फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी की डिग्री सार्वजनिक करने का आदेश रद्द, शुभांशु के नाम पर छात्रवृत्ति का एलान; सुर्खियां

Mon, 25 Aug 2025 08:49 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में 5400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने वैश्विक व्यापार पर ट्रंप के टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया में आर्थिक स्वार्थ की राजनीति हावी है, लेकिन भारत अपने किसानों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों के हितों की रक्षा करेगा। इसी बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने पीएम मोदी की डिग्री सार्वजनिक करने संबंधी केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने कहा कि डिग्री व्यक्तिगत जानकारी है और इसे सार्वजनिक करने में कोई जनहित नहीं है। कांग्रेस ने इस फैसले को समझ से परे बताते हुए सवाल खड़े किए। राजस्थान में सरकार ने पर्युषण पर्व और अनंत चतुर्दशी पर पूरे राज्य में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। कोटा, बूंदी और झालावाड़ जिलों में सेना और वायुसेना को राहत कार्य में लगाया गया है। मानसून सीजन में अब तक 91 लोगों की जान जा चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव विशेषज्ञ संजय कुमार को मतदाता सूची पर गलत सूचना फैलाने से जुड़े मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा दी। साथ ही, कोर्ट ने यूट्यूबर्स और कॉमेडियन्स को दिव्यांगों पर अपमानजनक कंटेंट बनाने से रोकते हुए तुरंत माफी मांगने के निर्देश दिए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : PMO
PM Modi: गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- दशकों तक भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा

पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में 5400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। यहां जनसभा में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर, ट्रंप के टैरिफ के साथ ही कांग्रेस पर हमला बोला। टैरिफ को लेकर पीएम मोदी कहा दुनिया में आज आर्थिक स्वार्थ की राजनीति हो रही है। सब कोई अपना फायदा करने में लगा है। हम सब कुछ देख रहे हैं। सरकार लघु उद्यमियों, किसानों, पशु पालकों का अहित नहीं होने देगी। दबाव कितना ही क्यों न हो, हम झेलने की ताकत बढ़ाते जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
Delhi Court: पीएम मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, हाईकोर्ट ने CIC के आदेश को किया रद्द

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय सूचना आयोग के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी की स्नातक की डिग्री से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने सीआईसी के आदेश को चुनौती देने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की याचिका पर यह फैसला सुनाया। जिन्होंने 27 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 11
सीएम, भजनलाल शर्मा - फोटो : एएनआई
Non Veg Banned: राजस्थान में 2 दिन बंद रहेंगी नॉनवेज व अंडे की दुकानें, बूचड़खाने भी नहीं खुलेंगे; जानें क्यों

राजस्थान में नॉनवेज खाने के शौकीनों को आने वाले दिनों में दो दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने सोमवार को आदेश जारी कर बताया कि 28 अगस्त को पर्युषण पर्व और 6 सितंबर (शनिवार) को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पूरे प्रदेश में नॉनवेज की दुकानें और बूचड़खाने पूरी तरह से बंद रहेंगे। पहली बार सरकार ने इस आदेश में अंडे बेचने वालों को भी शामिल किया है। यानी अब इन दोनों दिनों में न केवल मटन-चिकन या कच्चे मांस की दुकानें बंद रहेंगी, बल्कि अंडे बेचने वाले ठेले और होटल-ढाबे भी अंडे नहीं बेच पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 11
निक्की हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Nikki Murder Case: पत्नी और भाभी की इस बात से नाखुश था विपिन, दोनों बहनों की ये बात भी न थी पसंद; पढ़ें खुलासा

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके में हुए निक्की हत्याकांड में अब एक और नया खुलासा हुआ है। घर में पत्नी निक्की के बुटीक और भाभी कंचन के ब्यूटी पार्लर चलाने से आरोपी पति विपिन नाखुश था। साथ ही, उसे दोनों बहनों का इंस्टाग्राम चलाना भी पसंद नहीं था। आरोपी आए दिन निक्की से लड़ता था। विपिन के फरार होने के बाद पुलिस ने आरोपी के परिजनों को कोतवाली बुलाया था। खानपुर गांव के रहने वाले सोनू भाटी ने बताया कि गांव में रहने वाले एक दोस्त की मौसी का बेटा विपिन है। इस कारण विपिन दूर के रिश्ते में उनका भतीजा है। परिवार का काम अच्छा चलता है। विपिन का बड़ा भाई रोहित एक कंपनी में कार चलवाता है जबकि विपिन पिता के साथ दुकान पर बैठता है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 11
राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला
Rajasthan Flood: प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात: गांव से लेकर शहर तक पानी-पानी; मैदान में उतरी सेना

राजस्थान के अधिकांश जिलों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कई जगह तो स्थिति इतनी भयावह हो गई कि मदद और राहत कार्य के लिए सेना को मोर्चा थामना पड़ा। आपतकालीन परिस्थियों से निपटे के लिए वायु सेना ने अपना विमान तक तैनात कर दिया। इस दिनों कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और झालावाड़ जिलों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। हाड़ौती क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते जन-धन की भारी क्षति हुई है। कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और कई जगहों का संपर्क कट गया है।राजस्थान में मानसून सीजन में वर्षा जनित हादसों में अब तक 91 लोगों की जान जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

7 of 11
शुभांशु शुक्ला से बात करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
UP: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी प्रदेश सरकार, सीएम योगी ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश सरकार अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ करेगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। सीएम योगी सोमवार को लखनऊ के लोकभवन में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शुभांशु प्रदेश के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं। हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। इस अभियान से पूरी दुनिया ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की ताकत देखी है। इस अनुभव का हमें भविष्य में भी लाभ मिलता रहेगा। प्रदेश सरकार शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति की योजना शुरू करेगी जिसका लाभ हमारी युवा पीढ़ी को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
 

8 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
SC: चुनाव विशेषज्ञ संजय कुमार को 'सुप्रीम' राहत; मतदाता सूची से जुड़ी गलत सूचना फैलाने के आरोप में हुई थी FIR

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव विशेषज्ञ संजय कुमार को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए महाराष्ट्र की मतदाता सूची से जुड़ी गलत जानकारी फैलाने के आरोप में चुनाव आयोग की ओर से दर्ज कराई गई दो एफआईआर के सिलसिले में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की। पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई
SC: 'दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर अल्लाहबादिया और समय मांगें माफी'; सरकार को गाइडलाइन बनाने का 'सुप्रीम' आदेश

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन्स और यूट्यूबर्स को सख्त निर्देश देते हुए दिव्यांगों पर आपत्तिजनक कंटेंट ना बनाने की हिदायत दी है। कोर्ट ने कहा है कि अगर ऐसा कोई कंटेंट बनाया गया है तो तुंरत इसके लिए माफी मांगी जाए। स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के मामले से जोड़ते हुए कोर्ट ने कहा है कि अगर ऐसा कभी भी हुआ तो यूट्यूबर्स और इन्फलुएंसर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको प्वाइंटर्स में बताते हैं एससी ने क्या कुछ कहा। पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 11
सीजीएल परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी। - फोटो : L- bssc.bihar.gov.in, R- Freepik
BSSC CGL 4 2025: बिहार चतुर्थ सीजीएल परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी, शुरू हुआ पंजीकरण; फीस घटकर हुई 100 रुपये

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4 2025) का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी नोटिस के मुताबिक, पंजीकरण प्रक्रिया आज, 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम से संबंधित ताजा नोटिस आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। सीएम नीतीश कुमार के आदेश के बाद आवेदन शुल्क भी घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

11 of 11
भारत और फिजी के प्रधानमंत्री। - फोटो : PTI
India-Fiji Ties: 'भारत और फिजी की आकांक्षाएं एक ही नाव पर सवार', दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका, हैदराबाद हाउस में भारत और फिजी के बीच हुए समझौतों के आदान-प्रदान के साक्षी बने। प्रधानमंत्री मोदी और उनके फिजी समकक्ष राबुका के बीच वार्ता के बाद भारत और फिजी ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए। फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका प्रधानमंत्री मोदी की बुधवार को एक संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन को फिजी के लिए खतरा बताते हुए कहा कि हम आपदा प्रतिक्रिया से निपटने में उसकी मदद करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फिजी भले ही महासागरों से बंटे हुए हों, लेकिन हमारी आकांक्षाएं एक ही नाव पर सवार हैं। इस दौरान फिजी के नेता भी उनके साथ थे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें