फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: आज आएंगे विधान परिषद चुनाव नतीजे; गुवाहाटी में पांच की हत्या; चक्रवात अर्नब पर कई राज्यों में अलर्ट

Tue, 27 Oct 2026 05:59 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर खास नजर रहेगी। असम के गुवाहाटी स्थित एक होटल में गोलीबारी की घटना में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में भराली परिवार के चार सदस्यों की हत्या के पीछे होटल की लीज से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, चक्रवात अर्नब के प्रभाव से 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्तूबर तक बारिश की चेतावनी है, जबकि ओडिशा में एहतियातन स्कूल बंद किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर जॉर्डन ने सीरिया में हवाई हमला किया है और इसे चर्च पर हमले का बदला लेने की कार्रवाई बताया है। वहीं, दिल्ली की सभी जिला अदालतों में आज वकीलों की हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
चार राज्यों में विधान परिषद सीटों पर मतगणना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज आएंगे विधान परिषद चुनाव नतीजे
विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को कराई गई वोटिंग के बाद आज मतगणना होनी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतों की गिनती पर सबकी नजरें टिकी हैं। यूपी की 11 सीटों पर खास तौर पर नजरें टिकी हैं। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में भी मतगणना होनी है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 12
गुवाहाटी होटल गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी: महिला समेत पांच की मौत
असम के गुवाहाटी में होटल बिलास इन से जुड़े लीज विवाद में सोमवार रात गोलीबारी हुई। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई है। हत्याकांड की जांच कर रही असम पुलिस ने मामले में होटल को लीज पर लेने वाले घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के आरोपी घनकांत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई .32 बोर की पिस्टल बरामद कर ली गई है। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 12
चक्रवात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चक्रवात अर्नब से बिगड़ेगा मौसम: यूपी समेत 11 राज्यों में अलर्ट
चक्रवात 'अर्नब' के संभावित असर को देखते मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। ओडिशा में संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, जबकि छह दक्षिणी जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्तूबर के बीच बेमौसम बारिश की आशंका है। राज्य सरकार ने लोगों और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश, 28 अक्तूबर को दक्षिणी और तटीय ओडिशा के कई जिलों में मूसलाधार और अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 12
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला

जॉर्डन का सीरिया में बड़ा हवाई हमला: कई आतंकी मारे गए; तीन संदिग्ध गिरफ्तार
जॉर्डन की वायुसेना ने सीरिया में कुछ ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। जॉर्डन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह कार्रवाई शुक्रवार को कराक शहर के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के जवाब में की गई। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। जॉर्डन के अधिकारियों ने बताया कि सीरिया में की गई कार्रवाई में कई संदिग्ध आतंकियों के मारे जाने या घायल होने की खबर है। हालांकि, हमले में निशाना बनाए गए समूहों और ठिकानों की सटीक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला
धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का अंतिम सत्र मंगलवार से शुरू होगा। कार्यमंत्रणा की बैठक में तय एजेंडे के अनुसार पहले दिन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी व पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार सात हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करेगी। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
विज्ञापन

7 of 12
दिल्ली में वकीलों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: सभी जिला अदालतों में आज हड़ताल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी जिला अदालतें 27 अक्तूबर 2026 को बंद रहेंगी। वकीलों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के कारण उस दिन अदालती कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। दिल्ली की जिला अदालतों के वकीलों ने यह हड़ताल घोषित की है। यह निर्णय शाहदरा में एक वकील के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट की घटना के बाद लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
ड्रग्स से सीमन पर असर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में ड्रग्स से सीमन पर असर: बीमारियों की गिरफ्त में पीढ़ियां
पंजाब में हेरोइन, अफीम, पोस्त, और सिंथेटिक ड्रग के बढ़ते इस्तेमाल ने आने वाले पीढ़ियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता पैदा कर दी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बठिंडा और अमृतसर राजकीय मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने पंजाब में पुरुषों के सीमन (शुक्राणुओं) के आकार में बदलाव की पुष्टि की है। अनुमान है कि इस सीमन से जन्म लेने वाले बच्चों में कई तरह की बीमारियां देखने को मिल सकती हैं। एम्स बठिंडा के यूरोलॉजी व एंडोक्राइनोलॉजीविभाग के अध्यक्ष डॉ. कवलजीत सिंह कौड़ा के मुताबिक पंजाब में सीमन में गड़बड़ी वाले पुरुषों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

 

9 of 12
माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एडॉब स्टॉक
माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी छोड़ने का विकल्प: भारत समेत चार देशों के नागरिकों को ऑफर
माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक से नौकरी छोड़ने की योजना की घोषणा की। यह योजना भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के पात्र कर्मचारियों के लिए है। कंपनी ने यह जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट में दी। इस योजना के तहत नौकरी छोड़ने का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्हें करियर की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी। माइक्रोसॉफ्ट में भारत में करीब 23 हजार कर्मचारी काम करते हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 12
पायर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म पायर: दुनियाभर में बजा विनोद कापड़ी की फिल्म का डंका
भारत का हृदय गांव में बसता है। मगर, व्यक्ति रोजगार व अन्य जरूरतों के लिए गांव से शहर की तरफ पलायन करता है। दिल में उम्मीद होती है कि एक दिन गांव में वापसी होगी। पीछे छूट गए मां-बाप भी इसी आस में होते हैं कि संतान अपने ठौर लौटेगी। मगर, जिंदगी थोड़ी अलग तरह चलती है। माता-पिता के इंतजार और बच्चों के गांव वापसी की उम्मीद...दोनों चलती रहती हैं। कुछ इसी पर आधारित है फिल्म 'पायर'। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विनोद कापड़ी की यह फिल्म कई इंटरनेशनल फिल्म समारोह में पहले ही तालियां बटोर चुकी है। अब भारत में भी इसकी दस्तक होने को है। जानिए इस फिल्म के बारे में...

11 of 12
वंदे भारत स्लीपर - फोटो : अमर उजाला
स्लीपर वंदेभारत: इमरजेंसी में चालक से होगी बात,31 को होगा उद्घाटन
वाराणसी से नई दिल्ली रूट पर चलने वाली देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन में हॉई टेक्नोलॉजी सिस्टम का लाभ यात्रियों को मिलेगा। ट्रेन के हर कोच की सीसी कैमरे से निगरानी होगी। जरूरत के हिसाब से एसी को यात्री खुद अपनी सीट से एडजस्ट कर सकेंगे। कोच में टॉक बैक सिस्टम भी लगाया गया है। इससे इमरजेंसी की स्थिति में यात्री चालक से बात कर सकेंगे। स्लीपर वंदेभारत को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 31 अक्तूबर को बनारस रेलवे स्टेशन से रवाना करेंगे। यूपी की पहली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को मेट्रो ट्रेन और बहुत सी सुविधाएं ऐसी मिलेंगी, जो हवाई यात्रा के दौरान मिलती है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

12 of 12
राफेल नडाल - फोटो : ANI
टेनिस: संन्यास के बाद पहली बार अमेरिका में खेलेंगे राफेल नडाल
स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल संन्यास के दो साल बाद अमेरिका में फिर से कोर्ट पर नजर आएंगे। 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नडाल अगले साल फरवरी में लास वेगास में होने वाले एक प्रदर्शनी टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने सोमवार को इसकी घोषणा की। नडाल 27 फरवरी को टी-मोबाइल एरिना में होने वाले 'द एमजीएम स्लैम प्रेजेंटेड बाय कैपिटल वन' में मुख्य आकर्षण होंगे। यह कैलिफोर्निया के इंडियन वेल्स में होने वाले एटीपी 1000 टूर्नामेंट से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस प्रदर्शनी मुकाबले में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाड़ियों और मैच के प्रारूप की घोषणा आने वाले हफ्तों में की जाएगी। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें