फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: इसरो आज लॉन्च करेगा संचार उपग्रह; सर्दी का सितम जारी; H1B वीजा में बदलाव से बढ़ी भारतीयों की चिंता

Wed, 24 Dec 2025 05:58 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इसरो ने अमेरिका के संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 के प्रक्षेपण की तैयारी पूरी कर ली है और एलवीएम3-एम6 रॉकेट से इसे आज सुबह 8.54 बजे लॉन्च किया जाएगा। वहीं, उत्तर और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, कश्मीर में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 10 उड़ानें रद्द हुईं और 270 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। उधर, तुर्किये में हुए विमान हादसे में लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत सात लोगों की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने की है। वहीं, बांग्लादेश सरकार ने ईशनिंदा के आरोप में मारे गए हिंदू मजदूर दीपू दास के परिवार की जिम्मेदारी लेने और सहायता देने का आश्वासन दिया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान-निकोबार में एसआईआर की मसौदा मतदाता सूची जारी हुई है, जिसमें करीब 93 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। वहीं, अमेरिका ने एच-1बी वीजा चयन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए लॉटरी सिस्टम खत्म कर दिया है और अब ज्यादा कुशल व ज्यादा वेतन पाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
आज लॉन्च होगा संचार उपग्रह - फोटो : एएनआई (फाइल)
Bluebird Block-2: इसरो के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू, आज लॉन्च होगा संचार उपग्रह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अमेरिका के एक नए संचार उपग्रह को लॉन्च करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए 24 घंटे की उलटी गिनती शुरू कर दी गई है। इसरो आज बुधवार सुबह 8.54 बजे अपना रॉकेट एलवीएम3-एम6 लॉन्च करेगा। इस रॉकेट से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 नाम का यह उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड - फोटो : अमर उजाला
Weather Report: कश्मीर में भारी बर्फबारी, मैदानों में छाया रहा कोहरा; दिल्ली में 10 उड़ानें रद्द, 270 में देरी
पूर्वी और उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्से मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज की गई। अमेठी में कोहरे के कारण छह वाहनों के आपस में टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-एनसीआर में हालांकि धूप खिली, जिससे सोमवार के मुकाबले ठंड से थोड़ी राहत मिली। कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कम से कम 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 270 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
तुर्किये में बड़ा विमान हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत सात लोगों की मौत, PM दबीबे ने की पुष्टि
तुर्किये में बड़ा विमान हादसा हो गया है। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने तुर्किये में हुए विमान हादसे में देश के सैन्य प्रमुख (मिलिट्री चीफ) मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। यह हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ, जब लीबियाई प्रतिनिधिमंडल तुर्किये की राजधानी अंकारा से आधिकारिक दौरे के बाद अपने देश लौट रहा था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
मोहम्मद यूनुस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

Bangladesh: 'मारे गए हिंदू मजदूर के परिवार की जिम्मेदारी लेगी सरकार..', मोहम्मद यूनुस ने दिया आश्वासन
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के वरिष्ठ सलाहकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य उस हिंदू कार्यकर्ता के परिवार की जिम्मेदारी उठाएगा, जिसे पिछले सप्ताह ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। शिक्षा सलाहकार सीआर अबरार ने दीपू दास के परिवार से मुलाकात की। दीपू दास को 18 दिसंबर को माइमेंसिंग में भीड़ ने मार डाला और उनका शव जलाया। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

6 of 12
एसआईआर की नई मसौदा सूची। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SIR: एमपी, केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमान में मसौदा सूची जारी; करीब 93 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटे
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची को प्रकाशित कर दिया गया। इन तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मसौदा सूची से करीब 95 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। केरल में 2.78 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 24.08 लाख नाम हटाए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में कुल 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर कर दिए गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 5.74 करोड़ मतदाताओं में से 42.74 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

US: ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा चयन प्रक्रिया बदली, अब ज्यादा कुशल और ज्यादा वेतन वालों को मिलेगी प्राथमिकता
अमेरिका के एच-1बी वीजा कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वीजा जारी करने के लिए अब तक लागू रैंडम लॉटरी प्रणाली को खत्म कर दिया है। इसकी जगह ऐसी नई प्रणाली लाई जा रही है, जिसमें ज्यादा कुशल और ज्यादा वेतन पाने वाले विदेशी पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस फैसले का सीधा असर भारतीय आटी और तकनीकी पेशेवरों पर पड़ने की संभावना है,जो बड़ी संख्या में एच-1बी वीजा पर अमेरिका में काम करते हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
आकाश-एनजी मिसाइल - फोटो : एएनआई
DRDO की बड़ी कामयाबी: भारत की हवाई सुरक्षा को नया कवच, आकाश-एनजी मिसाइल तैयार; जानें क्यों है खास
भारत ने स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। आकाश नेक्स्ट जेनरेशन यानी आकाश-एनजी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के यूज़र ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। इन परीक्षणों के सफल रहने के बाद यह साफ हो गया है कि यह मिसाइल प्रणाली अब भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
निलंबन। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क
Delhi: परीक्षा में भड़काऊ सवाल पूछने पर जामिया का प्रोफेसर निलंबित, जांच समिति गठित; पुलिस को दी जाएगी शिकायत
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बीए ऑनर्स सोशल वर्क सेमेस्टर-1 परीक्षा के पेपर में भड़काऊ सवाल पूछने पर पेपर सेट करने वाले प्रोफेसर वीरेंद्र बालाजी सहारे को निलंबित कर दिया गया है। जामिया प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस शिकायत दर्ज की जाएगी। सोशल प्रॉब्लम इन इंडिया विषय के पेपर में पूछे गए भड़काऊ सवाल की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
स्मृति शेष: संवेदनाओं के सागर थे विनोद शुक्ल, रचनाओं के जरिये परेशानियों की जड़ पर किया प्रहार
विनोद कुमार शुक्ल निराशा में आशा जगाने वाले एक असाधारण कवि-कथाकार थे जिनकी अनूठी लेखन शैली साधारण जीवन को एकदम जादुई बना देती थी। बेहद चर्चित उपन्यास नौकर की कमीज हो या फिर कविता संग्रह सब कुछ होना बचा रहेगा, उनकी जादुई यथार्थवादी लेखन शैली पाठकों को एकदम बांधे रखती थी। रोजमर्रा की परेशानियों को विनोद शुल्क ने अपने चश्मे से न केवल बारीकी से परखा बल्कि मानवीय संवेदनाओं से भरी अपनी रचनाओं के जरिये इनकी जड़ पर प्रहार भी किया। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
जेमिमा और शेफाली - फोटो : BCCI Women
IND W vs SL W Highlights: भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया, शेफाली का पचासा; सीरीज में 2-0 की बढ़त ली
भारत ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में सात विकेट से हराया। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन के स्कोर पर रोका। जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत ने इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष एक रन बनाकर नाबाद रहीं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

12 of 12
ऋतिक रोशन ने बेटों संग किया डांस - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ऋतिक रोशन के साथ दोनों बेटों ने किया जबरदस्त डांस, फैंस हुए फिदा; यूजर्स बोले-अच्छी चीजें विरासत में मिली हैं
ऋतिक रोशन तो डांस में मास्टर हैं, यही हुनर उनके बेटों के अंदर भी है। ऋतिक के कजिन ईशान रोशन की शादी से वायरल हुए वीडियो में एक्टर और उनके दोनों बेटे जमकर डांस कर रहे हैं। दोनों बेटे ऋतिक रोशन की ताल से ताल मिला रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें