रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
रोहित बोले- व्यक्तिगत रूप से कठिन समय था
रोहित ने कहा, सभी बेहद निराश थे और हमें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि क्या हुआ है। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से यह बहुत कठिन समय था क्योंकि मैंने उस विश्व कप के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया था, न केवल उससे दो-तीन महीने पहले, बल्कि 2022 में कप्तानी संभालने के बाद से ही मैं विश्व कप की तैयारियों में जुट गया था। मेरा एकमात्र लक्ष्य विश्व कप जीतना था, चाहे वह टी20 विश्व कप हो या 2023 विश्व कप। इसलिए जब ऐसा नहीं हो पाया, तो मैं पूरी तरह से निराश हो गया। मेरे शरीर में बिल्कुल भी ऊर्जा नहीं बची थी। मुझे इस हार से उबरने और खुद को वापस पटरी पर लाने में कुछ महीने लग गए।