फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: कोरोना को लेकर चिंताजनक खुलासा, मुफ्त रेवड़ियों को SBI ने बताया टाइम बम, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 04 Oct 2022 06:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कोविड-19 के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए मरीज ठीक होने के 24 माह बाद भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। ये लोग महज 400 से 500 मीटर चलने पर ही उतनी थकान महसूस कर रहे हैं, जितनी कि दो साल पहले दो से तीन किलोमीटर चलने के बाद होती है। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने चुनावी फायदे के लिए मुफ्त रेवड़ियां बांटने की होड़ पर चिंता जताते हुए इसे टाइम बम बताया है। साथ ही, मुफ्त उपहार का विश्लेषण करने वाली सुप्रीम कोर्ट की समिति को ऐसी कल्याणकारी योजनाओं की सीमा तय करने का सुझाव दिया है। साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
कोरोना के मरीज ठीक होने के 24 माह बाद भी पूरी तरह फिट नहीं। - फोटो : PTI

कोरोना से ठीक होने के दो साल बाद भी फूल रहीं सांसें
कोविड-19 के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए मरीज ठीक होने के 24 माह बाद भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। ये लोग महज 400 से 500 मीटर चलने पर ही उतनी थकान महसूस कर रहे हैं, जितनी कि दो साल पहले दो से तीन किलोमीटर चलने के बाद होती है। इतना ही नहीं, कई लोग नींद न आना, बाल झड़ना, सांस फूलना, घुटनों में दर्द, जोड़ो में दर्द से परेशान हैं। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने पोस्ट कोविड स्थिति को लेकर एक सर्वे के जरिये चिकित्सकीय अध्ययन पूरा किया है, जिसे डोवप्रेस मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
SBI - फोटो : iStock

एसबीआई ने कहा- मुफ्त रेवड़ियां टाइम बम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने चुनावी फायदे के लिए मुफ्त रेवड़ियां बांटने की होड़ पर चिंता जताते हुए इसे टाइम बम बताया है। साथ ही, मुफ्त उपहार का विश्लेषण करने वाली सुप्रीम कोर्ट की समिति को ऐसी कल्याणकारी योजनाओं पर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) या कुल कर संग्रह की एक फीसदी सीमा तय करने का सुझाव दिया है।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : Social Media

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने राजनाथ सिंह के दौरे की पुष्टि की है। अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ आज जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा: PUCC नहीं है तो जब्त होगा आपका वाहन
ग्रैप लागू होने के बाद आज दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ मेगा अभियान चलेगा। पुराने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग की 85 टीमें क्रेन के साथ मुस्तैद रहेंगी। इस दौरान नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) के बगैर चलने वाले वाहनों और मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर 10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने हो चुके पेट्रोल वाहन सड़कों पर चलते हुए मिले तो उन्हें जब्त कर स्क्रैप किया जाएगा।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बारिश ने जगाया डेंगू का डर, चार गुना बढ़े मरीज
पिछले सप्ताह चार दिन की बारिश ने मानो डेंगू को जगा दिया है। बीते एक हफ्ते में दिल्ली में इसके पिछले हफ्ते के मुकाबले करीब चार गुना डेंगू के मामले आए हैं। एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक 21 से 28 सितम्बर के बीच 412 नए मामले आए, जो कि इसके पहले हफ्ते में आए 129 मामलों की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा हैं। इस साल डेंगू के कुल मामले बढ़कर 937 हो गए हैं, जो पिछले पांच साल में 28 सितम्बर तक किसी साल सबसे अधिक हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में बेरहमी से की गई डीजीपी जेल लोहिया की हत्या
डीजीपी हेमंत कुमार लोहिया की हत्या बेहद बेरहमी से की गई। हत्यारे ने न सिर्फ डीजीपी का गला रेता बल्कि कांच की टूटी बोतल से पेट और बाजू पर कई वार किए। मौके पर डीजीपी के लहूलुहान शव से पेट की आंतें भी बाहर निकली हुई मिलीं। हत्यारा यहीं नहीं रुका, उसने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने की भी कोशिश की। डीजीपी के सिर पर तकिया और कपड़े डालकर ऊपर से आग लगा दी थी।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
पीएम गति शक्ति योजना। - फोटो : ANI

13 खरब डॉलर के पीएम गतिशक्ति मिशन से चीन से उद्योग खींचेगा भारत
चीन को आर्थिक मोर्चे पर चारों खाने चित करने और दुनियाभर की कंपनियों को भारत में विनिर्माण का स्वस्थ माहौल व भरोसेमंद ठिकाना देने की रणनीति तैयार है। 13 खरब डॉलर की लागत के पीएम मोदी गतिशक्ति मिशन के जरिये भारत दुनियाभर के निवेशकों के लिए पहली पसंद बनने की ओर बढ़ रहा है। इससे डिजाइन, प्रोडक्शन आदि के मौजूदा गढ़ चीन से यह तमगा हथियाने के लिए भारत तैयार है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सेबी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

आईपीओ से आय की हेराफेरी में 10 कंपनियों पर 3.42 करोड़ का जुर्माना
लिस्टिंग अनुबंधों का उल्लंघन करने पर बाजार नियामक सेबी ने बिड़ला पैसिफिक मेडस्पा और यशोवर्धन बिड़ला समेत 10 कंपनियों पर 3.42 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इन पर आईपीओ से हुई आय की चोरी और दूसरी कंपनियों में डायवर्ट करने के कारण जुर्माना लगाया गया है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

बिना सर्जरी दो हजार मरीजों की बची जान
खून की उल्टी, खांसी के साथ खून आना, ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर जैसी समस्याओं को लेकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचे करीब दो हजार मरीजों का उपचार बिना सर्जरी के हो गया। इंटरवेंशनल रेडियोलोजी की मदद से न तो मरीज को बड़ा चीरा लगाना पड़ा और न ही उसे लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। डॉक्टरों ने शरीर में केवल एक तार डालकर रोगग्रस्त हिस्से में सर्जरी कर दी। इस तकनीक की मदद से सफदरजंग में अब तक दो हजार से अधिक सफल सर्जरी हो चुकी है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
नोबेल पुरस्कार। - फोटो : सोशल मीडिया

भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा आज
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। आज भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। वहीं, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इस वर्ष (2022) के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्तूबर को की जाएगी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली को तीसरे टी20 में दिया जा सकता है आराम
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा टी20 आज इंदौर में खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे टी20 में विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें