फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अमित शाह जम्मू-कश्मीर तो राष्ट्रपति मुर्मू लिस्बन के दौरे पर; उत्तर भारत में गर्मी ने किया हाल बेहाल

Mon, 07 Apr 2025 06:37 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कठुआ में बीएसएफ चौकी का दौरा करेंगे, जहां हाल ही में घुसपैठियों से मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंच गई हैं। यह 27 साल बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति का पहला पुर्तगाल दौरा है। वहीं, उत्तर भारत में गर्मी चरम पर है, 21 शहरों में पारा 42°C के पार पहुंचा, दिल्ली में लू की चेतावनी जारी हुई है। भाजपा जल्द ही अधिकांश राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करेगी। वहीं, मणिपुर में वक्फ संशोधन अधिनियम पर समर्थन देने वाले भाजपा नेता का घर जला दिया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ के एलान के बाद 50 से ज्यादा देशों ने व्हाइट हाउस से वार्ता की मांग की है। उधर, कांग्रेस का अहम अधिवेशन 8 अप्रैल से अहमदाबाद में शुरू होगा जिसमें विदेश नीति और आरक्षण पर चर्चा होगी। वहीं, सहारनपुर के दारुल उलूम में महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर फिर से प्रतिबंध लगाया गया है। भारत ने श्रीलंका में रेलवे परियोजना शुरू कर पड़ोसी देशों के विकास में योगदान का उदाहरण पेश किया है। आईपीएल की बात करें तो  गुजरात ने हैदराबाद को सात विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हरिद्वार की कैमिकल फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया, एक श्रमिक झुलस गया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

2 of 12
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे कठुआ, सुरक्षा दीवर पर हो सकता है अहम फैसला
गृहमंत्री अमित शाह कल से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। आज शाह कठुआ में बीएसएफ की सीमा चौकी विनय का दौरा करेंगे और वहां जमीनी हालात का आकलन करेंगे। 23 मार्च से कठुआ जिले के जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है, यहां पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से घुसपैठ कर आए पांच आतंकवादियों के एक समूह को रोका था। 27 मार्च को जिले में दो दिनों तक चली भीषण गोलीबारी में चार पुलिसकर्मी बलिदान हो गए और दो आतंकवादी मारे गए थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
Portugal: लिस्बन पहुंचीं मुर्मू, 27 साल बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति का पहला पुर्तगाल दौरा; स्लोवाकिया भी जाएंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचीं। यह पुर्तगाल और स्लोवाकिया की उनकी 7 से 10 अप्रैल तक की चार दिन की राजकीय यात्रा की शुरुआत है। मुर्मू यह दौरा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर कर रही हैं। यह यात्रा 27 साल बाद हो रही है। इससे पहले 1998 में तत्कालीन राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने पुर्तगाल की राजकीय यात्रा की थी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
मौसम - फोटो : एजेंसी
उत्तर भारत में गर्मी का कहर, 21 शहरों में पारा 42°C से ऊपर; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल
राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। पांच राज्यों के 21 शहरों में रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 38.2 डिग्री रहा, लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार तक लू चलने की चेतावनी दी है और यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
अधिकतर राज्यों में इसी सप्ताह अध्यक्ष का एलान करेगी भाजपा; राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी अब अंतिम चरण में है। दिल्ली, हरियाणा और झारखंड को छोड़ कर प्रदेश अध्यक्ष के मामले में शेष सभी राज्यों पर विमर्श पूरा हो चुका है। पार्टी की योजना अगले हफ्ते से क्रमवार प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करने की है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 37 संगठनात्मक राज्यों में से 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अनिवार्य है। पार्टी अब तक 14 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 12
मणिपुर हिंसा - फोटो : पीटीआई
मणिपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष का घर फूंका; वक्फ संशोधन कानून के समर्थन में दिया था बयान
वक्फ संशोधन अधिनियम के समर्थन में बयान देने पर मणिपुर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अस्कर अली के घर को रविवार रात भीड़ ने आग लगा दी। अधिकारियों के मुताबिक, घटना थौबल जिले के लीलोंग इलाके की, जहां अली के घर को निशाना बनाया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
व्हाइट हाउस - फोटो : एएनआई (फाइल)
US: 'टैरिफ पर वार्ता के लिए 50 से ज्यादा देशों ने व्हाइट हाउस से किया संपर्क', ट्रंप के आर्थिक सलाहकार का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए आयात शुल्कों (टैरिफ) के एलान के बाद से पचास से ज्यादा देशों ने व्हाइट हाउस से संपर्क किया। इन देशों ने इन टैरिफ पर बातचीत की इच्छा जताई। अधिकारियों का कहना है कि यह टैरिफ वित्तीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं और इससे वैश्विक व्यापारक व्यापार व्यवस्था में बदलाव आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई
कांग्रेस का अधिवेशन कल से अहमदाबाद में; विदेश नीति और निजी क्षेत्र में आरक्षण होगा मुख्य मुद्दा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गुजरात के अहमदाबाद में आठ अप्रैल से शुरू होने जा रहे दो दिवसीय अधिवेशन में विदेश नीति, शिक्षा और निजी क्षेत्र में आरक्षण के कार्यान्वयन पर फोकस होगा। अधिवेश की टैग लाइन, 'न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, संघर्ष' रखी गई है। इस दौरान पार्टी बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर मंथन करेगी कांग्रेस। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
दारुल उलूम - फोटो : अमर उजाला
Saharanpur: दारुल उलूम में महिलाओं का प्रवेश फिर प्रतिबंधित, मोहतमिम का फरमान- इस बार बच्चों की एंट्री भी बैन
इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम ने एक बार फिर से संस्था में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाबंदी के दायरे में इस बार बच्चों को भी रखा गया है। संस्था ने यह कदम नवीन सत्र के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के चलते उठाया है। ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
श्रीलंका दौरे पर पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
पड़ोसी देशों के विकास में अहम भूमिका निभा रहा भारत; बीते 10 सालों में पेश की वसुधैव कुटुम्बकम की मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका की हालिया यात्रा के दौरान 128 किलोमीटर लंबी महो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की ओर से अपने पड़ोसी देशों को दी गई सहायता और परियोजनाओं की लंबी सूची है। यह भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांतों के तहत क्षेत्रीय विकास में एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
हैदराबाद बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
SRH vs GT: हैदराबाद ने लगाया हार का चौका, ऑलराउंड प्रदर्शन से गुजरात ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत; मैच रिपोर्ट
सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को गुजरात के खिलाफ मुकाबला गंवा दिया। मेहमानों ने उन्हें सात विकेट से हराकर इस सत्र की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 16.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह हैदराबाद की इस सत्र की चौथी शिकस्त है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
आग बुझाने की कोशिश जारी - फोटो : अमर उजाला
Haridwar : कैमिकल फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप, तीन कर्मचारी फंसे... झुलसे हुए श्रमिक को अस्पताल पहुंचाया
पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में एक कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें दूर तक आसमान में नजर आईं। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि कैमिकल फैक्टरी में आग लग गई और एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें