फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: यूक्रेन संकट के बीच पीएम मोदी और बाइडन करेंगे वर्चुअल बैठक, पाक नेशनल असेंबली में फैसले की घड़ी आज, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Mon, 11 Apr 2022 06:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
युक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अहम वर्चुअल बैठक करेंगे। वहीं सत्ता से बाहर की गई इमरान खान की पीटीआई ने शाह महमूद कुरैशी का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाया है। आज नए पाक पीएम का फैसला नेशनल असेंबली में होगा। आंध्र प्रदेश में आज नई मंत्रिपरिषद का गठन  किया जाएगा। नए मंत्रिमंडल के गठन में जाति मानदंड की अहम भूमिका होने की संभावना है। साथ ही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आज से यात्री पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : Twitter/MEA
अहम मुलाकात: यूक्रेन संकट के बीच पीएम मोदी और बाइडन आज करेंगे वर्चुअल बैठक, कई मुद्दों पर हो सकती है बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अहम वर्चुअल बैठक करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर दोनों देशों के बीच गंभीर मतभेद हैं। भारत ने इस मसले पर अमेरिका की इच्छा के अनुसार कदम नहीं उठाया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
शहबाज शरीफ - फोटो : facebook/ShehbazSharif
पाकिस्तान में सत्ता संग्राम: प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज के सामने कुरैशी, आज नेशनल असेंबली में होगा फैसला
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ संयुक्त विपक्ष की ओर से रविवार को देश के अगले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार चुने गए। दूसरी ओर, सत्ता से बाहर की गई इमरान खान की पीटीआई ने शाह महमूद कुरैशी का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
आंध्र प्रदेश: नये मंत्रिमंडल का शपथग्रहण आज, पुराने चेहरों को भी मिल सकती है जगह, जानें नई कैबिनेट के बारे में सब कुछ
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने 24 कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिया है। इससे पहले राज्य के मंत्रिपरिषद के सभी 24 मंत्रियों ने सात अप्रैल को औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया था। नई मंत्रिपरिषद का गठन 11 अप्रैल यानी आज किया जाएगा। नए मंत्रिमंडल के गठन में जाति मानदंड की अहम भूमिका होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
amarnath yatra - फोटो : ANI
श्री अमरनाथ यात्रा 2022: आज से कराएं पंजीकरण, 43 दिनों की यात्रा तीस जून से 11 अगस्त तक चलेगी
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार 11 अप्रैल से यात्री पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। देश भर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), जेके बैंक और यस बैंक की 446 शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण करवाया जा सकेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मिलीं नई कक्षाएं - फोटो : केजरीवाल के ट्विटर अकाउंट से
दिल्ली : सरकारी स्कूलों में छठी से नौवीं की दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू, त्रुटि होने पर नए सिरे से पंजीकरण
सरकारी स्कूलों में कक्षा छठी से नौवीं तक के लिए दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। दाखिला प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल से  दो मई तक छात्रों का पंजीकरण किया जाएगा। दाखिले के लिए छात्र या अभिभावक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं।   
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
दोपहर को लू के थपेड़ों ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
मौसम का मिजाज : बीते 10 वर्षों में सबसे गर्म रहा रविवार, दिल्ली-एनसीआर में चल रही है लू, ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस कड़ी में चिलचिलाती धूप के बीच गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। रविवार का दिन 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते 10 वर्षों में सबसे गर्म रहा है।मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में चिलचिलाती धूप के साथ गंभीर स्तर की लू चलने की संभावना जताई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
जेएनयू में खाने के लेकर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
वेज vs नॉन वेज : जेएनयू में खाने के मुद्दे पर छात्रों में जमकर मारपीट, कई घायल, हंगामे के बीच रात में थाने पर प्रदर्शन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में रविवार को कावेरी हॉस्टल में वामपंथी और एबीवीपी से जुड़े छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। कावेरी हॉस्टल में शाम पांच बजे के करीब नॉन-वेज खाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जोकि बाद में मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दस से अधिक छात्रों को चोट लगी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : Amar Ujala
हिमाचल में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही होगा विधानसभा चुनाव 
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में न मुख्यमंत्री बदलेंगे, न ही मंत्री बदले जाएंगे। प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव होंगे। 25 से 30 जून के बीच एक लाख से अधिक युवाओं की रैली होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
रामनवमी पर एमपी में बवाल: खरगोन-बड़वानी में जुलूस पर पथराव, पेट्रोल बम फेंके, कर्फ्यू लगाया, एसपी-टीआई समेत कई घायल
राजस्थान के करौली के बाद मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव हो गया। उपद्रव के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी और कोतवाली थाना प्रभारी बनवारी मंडलोई भी घायल हो गए। चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
ऋषि सुनक - फोटो : ANI

ब्रिटेन: ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफा देने की अटकलें, पत्नी के टैक्स विवाद में छोड़ सकते हैं पद
भारतीय मूल के ब्रिटिश वित्तमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति की नागरिकता पर खड़े किए गए विवाद के कारण परेशान हो चुके हैं। ‘द संडे टाइम्स’ की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वे इसी सप्ताह पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें