फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी का महामंथन आज; जंग के बीच ट्रंप का अहम फैसला; देश में मौसम की उथल-पुथल

Fri, 27 Mar 2026 06:09 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और तेल-गैस आपूर्ति तथा आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमल नहीं करने की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाने का अहम फैसला लिया है। इस बीच देशभर में मौसम का मिजाज भी बदल गया है। उत्तर में बारिश और बर्फबारी जारी है, जबकि महाराष्ट्र के अकोला में पारा 40 डिग्री पार कर गया है। साथ ही नेपाल में आज सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर बालेंद्र शाह पदभार ग्रहण करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

आज मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आज शाम बातचीत करेंगे। खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बार बैठक होगी। कैबिनेट सचिवालय चुनाव वाले राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्य सचिवों के साथ अलग-अलग बैठक करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की तय समय सीमा को बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 तक कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
देशभर में बदला मौसम - फोटो : ANI
देशभर में बदला मौसम: महाराष्ट्र के अकोला में पारा 40 पार
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रसार के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर के पहाड़ों से लेकर मैदानों, पूर्वोत्तर, मध्य और पश्चिम में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं और वज्रपात का दौर जारी है। वहीं, दक्षिण में उमस भरी गर्मी बनी हुई है। इसी बीच महाराष्ट्र और गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। अकोला में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
बालेन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी भवन में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल की प्रतिनिधि सभा के नए सांसदों ने बृहस्पतिवार को शपथ ली। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली विधानसभा - फोटो : पीटीआई
दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर चर्चा आज
विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार अहम दिन रहने वाला है। सदन में कैग की कई रिपोर्टों पर चर्चा के साथ बजट, विधेयकों और अनुदान मांगों पर भी विचार होगा। विधानसभा में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने हैं। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले विशेष उल्लेख के तहत सदस्य अपनी बात रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
ईरान का बड़ा दावा- 10 लाख लड़ाके हैं तैयार
ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान पर जमीनी हमला किया, तो उसे भीषण नरक यानी मुहंतोड़ कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। ईरान के एक सैन्य सूत्र ने कहा है कि इस संभावित हमले की खबर के बाद देश में लड़ने का जोश बढ़ गया है। सूत्र के मुताबिक, अब तक करीब 10 लाख लड़ाके तैयार किए जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं, जो खुद आगे आकर सेना में जुड़ने की मांग कर रहे हैं। ये लोग खास तौर पर बासिज फोर्स, आईआरजीसी (ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड), और नियमित सेना के जरिए शामिल हो रहे हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock
Amarnath Yatra: 17 जुलाई से यात्रा की तैयारी, प्रशासनिक गतिविधियां तेज
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्राइन बोर्ड से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू दी गई हैं। यात्रा से पहले 29 जून को प्रथम पारंपरिक पूजन होना है और यात्रा 17 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, तिथियों की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।  प्रशासन ने यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बैठकों का दौर जारी है। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
सऊदी अरब के दौरे पर जेलेंस्की - फोटो : X @ZelenskyyUa
ईरानी ड्रोन से लड़ाई में यूक्रेन देगा मदद
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अचानक सऊदी अरब पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि यहां उनकी कई अहम बैठकें होने वाली हैं। हालांकि इस दौरे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सुरक्षा सहयोग से जोड़कर देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
आईपीएल 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आईपीएल के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हालांकि, बोर्ड ने फिलहाल प्लेऑफ और फाइनल मैच की तारीख और स्थल का एलान नहीं किया है। लेकिन समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, खिताबी मुकाबला 31 मई को बंगलूरू में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने 70 लीग मैचों का कार्यक्रम घोषित किया है जो 24 मई तक चलेगा। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी। बोर्ड ने पहले 20 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया था और अब दूसरे चरण में बीसीसीआई ने लीग चरण के शेष 50 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

11 of 11
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
आठवें दिन भी 'धुरंधर 2' ने जमकर छापे नोट
फिल्म 'धुरंधर 2- द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही है। सात दिनों में यह वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह 700 करोड़ी बनने की तरफ बढ़ चली है। आज आठवें दिन इसने शाहरुख खान की 'जवान' के लाइफटाइम कारोबार को पीछे छोड़ दिया है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बीते गुरुवार को कितनी कमाई की है? पढ़िए रिपोर्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें