कांग्रेस ने आज शिमला में नए विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें नए सीएम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया जाएगा। बैठक में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भी पहुंचेंगे। वहीं, गुजरात चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति लोगों में बढ़ती स्वीकार्यता के तौर पर देखा है। ज्यादातर रिपोर्ट और विश्लेषणों के मुताबिक, मोदी के करिश्माई नेतृत्व की वजह से भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली है। साथ ही श्रद्धा वाकर की हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। उसे आज साकेत अदालत में पेश किया जाएगा। तिहाड़ जेल प्राधिकरण ने अपनी तीसरी बटालियन को आरोपी आफताब को विशेष सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...