राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या चार गोलियां मारकर की गई। मामले में आरोपी पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है और मां को भी जांच में शामिल किया जाएगा। उधर, लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए जबकि भारत ने शुरुआत में यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। वहीं, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ कैंटीन में मारपीट के मामले में केस दर्ज हुआ है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। विमानन मंत्री ने कहा कि एयर इंडिया के विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जल्द आएगी। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनने के लिए शिवसेना का भाजपा में विलय तक करने को तैयार हैं। उधर, अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने विदेश मंत्रालय के 1,300 कर्मचारियों की छंटनी की है। राजनयिकों ने इससे अमेरिका का वैश्विक प्रभाव कमजोर पड़ने की चेतावनी दी है। जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लेकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एनएसए अजित डोभाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को कामयाब बताते हुए कहा कि पाकिस्तान में सभी नौ ठिकाने सटीकता से निशाना बनाए गए। गृह सचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल सरकार ने अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया है। वहीं कंबोडिया में संसद ने ऐसा संविधान संशोधन पारित किया जिससे सरकार देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की नागरिकता रद्द कर सकेगी। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन
2 of 11
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव
- फोटो : अमर उजाला
राधिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने: एक-दो-तीन नहीं मारी गई इतनी गोलियां, अब पुलिस ढूंढ रही बची हुई बुलेट
राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या चार गोलियां मारने से हुई थी। पूरे मामले के खुलासे के लिए आरोपी पिता को पुलिस ने एक दिन रिमांड पर लिया है। यह बात भी सामने आ रही है कि वारदात के दौरान मृतका की मां पहली मंजिल पर मौजूद थी। राधिका यादव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को बोर्ड की तरफ से किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी पिता से लाइसेंसी रिवाल्वर के कारतूस बरामद करेगी और इस मामले की हर पहलु से जांच करेगी। राधिका की मां को जांच शामिल किया जाएगा। पुलिस जांच में आरोपी पिता दीपक से पता करेगी कि उसके पास कितनी अधिकृत गोलियां हैं और इस वारदात के बाद बची हुई गोलियां कहां हैं। बताया जा रहा है कि कुछ गोलियों को कासन गांव में छिपाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
शरफुद्दौला सैकत-यशस्वी जायसवाल
- फोटो : ICC/BCCI
Ind vs Eng Live Score: भारत को पहली पारी में झटका, यशस्वी 13 रन बनाकर आउट; जोफ्रा आर्चर को मिली सफलता
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी लॉर्ड्स टेस्ट (तीसरा मुकाबला) का दूसरा दिन है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 10 विकेट पर 387 रन बनाए। फिलहाल भारत की पहली पारी जारी है। भारत को पहला झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। वह आठ गेंदों में सिर्फ 13 रन बना पाए। अब केएल राहुल का साथ देने करुण नायर आए हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
संजय गायकवाड़ ने अब AIMIM नेता को धमकी दी
- फोटो : X @sanjaygaikwad34
Maharashtra: कैंटीन मारपीट मामले में विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मुकदमा, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात
एमएलए हॉस्टल की कैंटीन में शिवसेना विधायक के कैंटीन कर्मचारी से मारपीट मामले की जांच शुरू हो गई है। मामले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि घटना की जांच शुरू करने के लिए पुलिस को औपचारिक शिकायत का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। अगर यह संज्ञेय अपराध है तो उचित कार्रवाई करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
के. राममोहन नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
- फोटो : ANI
Air India Plane Crash: 'एयर इंडिया विमान हादसे पर जल्द आएगी AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट', विमानन मंत्री का बयान
विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि अहमदाबाद में पिछले महीने हुए घातक एयर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट बहुत जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस पूरी जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कर रहा है। एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट एआई 171) 12 जून को लंदन के गैटविक जा रहा था। विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल कॉम्प्लेक्स से टकरा गया था। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों सहित कुल 260 लोगों की मौत हो गई। एक यात्री इस हादसे में बच गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी
- फोटो : ANI
Maharashtra: राउत का दावा- सीएम बनने के लिए बेताब हैं शिंदे, शिवसेना का भाजपा में विलय तक करने को तैयार
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के लिए इतने बेताब हैं कि उन्होंने शिवसेना को बीजेपी में मिलाने तक की पेशकश कर दी है। राउत ने दावा किया कि शिंदे ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की शिकायत की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
टैमी ब्रूस, अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता
- फोटो : वीडियो ग्रैब-एएनआई
US: ट्रंप प्रशासन ने विदेश विभाग में 1,300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला; राजनयिकों ने दी यह चेतावनी
अमेरिका का विदेश मंत्रालय भी छंटनी की तैयारी कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को कहा है कि वह जल्द ही छंटनी के लिए नोटिस जारी करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से ही वे संघीय सरकार के आकार को कम करने में जुटे हैं। इसके तहत कई सरकारी विभागों से छंटनी की गई हैं। सरकारी दक्षता विभाग के नेतृत्व में संघीय सरकार में छंटनी अभियान चलाया गया और सैंकड़ों लोगों को अब तक नौकरी से निकाला जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में पहली बार लिए पांच विकेट, इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ा
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में पांच विकेट लिए। लॉर्ड्स में बुमराह ने पहली बार टेस्ट मैच की किसी पारी में इतने विकेट लिए हैं। बुमराह भारत के 15वें गेंदबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं। वहीं, बुमराह विदेशी धरती पर सर्वाधिक बार फाइव-फर लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल
- फोटो : अमर उजाला
Op Sindoor: 'हमने पाकिस्तान में घुसकर नौ ठिकानों को उड़ाया, एक भी नहीं चूका', ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजित डोभाल
आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर विदेशी मीडिया की रिपोर्टिंग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कई विदेशी समाचार एजेंसियों ने भारत को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी प्रकाशित की है। इसके साथ ही अजित डोभाल ने कहा कि भारत का ऑपरेशन बेहद ही सफल रहा। हमने पाकिस्तान में नौ ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें से एक भी नहीं चूका। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
नए गृह सचिव गोविंद मोहन।
- फोटो : PIB
Govt: गृह सचिव गोविंद मोहन का केंद्र सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल; अब अगले साल 22 अगस्त तक पद पर बने रहेंगे
केंद्र ने शुक्रवार को गृह सचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल अगले साल 22 अगस्त तक बढ़ा दिया है। सिक्किम कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मोहन को अगस्त 2024 में गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने पिछले साल 22 अगस्त को अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल पूरा होने पर उनसे कार्यभार संभाला था। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 30 सितंबर को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि से 22 अगस्त 2026 तक या अगले आदेश तक गृह सचिव के रूप में मोहन के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर
Cambodia: कंबोडिया में सरकार को मिलेगा नागरिकता रद्द करने का अधिकार, संसद ने पारित किया संविधान संशोधन
कंबोडिया की संसद ने शुक्रवार को एक संविधान संशोधन को पारित किया, जो सरकार को उन लोगों की नागरिकता रद्द करने का अधिकार देगा जो विदेशी ताकतों से मिलकर देश के हितों को नुकसान पहुंचाने के दोषी पाए जाएंगे। 125 सदस्यीय नेशनल असेंबली ने सर्वसम्मति से संविधान के अनुच्छेद 33 में संशोधन को मंजूरी दी। इस बदलाव के बाद सरकार अब ऐसा कानून बना सकेगी जो पहली बार किसी व्यक्ति की नागरिकता को रद्द करने की अनुमति देगा। पढ़ें पूरी खबर