भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से ट्रेन किराए बढ़ाने का एलान किया है, लेकिन 215 किलोमीटर तक की छोटी दूरी और उपनगरीय ट्रेनों के मासिक पास पर कोई असर नहीं होगा। वहीं उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में बर्फबारी हुई है तो कई शहर घने कोहरे से ढके हुए हैं। उधर, अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन के दस्तावेजों में राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर फिर से जारी की। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कट्टर विरोधी उस्मान हादी की हत्या के मामले में अब तक मुख्य आरोपी की ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप वाले जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं होते और परिवार केवल समाज की इकाई है। चुनावी बॉन्ड योजना में नौ ट्रस्टों ने 3,811 करोड़ रुपये दान दिए, जिसमें भाजपा को 82 प्रतिशत यानी 3,112 करोड़ रुपये मिले। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में कंपकंपी, उड़ानें प्रभावित; सड़क-रेल यातायात पर भी असर
2 of 11
ठंड बढ़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद
पहाड़ों से लेकर मैदानों तक पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कश्मीर और लेह में रविवार को भारी बर्फबारी हुई। दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में घने कोहरे व शीतलहर से तापमान में और गिरावट आई है। खराब मौसम और कोहरे का असर सड़कें, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Epstein files: अमेरिकी न्याय विभाग ने फिर जारी की राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर
3 of 11
अमेरिका के राष्ट्रपति से जुड़ा है जेफरी एपस्टीन का विवाद
- फोटो : पीटीआई-एएनआई /.रॉयटर्स
अमेरिका के न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन के हाल ही में जारी दस्तावेजों की एक तस्वीर फिर से जारी की है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नजर आ रहे हैं। विभाग ने कहा है कि इस तस्वीर में कोई भी एपस्टीन पीड़ित नहीं दिखाया गया है। न्याय विभाग ने दक्षिणी जिला न्यूयॉर्क की ओर से पीड़ितों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम के बाद इस तस्वीर को अस्थायी रूप से हटा दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
उस्मान हादी हत्याकांड: बांग्लादेश पुलिस के हाथ अब तक खाली
4 of 11
शेख हसीना का कट्टर विरोधी उस्मान हादी
- फोटो : PTI
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कट्टर विरोधी और 32 वर्षीय इंकलाब मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी की 12 दिसंबर को ढाका के बिजोयनगर इलाके में एक चुनावी अभियान के दौरान नकाबपोश बंदूकधारियों ने सिर में गोली मार दी थी। जिसके बाद गुरुवार (18 दिसंबर) को सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन
RSS: 'लिव-इन में रहने वाले जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं' भागवत का बयान
5 of 11
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : एएनआई (फाइल)
लिव-इन-रिलेशनशिप वाले जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। परिवार शारीरिक संतुष्टि का जरिया नहीं बल्कि समाज की इकाई है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागत ने रविवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम में कही।पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Electoral Bonds: 9 चुनावी ट्रस्टों ने दिए 3811 करोड़, पार्टियों को मिला 200% ज्यादा चंदा
6 of 11
पार्टियों को मिला 200 फीसदी ज्यादा चंदा (प्रतीकात्मक पार्टी)
- फोटो : META-AI
राजनीतिक दलों को गोपनीय तरीके से चंदा दिए जाने की चुनावी बॉन्ड योजना सुप्रीम कोर्ट से रद्द किए जाने के बाद के पहले वित्त वर्ष यानी 2024-2025 में नौ चुनावी ट्रस्टों ने राजनीतिक दलों को कुल 3,811 करोड़ रुपये का दान दिया। दिलचस्प तथ्य यह है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इसमें से 3,112 करोड़ रुपये मिले हैं जो ट्रस्टों की ओर से दान की गई कुल धनराशि के 82 प्रतिशत से अधिक है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Railway Fare Hike: महंगा होगा रेल का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ेगा किराया
7 of 11
ट्रेन टिकट में बढ़ोतरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए बड़ा एलान किया है। 26 दिसंबर 2025 से ट्रेनों के किराए में संशोधन लागू होने जा रहा है। इस फैसले का असर देशभर के करोड़ों यात्रियों पर पड़ेगा, हालांकि रेलवे ने छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत देते हुए 215 किलोमीटर तक के सफर पर किराया न बढ़ाने का फैसला किया है। दैनिक यात्रियों के हित में उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Rohit Sharma: 2023 वनडे विश्व कप की हार से टूट चुके थे रोहित शर्मा, क्रिकेट से संन्यास लेने का भी आया था विचार
8 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : एएनआई
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल की हार पर विचार रखे। रोहित ने इस बात का खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद उनके मन में क्रिकेट से संन्यास लेने का विचार आया था। रोहित की अगुआई वाली टीम उस वक्त शानदार फॉर्म में थी और भारत अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंचा था। भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' वायरल गाने FA9LA पर डांस करते दिखे अर्जुन रामपाल, देखें वायरल वीडियो
9 of 11
अर्जुन रामपाल
- फोटो : एक्स
फिल्म 'धुरंधर' के पहले भाग की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता का मजा ले रहे हैं अर्जुन रामपाल। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी आईएसआई अधिकारी मेजर इकबाल का रोल निभाया है। फिलहाल 2025 के आखिरी हफ्ते में अर्जुन रामपाल को एक क्लब में देखा गया, जहां उन्हें बहरीनी गाने 'FA9LA' पर डांस करते देखा जा सकता है। अर्जुन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
चेतावनी: सदी के अंत तक अमेजन के 38% जंगलों पर विलुप्ति का खतरा, पूरी जलवायु प्रणाली होगी प्रभावित
10 of 11
अमेजन वर्षावन
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
जलवायु परिवर्तन और भूमि उपयोग में तेज बदलाव दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन अमेजन को ऐसे मोड़ पर ले जा रहे हैं, जहां से उसकी वापसी लगभग असंभव हो सकती है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि मौजूदा रुझान जारी रहे, तो सदी के अंत तक अमेजन के करीब 38 फीसदी जंगल नष्ट हो सकते हैं। एक ऐसा नुकसान जो पूरी पृथ्वी की जलवायु प्रणाली को झकझोर देने की क्षमता रखता है। पढ़ें पूरी खबर
Cryptocurrency: अब नॉन-मेट्रो क्षेत्रों में आकार ले रहा क्रिप्टो बाजार, निवेश में यूपी सबसे बड़ा योगदानकर्ता
11 of 11
क्रिप्टो करंसी
- फोटो : फ्रीपिक
कॉइनस्विच की ताजा रिपोर्ट हाउ इंडिया इन्वेस्ट्स 2025 के अनुसार, भारत का क्रिप्टो बाजार अब नॉन-मेट्रो क्षेत्रों से आकार ले रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश निवेश में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बनकर उभरा है। यूपी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के परिणाम बताते हैं कि क्रिप्टो निवेश में भागीदारी बड़े महानगरों से हटकर छोटे शहरों और कस्बों की ओर लगातार बढ़ रही है। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वाले 45% लोग युवा हैं, जिनकी उम्र 26 से 35 वर्ष के बीच है। पढ़ें पूरी खबर