फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: नेपाल में बाढ़ से 150+ लोगों की मौत, ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार; मोदी कैबिनेट विस्तार की तैयारी

Thu, 27 Aug 2026 05:18 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही मचाई है। 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से अधिक लोग लापता हैं। वहीं, मोदी कैबिनेट विस्तार की तैयारी है। इसमें युवाओं और महिलाओं को ज्यादा जगह मिल सकती है। 70 साल से अधिक उम्र वाले कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। उधर, सरकारी राशन योजना में भी बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 56 लाख आयकरदाता और 7 लाख जीएसटी कारोबारी राशन लेते मिले हैं। भाजपा नेता व अभिनेत्री कंगना रनौत ने बाबा रामदेव, राहुल गांधी और कृति सेनन पर पलटवार किया है। मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा को लेकर विवाद के बीच आरएसएस ने बयान दिया है। बैंकिंग में डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिए जल्द नया तंत्र लागू होने की तैयारी है। संक्रामक बीमारियों की जांच के लिए देशभर में नया नेटवर्क बनाया जाएगा। सरकार इस पर 732 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वहीं, सोना महंगा होने से गहनों के बाजार में भी बदलाव आया है। कम वजन की खरीदारी बढ़ी है, जबकि खरीदारी का मूल्य 40 फीसदी बढ़ा है। उधर, दूसरी छमाही में रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र में बंपर नौकरियों के आसार हैं। एफएमसीजी क्षेत्र भी आगे रहने की उम्मीद है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से बात की है। दोनों के बीच काला सागर में व्यापार और जहाजों की सुरक्षा पर चर्चा हुई। अमेरिका ने नेपाल की बाढ़ पर मदद की पेशकश की है। कनाडा ने भी नेपाल के साथ एकजुटता जताई है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
विज्ञापन

2 of 11
नेपाल से तिब्बत तक तबाही का मंजर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेपाल त्रासदी: बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 150+ लोगों की मौत; 750 से ज्यादा अभी भी लापता, यूपी-बिहार में अलर्ट
नेपाल में तिब्बत से अचानक आई भीषण बाढ़ ने कई कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई। नेपाल पुलिस के अनुसार, बाढ़ में 157 लोगों की मौत हो गई है और 750 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई महत्वपूर्ण पुल बह गए और करीब एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
सुकेश चंद्रशेखर दोषी - फोटो : अमर उजाला
ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार: सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी', आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा
तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को एक न्यायिक अधिकारी पर दबाव बनाने और सुप्रीम कोर्ट के जज बनकर फोन करने के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने माना कि सुकेश ने खुद को पहले सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन जज के निजी सचिव और बाद में जज के रूप में पेश किया और न्यायिक अधिकारी से उसे जल्द जमानत देने का दबाव बनाया। जमानत नहीं देने पर अधिकारी को पेशेवर नुकसान की धमकी भी दी गई। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एक्सक्लूसिव: पीयूष गोयल बोले- निवेश नहीं, व्यापार घाटे के आंकड़ों से होगी जापान-भारत संबंधों की अगली परीक्षा
भारत और जापान के रिश्ते की अगली परीक्षा निवेश की घोषणाओं से नहीं, व्यापार घाटे के आंकड़े से होगी। टोक्यो पीछे छूट चुका था, शिंकानसेन रफ्तार पकड़ चुकी थी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के सामने यही सवाल था। तीन दिन की इस यात्रा में उनके साथ भारत का अब तक का सबसे बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल था। दो सौ से ज्यादा उद्योगपति और अलग अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधि। मकसद जापान से निवेश मांगना भर नहीं था। मकसद उन गांठों को खोलना था जो बाजार पहुंच, प्रमाणन और पुराने नियमों से बंधी हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
मोदी कैबिनेट विस्तार की तैयारी: युवाओं-महिलाओं को मिलेगी जगह, 70+ उम्र के मंत्रियों पर क्या होगा फैसला?
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में युवा व महिलाओं को अधिक जगह मिलेगी। मंत्रिमंडल को युवा बनाने के लिए जहां बुजुर्ग मंत्रियों की संख्या घटेगी, वहीं महिला मंत्रियों की संख्या 7 से 12 करने और नए सहयोगियों को प्रतिनिधित्व देने के लिए मंत्रियों की संख्या 75 करने की योजना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
फर्जीवाड़े पर नकेल: सरकारी राशन लेने वालों में 56 लाख आयकरदाता, 7 लाख जीएसटी कारोबारी शामिल
देश की सबसे बड़ी कल्याणकारी योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के भीतर सेंधमारी का हैरान करने वाला खेल चल रहा है। जिस सरकारी अनाज पर देश के गरीब और वंचित लोगों का हक है, उसे संपन्न, टैक्स भरने वाले कारोबारी और कंपनियों के बोर्ड में शामिल बड़े अधिकारी तक डकार रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम
'आ बैल मुझे मार': बाबा रामदेव, राहुल गांधी और कृति सेनन पर कंगना रनौत का पलटवार; क्या-क्या बोलीं?
अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अभिनेत्री कृति सेनन, योगगुरू बाबा रामदेव और आशुतोष राणा के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। डीडी न्यूज पर एक साक्षात्कार के दौरान उनसे पूछा गया कि वह अपने काम से मतलब क्यों नहीं रखतीं। इस पर कंगना ने कहा कि इन सबका फॉर्मूला ही 'आ बैल मुझे मार' वाला है। पढ़ें पूरी खबर
 

8 of 11
देश में मजबूत होगा संक्रामक रोगों की जांच का नेटवर्क - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
संक्रामक रोगों की जांच का नेटवर्क होगा मजबूत: कितना खर्च करेगी सरकार, खुलेंगी नई लैब; किन इलाकों पर फोकस?
देश में नई और तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की पहचान अब दूरदराज के इलाकों में भी पहले से जल्दी हो सकेगी। सरकार ने अगले पांच साल में 732.304 करोड़ रुपये से देश के हर हिस्से में वायरल बीमारियों की जांच के लिए नेटवर्क बनाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार उन इलाकों में नई प्रयोगशालाएं स्थापित करने पर जोर दे रही है, जहां अभी संक्रामक बीमारियों की उन्नत जांच की पर्याप्त सुविधा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
internet banking fraud - फोटो : Amar Ujala
बैंकिंग में डिजिटल फ्रॉड रोकने की तैयारी: जल्द लागू होगा नया तंत्र, धोखाधड़ी की होगी पहचान; कैसे करेगा काम?
बैंकिंग सेवाओं को सुरक्षित बनाने और डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए बैंकों में एआई मॉडल जल्द लागू होगा। धोखाधड़ी को समय रहते पहचानने के लिए डिजिटल पेमेंट्स इंटलीजेंस प्लेटफार्म सिस्टम बड़े पैमाने पर लागू होगा। सरकार सामाजिक कल्याण योजनाओं से लेकर एमएसएमई ऋण बाजार तक डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम की कोशिश कर रही है। इससे वित्तीय क्षेत्र में एआई और मशीन लर्निंग के जरिये जवाबदेही, पारदर्शिता और साइबर सुरक्षा सुनिश्चित होगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सुनील आंबेकर, आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
'आपसी सम्मान की भावना से हो रहा कार्यक्रम': भागवत की अमेरिका यात्रा के बीच आरएसएस ने क्या कहा; किसे न्योता?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को कहा कि न्यूयॉर्क में उसके प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का आयोजन खुले संवाद की भावना से किया गया है। संघ ने उन सभी लोगों को चर्चा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जो संगठन के बारे में और जानना चाहते हैं। यह बात आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की आलोचना के बीच कही। ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के होने वाले कार्यक्रम पर सवाल उठाया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
सोने के दाम में बढ़ोतरी - फोटो : एएनआई
सोना महंगा होने से बदला गहनों का बाजार: कम वजन में खरीदारी बढ़ी, मूल्य में 40% उछाल; क्या है वजह?
सोने की रिकॉर्डतोड़ कीमतों ने भारत के करीब 7 लाख करोड़ रुपये के आभूषण बाजार के बुनियादी नियमों को पूरी तरह बदल दिया है। पहली नजर में यह बड़ा विरोधाभास लगता है, लेकिन आम उपभोक्ता कम वजन का सोना खरीद रहा है, जबकि कारोबारियों की तिजोरियां रिकॉर्ड कमाई से भर रही हैं। यानी अब बाजार की वृद्धि ज्यादा ग्राम सोना बेचने से नहीं, बल्कि प्रति ग्राम अधिक वैल्यू निकालने से तय हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें