फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पीएम मोदी गुजरात और मध्यप्रदेश के दौरे पर, कानपुर में भागवत की पाठशाला, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 09 Oct 2022 07:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह गुजरात में 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश में ‘महाकाल लोक’ का उद्घाटन करेंगे, जो महाकालेश्वर मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर शनिवार को कानपुर पहुंचे। वे यहां संघ के स्वर संगम घोष शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव पर आज फूलबाग स्थित नानाराव पार्क में सुबह 10 बजे वाल्मीकि समाज व दूसरे समाज के प्रमुख लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए आज करो या मरो के दूसरे वनडे में हरहाल में जीत दर्ज करनी होगी। रांची में हारते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 

विज्ञापन

2 of 13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

पीएम मोदी आज से गुजरात और मध्यप्रदेश के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह गुजरात में 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश में वह ‘महाकाल लोक’ का उद्घाटन करेंगे, जो महाकालेश्वर मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 13
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला
मोहन भागवत आज वाल्मीकि समाज को करेंगे संबोधित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे। वे यहां संघ के स्वर संगम घोष शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव पर रविवार को फूलबाग स्थित नानाराव पार्क में सुबह 10 बजे वाल्मीकि समाज व दूसरे समाज के प्रमुख लोगों को संबोधित करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
शिखर धवन और वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के लिए करो या मरो का मैच, हारे तो सीरीज गंवाएंगे
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए आज करो या मरो के दूसरे वनडे में हरहाल में जीत दर्ज करनी होगी। रांची में हारते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत की धरती पर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी। भारतीय टीम 12 साल से अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ने जीत सकी है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 13
यूपी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

यूपी के तीन जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात
मुसीबत बनी बारिश से उफनाई राप्ती नदी श्रावस्ती व बलरामपुर जिले में कहर बरपा रही है। इन दोनों ही जिलों के साथ ही बहराइच में उफनाई सरयू का पानी अब तक 607 गांवों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस दौरान श्रावस्ती में बाढ़ के पानी की चपेट में आकर शनिवार को चार और बहराइच में तीन लोगों की डूब जाने से मौत हो गई। दूसरी तरफ बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के शेखनपुरवा गांव में शनिवार दोपहर को बाढ़ के पानी के तेज बहाव में तीन किशोर बह गए। गांव के लोगों ने किसी तरह कोशिश कर एक को तो डूबने से बचा लिया जबकि दो किशोर अभी तक लापता हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 13
दिल्ली में जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में रुक-रुक कर हो रही है बारिश, आज के लिए यलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है। शनिवार को दिन भर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए कई जगहों पर मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
कोरोनावायरस - फोटो : ANI

सर्दियों के साथ ब्रिटेन-यूरोप में बढ़ रहे कोरोना मामले
पश्चिमी देशों खासकर यूरोप और ब्रिटेन में सर्दियां बढ़ने के साथ घातक कोरोना का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया है कि उपलब्ध वैक्सीन के प्रकार पर भ्रम की स्थिति बूस्टर डोज को सीमित कर सकती है। बीती गर्मियों में हावी ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट बीए.4 व बीए.5 अभी भी ज्यादातर संक्रमणों के पीछे हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि अब ओमिक्रॉन के नए सबवेरिएंट भी सामने आने लगे हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित हिक्किम डाकघर। - फोटो : संवाद

विश्व डाक दिवस विशेष: जहां सांस लेना भी मुश्किल, वहां आज भी चिट्ठियां पहुंचा रहा हिक्किम डाकघर
14,567 फीट यानी 4,440 मीटर की ऊंचाई पर जहां सांस लेना भी मुश्किल होता है, वहां 1983 से दूरदराज के दुर्गम गांवों में आज भी चिट्ठियां पहुंचा रहा हिक्किम डाकघर। दुनिया के सबसे ऊंचे लेटर बॉक्स नुमा इस डाकघर में आज भी रोजाना औसतन 500 चिट्ठियां पहुंचती हैं। करीब 200 पत्र और पार्सल भी प्रतिदिन लोगों के घर तक पहुंचाए जाते हैं। यह डाकघर विश्व का सबसे ऊंचा पत्र पेटी की तरह दिखने वाला पहला डाकघर है।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
प्रेम सागर - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर के बेटे ने किया 'आदिपुरुष' का बचाव
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। टीजर रिलीज के दिन से ही फिल्म को लगातार अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया के अलावा कई राजनीतिक शख्सियतों ने भी फिल्म के सीन और कलाकारों के लुक को लेकर आपत्ति जताई है। इस बीच रामायण सीरियल बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस फिल्म पर खुलकर अपनी राय रखी है।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

उत्तर कोरिया को किसी का नहीं डर, फिर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल!
उत्तर कोरिया इस साल एक के बाद एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च कर रहा है। जापान पीएमओ के मुताबिक उत्तर कोरिया ने संदिग्ध तौर पर फिर बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की एक समाचार एजेंसी ने शनिवार को दक्षिण कोरियाई सेना का हवाला देते हुए बताया है कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
चीन-तिब्बत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

चीन घोषित करना चाहता है अपना दलाई लामा
चीन तिब्बत और निर्वासित दलाई लामा को लेकर लगातार आक्रामक रुख दिखाता रहा है। हाल ही में चीन के दो गोपनीय आंतरिक दस्तावेज से एक खास रणनीति का खुलासा हुआ है। इनसे पता चलता है कि कैसे 14वें दलाई लामा के तौर पर वो अपने आदमी को बिठाना चाहता है।   पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
Kerch Bridge - फोटो : Twitter@Clint Ehrlich

भारी विस्फोट के बाद रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाला पुल ढहा, सीमित सड़क यातायात बहाल
रूस-यूक्रेन जंग अब एक भीषण दौर में पहुंच गई है जहां रूसी सेना को लगातार क्षति और शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर एक ट्रक में रखे विस्फोटकों में आग लग गई जिससे पुल का आधा हिस्सा समुद्र में गिर गया और यूक्रेन के दक्षिण में लड़ रहे रूसी सैनिकों का प्राथमिक आपूर्ति मार्ग बाधित हो गया। हालांकि इस से जुड़े अन्य लेन पर सीमित सड़क यातायात फिर से बहाल कर दिया गया है।   पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

13 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

बिगड़ा अमेरिकी तेल का खेल, ओपेक ने घटाया उत्पादन
तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक प्लस ने पिछले हफ्ते उत्पादन घटाने का फैसला लिया। अमेरिका इस फैसले के विरोध में था। यह कदम बाइडन प्रशासन और सऊदी शाही परिवार के बीच खाई पैदा करने वाला माना जा रहा है। जबकि दोनों एक-दूसरे के भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें