Nostradamus Predictions: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इस युद्ध के खत्म होने की संभावना अभी नहीं दिख रही है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी वायरल हो रही है। उन्होंने 2026 को मानव इतिहास का सबसे भयानक साल बताया था। आइए जानते हैं कि नास्त्रेदमस की कौन सी भविष्यवाणी ने लोगों को डरा दिया है।
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि साल 2026 में तीसरे विश्व युद्ध छिड़ सकता है। यह युद्ध दुनिया के लिए बेहद खतरनाक और विनाशकारी हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई थी कि धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर हिंसा भड़केगी। यूक्रेन और रूस में पहले युद्ध चल रहा है। इसके बाद अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, जो अमेरिका की जेल में बंद हैं। अब अमेरिका ने इस्राइल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया है, जिसने भयानक रूप ले लिया है।