फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज वक्फ कानून पर सुप्रीम सुनवाई; ED के एक्शन खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; टल सकता है PM का जम्मू दौरा

Wed, 16 Apr 2025 06:29 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 16
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुप्रीम कोर्ट में आज वक्फ संशोधन कानून 2025 पर सुनवाई होनी है, जिस पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू ने भरोसा जताया कि अदालत विधायी मामलों में दखल नहीं देगी। छह बीजेपी शासित राज्य इसके समर्थन में कोर्ट पहुंच चुके हैं। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का एलान किया है। उधर, अमर उजाला संवाद कल से लखनऊ में शुरू हो रहा है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की जम्मू यात्रा टल सकती है। मौसम विभाग ने इस साल 105% औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है। मार्च में खुदरा महंगाई छह साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई, जिससे जून में रेपो दर में एक और कटौती की उम्मीद है। उधर, मुर्शिदाबाद हिंसा में लोग दहशत में हैं। वहीं कृषि रिपोर्ट के मुताबिक 2047 तक पोषणयुक्त उत्पादों की मांग तीन-चार गुना बढ़ेगी, जबकि खेती की जमीन घटेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भाषा बैर नहीं, मेल बढ़ाती है; उर्दू को गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया। तेलंगाना ने लू को राज्य-विशेष आपदा घोषित किया, पीड़ित परिवारों को 4 लाख की मदद दी जाएगी। रूस में एक अदालत ने चार पत्रकारों को चरमपंथ के आरोप में दोषी ठहराया और उन्हें साढ़े पांच साल की सजा सुनाई। दुबई में पाकिस्तानी हमलावर ने तेलंगाना के दो लोगों की हत्या कर दी। वहीं, आईपीएल में पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड बनाते हुए सबसे छोटे स्कोर का सफल बचाव किया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

2 of 16
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई
Supreme Court: नए वक्फ कानून पर सुनवाई आज; मंत्री रिजिजू बोले- भरोसा है, अदालत विधायी मामले में दखल नहीं देगी
वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ आज दोपहर दो बजे सुनवाई करेगी। सुनवाई से पहले, मंगलवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने नए वक्फ कानून को कानूनी चुनौती का जिक्र करते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट विधायी मामले में दखल नहीं देगा। रिजिजू ने कहा, संविधान में शक्तियों का विभाजन अच्छी तरह से परिभाषित है। हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। अगर कल सरकार न्यायपालिका में हस्तक्षेप करती है, तो अच्छा नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 16
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम 17 अप्रैल से। - फोटो : अमर उजाला।
Amar Ujala Samvad : कल से सजेगा अमर उजाला संवाद का मंच, सीएम योगी और अखिलेश साहित शमिल होंगे ये बड़े चेहरे
17 अप्रैल से गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठा में अमर उजाला संवाद का मंच सजने जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीतिक मुद्दों से लेकर फिल्मों, खेलकूद, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजसेवा, कला-संस्कृति समेत कई विषयों पर परिचर्चाएं होंगी। प्रदेश के विकास सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 16
बुधवार को कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
National Herald Case: कांग्रेस का बड़ा एलान, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी पार्टी
कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई को 'तानाशाही और बदले की राजनीति बताया है। पार्टी ने इस कार्रवाई के खिलाफ आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह सिर्फ एक कानूनी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक विपक्ष को चुप कराने के लिए सरकार की तरफ से की गई एक संगठित साजिश है।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 16
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Vande Bharat Train: टल सकता है PM मोदी का जम्मू दौरा, श्रीनगर-कटरा वंदे भारत के उद्घाटन में हो सकती है देरी
बहुप्रतिक्षित श्रीनगर-कटरा वंदे भारत रेल सेवा और उधमपुर-कटरा-बनिहाल- श्रीनगर रेल लिंक परियोजना का उद्घाटन फिलहाल टल सकता है, क्योकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल की जम्मू-कश्मीर यात्रा स्थगित होने की सूचना है। हालांकि रेलवे ने इस विषय में अधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, खराब मौसम के चलते यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18-19 अप्रैल को कटरा और उसके आस पास के क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा और भारी बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 16
मौसम में बदलाव के बाद बढ़ी गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
IMD: मानसून को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, इस साल देश में औसत से 105% अधिक होगी बारिश
प्रदेश में मंगलवार से मौसम ने अपनी चाल बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के मद्धिम पड़ते ही अधिकतर इलाकों में पारा चढ़ना शुरू हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 से 20 अप्रैल के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवा के असर से पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 16
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा। - फोटो : अमर उजाला
WB Violence Ground Report: दहशत से उड़ी नींद, कानों में गूंजती है मारो-मारो की आवाज; आंखों में भय साफ नजर...
नौ दिन के बच्चे को गोद में लेकर दुलार करते-करते अचानक आंसू झरने लगते हैं...हिंसा वाली रात की दहशत आंखों में तैरने लगती है...आंसू पोंछकर बच्चे को निहारती है और अगले ही पल भविष्य की सोचकर दिल धक्क से बैठ जाता है...यह हैं बेदवना गांव की सप्तमी मंडल। वक्फ संशोधन कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में हिंसा का जो तांडव मचा, उसकी गवाह भी हैं और पीड़िता भी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 16
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
रिपोर्ट: भारत में 2047 तक तीन-चार गुना बढ़ जाएगी फलों-सब्जियों और पशु उत्पादों की मांग, खेती की जमीन घटेगी  
 वर्ष 2047 तक भारत की कुल खाद्य मांग मौजूदा मांग से दोगुनी से अधिक हो जाएगी। वहीं बागवानी से संबंधित फलों, सब्जियों जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों और पशु उत्पादों की मांग तीन से चार गुना बढ़ने की संभावना है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से जुड़े नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (आईसीएआर-एनआईएपी) के  विश्लेषण के अनुसार इस तेजी से बढ़ती जरूरत को देखते हुए कृषि भूमि में मामूली गिरावट की संभावना है, जो मौजूदा 18 करोड़ हेक्टेयर से घटकर 17.6 मिलियन हेक्टेयर हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 16
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई
Supreme Court: अदालत की दो टूक- भाषा आपस में बैर नहीं सिखाती, करीब लाती है; उर्दू गंगा-जमुनी तहजीब का नमूना
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के हिंदी विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भाषा धर्म नहीं है और न ही किसी धर्म का प्रतिनिधित्व करती है। भाषा विचारों के आदान-प्रदान का एक माध्यम है जो विभिन्न विचारों और विश्वासों वाले लोगों को करीब लाती है। यह उनके विभाजन का कारण नहीं बनना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

10 of 16
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
Maharashtra: महाराष्ट्र के बुलढाणा में बिजली को लेकर भिड़े दो समूह, 34 लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव तालुका स्थित हिवरखेड गांव में मंगलवार सुबह दो समुदायों के बीच हुई झड़प में कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह घटना बिजली आपूर्ति में रुकावट को लेकर हुई गलतफहमी के कारण हुई। पढ़ें पूरी खबर

11 of 16
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई
Supreme Court: नए वक्फ कानून के समर्थन में छह BJP शासित राज्य पहुंचे अदालत; सांविधानिक वैधता बनाए रखने की अपील
भाजपा शासित छह राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और असम ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट रुख किया है। इन राज्यों ने इस कानून की सांविधानिक वैधता बनाए रखने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

12 of 16
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
Russia: चरमपंथ के दोषी पत्रकार जाएंगे जेल; अदालत से मिली सजा; राष्ट्रपति पुतिन के विरोधी नवलनी का देते थे साथ
रूस की एक अदालत ने चार स्वतंत्र पत्रकारों को 'चरमपंथ' के आरोप में दोषी ठहराया और सभी को 5 साल 6 महीने की जेल की सजा सुनाई। इन पत्रकारों पर आरोप था कि वे दिवंगत विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की भ्रष्टाचार विरोधी संस्था के लिए काम कर रहे थे। सरकार इस संस्था पहले ही 'चरमपंथी' संगठन घोषित कर चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर

13 of 16
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
Telangana: तेलंगाना सरकार ने लू 'राज्य-विशेष आपदा' किया घोषित; पीड़ित परिजनों को मिलेगी ₹4 लाख की सहायता
तेलंगाना सरकार ने भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने लू को अब से 'राज्य-विशेष आपदा' घोषित कर दिया है। इसके तहत, लू से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

14 of 16
दुबई में दो भारतीयों की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Crime: दुबई में पाकिस्तानी ने तलवार से हमला किया; तेलंगाना के दो लोगों की मौत, एक घायल; विदेश मंत्रालय सतर्क    
एक पाकिस्तानी नागरिक के हमले में तेलंगाना के दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल हो गया। दुबई में हुई इस वारदात के बाद दो पीड़ितों के परिवार ने मंगलवार को यह दावा किया और कहा कि पाकिस्तानी ने धार्मिक नारे लगाते हुए हमला किया था। पीड़ित एक बेकरी में काम करते थे। पढ़ें पूरी खबर

15 of 16
विंसी एलोशियस - फोटो : इंस्टाग्राम @iam_win.c
Vincy Aloshious: ड्रग्स लेने वाले अभिनेता ने सेट पर की ये हरकत, अब साउथ की एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला
कई अभिनेत्रियां फिल्मी सेट पर हुई घटनाओं के बारे में बात करती हैं। हाल ही में मलयालम अभिनेत्री ने सेट पर अपने साथ हुए गलत व्यवहार के बारे में बात की है। इसके बाद उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। मलयालम अभिनेत्री विंसी एलोशियस ने एलान किया है कि वह ऐसे किसी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगी जो ड्रग लेते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता चलेगा कि कोई सह-कलाकार ड्रग लेता है तो वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

16 of 16
युजवेंद्र चहल - फोटो : पीटीआई
PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, आईपीएल में सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया
स्पिनर युजवेंद्र चहल की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइटडर्स (केकेआर) को 16 रनों से हराया। पंजाब ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 111 रन बनाए, लेकिन जवाब में केकेआर की पूरी टीम 15.1 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब ने इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें