रहे हैं। आनंद मोहन को गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी। तस्वीरें वायरल होने के साथ ही बिहार पुलिस और नई-नई महागठबंधन की सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

एनजीओ की अनूठी पहल इस 15 अगस्त को शराब छोड़ो
महाराष्ट्र के 100 से अधिक गांवों में इस स्वतंत्रता दिवस पर जो शराबी पूरे गांव के सामने आकर नशा छोड़ने का प्रण लेगा और इसे पूरा करेगा, उसके बच्चों को अगले साल यानी 15 अगस्त, 2023 से स्कॉलरशिप मिलेगी। सोलापुर की पंचायत समिति कर्माला ने कुछ गैर सरकारी संगठनों के साथ यह पहल की है। यहां के खंड विकास अधिकारी मनोज राउत ने कहा, ‘बोतल को लात मारना चाह रहे शराबियों को पूरे गांव के सामने शपथ लेनी होगी कि वे कभी शराब नहीं पीएंगे। इस पर कायम रहे तो उनके बच्चों को स्कॉलरशिप के रूप में इसका पुरस्कार मिलेगा।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

13 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

छूट की कर व्यवस्था समाप्त करने की तैयारी
वित्त मंत्रालय छूट या रियायतों से मुक्त कर व्यवस्था की समीक्षा की योजना बना रहा है। इसकी समीक्षा का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि इसे व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए अधिक आकर्षक बनाया जा सके। सूत्रों ने कहा कि सरकार का इरादा ऐसी कर प्रणाली स्थापित करने का है, जिसमें किसी तरह की रियायतें न हों।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें