फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राज्यसभा में गरजे शाह, कर्नाटक विधानसभा में बवाल और IPL के पहले मैच पर संकट के बादल; पढ़ें सुर्खियां

Fri, 21 Mar 2025 08:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद पर करारा हमला बोलते हुए सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति का जिक्र किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 समेत तमाम मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्ष को घेरा। इस बीच कर्नाटक विधानसभा से 18 भाजपा सांसदों को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। भारी हंगामे के बीच यह  कदम उठाया गया। हालांकि, इस सब के बीच सार्वजनिक टेंडरों में मुस्लिम ठेकेदारों को चार फीसदी आरक्षण देने वाला विधेयक पास कर दिया गया। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग कल से शुरू होने जा रही है। कोलकाता में मौसम को देखते हुए उद्घाटन मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। आइए पढ़ते हैं दिन भर की बड़ी खबरें एक ही जगह पर...
विज्ञापन

2 of 10
अमित शाह - फोटो : PTI
शाह ने आतंकवाद पर बोला करारा हमला; विपक्ष को भी घेरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद पर करारा हमला बोलते हुए सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति का जिक्र किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 समेत तमाम मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि चार दशक से देश में तीन नासूर थे, पहला- आतंकवाद, दूसरा- नक्सलवाद और तीसरा- पूर्व उग्रवाद। हमने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। अमित शाह ने कहा कि मैं इस सदन में जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि इस देश में नक्सलवाद 21 मार्च 2026 तक समाप्त हो जाएगा। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन

3 of 10
कर्नाटक विधानसभा से बाहर किए जाते विरोध कर रहे भाजपा विधायक। - फोटो : पीटीआई
कर्नाटक में 18 विधायक छह महीने के लिए निलंबित
कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार का दिन हंगामे के नाम रहा।  हनी ट्रैप और मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण को लेकर सदन में भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। इसी क्रम में  कर्नाटक विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे 18 भाजपा विधायकों को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया। जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें जबरन सदन से बाहर निकाला। पढ़ें विस्तार 

4 of 10
ईडेन गार्डेंस - फोटो : PTI
आईपीएल के उद्घाटन मैच पर मंडराए संकट के बादल
गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम रजत पाटीदार की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच से आईपीएल 2025 में अपना अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। इस मैच से पहले उद्घाटन समारोह भी होना है जिसमें मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। मैच से ठीक पहले मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन

5 of 10
Share Market - फोटो : Amar Ujala
घरेलू शेयर बाजार में पांचवें दिन भी हरियाली बरकरार
बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को करीब एक फीसदी की तेजी देखी गई। ताजा विदेशी फंड प्रवाह और बैंक शेयरों में तेजी की वजह से बाजार में लगातार पांचवें दिन बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 557.45 अंक या 0.73 फीसदी उछलकर 76,905.51 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 693.88 अंक या 0.90 फीसदी बढ़कर 77,041.94 अंक पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 159.75 अंक या 0.69 प्रतिशत चढ़कर 23,350.40 अंक पर पहुंच गया। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन

6 of 10
आरएसएस के संयुक्त महासचिव सी आर मुकुंदा और अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख सुनील आंबेकर। - फोटो : पीटीआई
संघ ने कहा- राष्ट्रीय एकता के खिलाफ साजिश चिंतनीय
भारत जैसे बहुभाषी देश में हिंदी को लेकर जारी भाषाई विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना रुख साफ कर दिया है। बंगलुरू में आयोजित संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की बैठक के बीच संयुक्त महासचिव सी आर मुकुंदा ने भाषा विवाद को राजनीति से प्रेरित करार दिया। उन्होंने कहा कि आरएसएस मातृभाषा को शिक्षा और दैनिक संचार का माध्यम मानता है। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन

7 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
आग की वजह से हीथ्रो हवाई अड्डा बंद, लाखों यात्री हुए परेशान
ब्रिटेन का हीथ्रो हवाई अड्डा शुक्रवार को बंद रहेगा। दरअसल एक पावर स्टेशन में भीषण आग लगने के चलते हीथ्रो हवाई अड्डे और इसके आसपास के हजारों घरों में शुक्रवार को बिजली गुल रहेगी। पश्चिमी लंदन के एक पावर स्टेशन में लगी आग के बाद आसपास के 150 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। हवाई अड्डे ने एक बयान जारी कर कहा कि 'यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे पास शुक्रवार को हवाई अड्डे को बंद करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। ऐसे में यात्रियों को हवाई अड्डे आने से बचना चाहिए।' पढ़ें विस्तार से

8 of 10
जस्टिस यशवंत वर्मा - फोटो : PTI
दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश बेदाग, दमकल विभाग के प्रमुख ने दी जानकारी
दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास पर आग बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मियों को कोई नकदी नहीं मिली। गर्ग ने पीटीआई को बताया कि 14 मार्च को रात 11.35 बजे नियंत्रण कक्ष को यशवंत वर्मा के लुटियंस दिल्ली आवास पर आग लगने की सूचना मिली और दो दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 10
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
'निमंत्रण तो रिश्तों पर निर्भर करता है ना...'
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मंत्रालय ने पड़ोसी मुल्क को उसका असली चेहरा भी दिखाया। इस दौरान चीन, अमेरिका और रूस-यूक्रेन जंग पर भी सवालों के जवाब दिए। जब विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित इफ्तार रात्रिभोज में किसी भारतीय सरकारी अधिकारी को आमंत्रित किया गया था? तो उन्होंने कहा कि निमंत्रण तो रिश्तों पर निर्भर करता है ना...। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन

10 of 10
मस्ती में झूमते मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
साहिल-मुस्कान का एक और वीडियो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के चर्चित सौरभ हत्याकांड में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। वारदात को लेकर जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नई कहानियां सामने आ रही हैं। अब इस मामले में एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें