सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में पंजाबी भाषा में लिखा हुआ है। इसके साथ ही पोस्टर के ऊपर एसी लगा हुआ है। दुकानदार ने अब रेस्टोरेंट में एसी को चलाने के लिए शर्त रखी है।
विज्ञापन
1 of 1
रेस्टोरेंट मालिक ने ग्राहकों के लिए रखी शर्त
- फोटो : Twitter
Viral News in hindi: आजकल खाना खाने के लिए लोग वीकेंड पर रेस्टोरेंट जरूर जाते हैं। इसके साथ ही खाने के साथ ही कुछ खुशी के पल भी एंजॉय करते हैं। लेकिन अगर गर्मी के मौसम में हम कहीं खाना खाने जाते हैं, तो सोचते हैं एसी हो तो अच्छा रहता। अगर कोई रेस्टोरेंट एसी चलाने के लिए शर्त रख दे, तो आपका दिमाग घूम जाएगा। लेकिन अब एक रेस्टोरेंट ने एसी चलाने के लिए नया नियम बनाया है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में रेस्टोरेंट के नियम के बारे में जानकारी दी गई है। अब आप इसको देखेंगे, हैरान हो जाएंगे और साथ ही हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इस भयानक गर्मी में लोग एयरकंडिशन वाली जगह की तलाश करते हैं कि थोड़ी उनको गर्मी से राहत मिल जाए। हालांकि इस रेस्टोरेंट ने जो नियम बनाया है उसके बारे में जानकर आपके दिमाग का दही हो जाएगा। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा कौन सा नियम बनाया है जो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में पंजाबी भाषा में लिखा हुआ है। इसके साथ ही पोस्टर के ऊपर एसी लगा हुआ है। दुकानदार ने अब रेस्टोरेंट में एसी को चलाने के लिए शर्त रखी है। दुकान के मालिक ने एसी में बैठकर खाने के लिए मंहगे खानों के ऑर्डर की शर्त रखी है।
अगर आप रेस्टोरेंट में सस्ते खानों का ऑर्डर करते हैं तो एसी नहीं चलेगा। इसके बारे में दुकानदार ने पोस्टर में ग्राहकों को बताने की कोशिश की है। आप पोस्टर में पढ़कर समझ सकते हैं कि आपको किन ऑर्डर पर एसी नहीं चलेगा। अब रेस्टोरेंट द्वारा लगाया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दुकानदार ने पोस्टर पर पंजाबी भाषा में लिखा है कि आमलेट, अंडा भुर्जी, अंडा करी और 250 ग्राम चिकन ऑर्डर करने पर एसी नहीं चलेगा। इस पोस्टर पर सोशल मीडिया यूजर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। पोस्टर को देखने बाद ऐसा लगता है कि यह पंजाब में स्थित किसी रेस्टोरेंट का है। हालांकि यह फोटो किसने खींची है और कहां की है इसकी जानकारी नहीं है।
लोग दुकानों पर जाते हैं और कुछ भी खाने में लेते हैं, तो गर्मी से राहत पाने के लिए एसी चलाने के लिए कहते हैं। लेकिन इस दुकानदार ने पहले से ही ग्राहकों को अलर्ट कर दिया है कि इन सस्ते ऑर्डर पर एसी नहीं चलाया जाएगा। अब इस पोस्टर को पढ़कर रेस्टोरेंट में सस्ते खानों का ऑर्डर करने वाले ग्राहक पहले ही सावधान हो जाएंगे।