खाद्य तेल की खुदरा कीमतें घटाने पर चर्चा के लिए खाद्य मंत्रालय ने बुधवार को तेल कंपनियों की बैठक बुलाई है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा, वैश्विक बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट आई है। बैठक में इन कंपनियों से इसका लाभ ग्राहकों को देने के लिए कहा जाएगा। वहीं, देश की पहली कोरोना टैबलेट (गोली) पहले चरण के परीक्षण में खरी उतरी है। सेंट्रल ड्रग्स लैब (सीडीएल) कसौली ने परीक्षण में टैबलेट की गुणवत्ता और क्षमता को जांचा। इसमें वीएक्सए-जीओवी 2 एंटरिक कोटेड टैबलेट ने पहले चरण को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश में आज बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...