दिल्ली-एनसीआर में बारिश जारी रहने के आसार हैं, जबकि केरल के सात जिलों में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को डाक मतपत्र से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। ईरान में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ समझौते को लेकर तेहरान ने कड़ा रुख दिखाया है। उधर, अमेरिका ने ईरान के साथ आर्थिक संबंध रखने वाले देशों को प्रतिबंध की चेतावनी दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और अवैध आव्रजन के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। टाटा संस में उत्तराधिकारी और चेयरमैन के कार्यकाल को लेकर सितंबर में अहम चर्चा हो सकती है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी के भीतर गुटबाजी का मामला फिर सामने आया है। राज्य में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर भी नई पाबंदी लगाई गई है। ब्रिटेन में सड़क हादसे के बाद खतरनाक ड्राइविंग के वीडियो हटाने को लेकर सोशल मीडिया कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग सिस्टम को अपग्रेड करने जा रहा है। मनोरंजन जगत में 'स्त्री 2' के स्टंट को लेकर नया खुलासा हुआ है। वहीं, इंग्लैंड ने नाइटक्लब मामले की जांच के बीच पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से ब्रायडन कार्स को बाहर कर दिया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 13
राज्यों में तेजी से बदल रहा मौसम
- फोटो : पीटीआई
Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश के आसार, उत्तराखंड-केरलम में IMD का अलर्ट; कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरलम के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी मानसून ट्रफ का असर बना रहेगा। इस दौरान मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की और कहीं-कहीं मध्यम स्तर की बारिश होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 13
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : एएनआई (फाइल)
ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से राहत: पोस्टल बैलेट से मतदान संबंधी आदेश को मिली मंजूरी, मध्यावधि चुनाव पर क्या असर?
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डाक मतपत्र से मतदान को प्रतिबंधित करने वाले कार्यकारी आदेश को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ कर दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनका प्रशासन आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले इसे कितना लागू कर पाएगा। इस निर्णय से अतिरिक्त अदालती चुनौतियों की संभावना बनी हुई है, जो ट्रंप के आदेश को और धीमा कर सकती हैं। अमेरिकी डाक विभाग (US Postal Service) ने पिछले सप्ताह आदेश को लागू करने की अपनी योजना बताई थी। पढ़ें पूरी खबर
4 of 13
आसिम मुनीर, मोहम्मद बाघेर गालिबाफ
- फोटो : एएनआई
तेहरान में मुनीर से मिले गालिबाफ: ईरान ने अमेरिका पर लगाया समझौता तोड़ने का आरोप; चीन ने क्या कहा?
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोमवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की। यह मुलाकात तेहरान में हुई। मुनीर ईरान के दौरे पर हैं। इस दौरान गालिबाफ ने अमेरिका की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जून में हुए 14 बिंदुओं वाले समझौते (एमओयू) की शर्तों को बार-बार तोड़ा है। यह समझौता पश्चिम एशिया में जंग खत्म करने और तकनीकी बातचीत के लिए रास्ता बनाने के लिए हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 13
आतंकवाद और घुसपैठ पर सरकार की नई रणनीति क्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Amit Shah: अमित शाह का घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस का आदेश, आतंकवाद से लड़ाई में AI भी अहम; सरकार की क्या तैयारी?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। सम्मेलन में देशभर से करीब 850 अधिकारी शामिल हुए। अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ और अवैध आव्रजन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में एजेंसियों को ज्यादा समन्वित और सख्त तरीके से काम करना होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 13
एनचंद्रशेखरन का टाटा संस से इस्तीफा
- फोटो : amarujala.com (AI Assisted)
टाटा संस : उत्तराधिकारी पर मंथन के लिए 17 सितंबर को बोर्ड की बैठक? एजीएम की नई तारीख पर चर्चा भी संभव
टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के भविष्य को लेकर सितंबर में तस्वीर और साफ हो सकती है। टाटा संस बोर्ड की बैठक 17 सितंबर को होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के एजेंडे में फिलहाल चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल से जुड़ा मुद्दा औपचारिक रूप से शामिल नहीं है, लेकिन इस पर चर्चा होने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 13
ऋतब्रत बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
TMC में गुटबाजी: विधायक मोहम्मद कासिम सिद्दीकी बोले- जब तक सक्रिय, दीदी के साथ; क्या अब ऋतब्रत खेमे में बगावत?
करीब चार महीने पहले पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर हुई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की आंतरिक लड़ाई लगातार चर्चा में है। पहले ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में तृणमूल के विधायक दल का नेता माना गया। अब ताजा घटनाक्रम में विधायक मोहम्मद कासिम सिद्दीकी ने ऋतब्रत बनर्जी के बागी गुट को छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गुट ऋतब्रत बनर्जी का था ही नहीं। हमें बताया गया था कि हम सभी दीदी (ममता बनर्जी) के साथ हैं। इसलिए हमें यह एहसास नहीं हुआ कि ऋतब्रत अलग खेमा बना रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
बंगाल में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक: 72 घंटे का नियम, किन दिनों नहीं देख सकेंगे निजी मरीज?
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने पश्चिम बंगाल चिकित्सा शिक्षा सेवा में काम करने वाले डॉक्टरों के निजी तौर पर मरीज देखने पर रोक लगा दी है। यह रोक उस दिन से लागू होगी, जिस दिन कोई मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती होगा। इसके बाद अगले 48 घंटे तक भी डॉक्टर निजी तौर पर मरीज नहीं देख सकेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
UK: खतरनाक ड्राइविंग के वीडियो पर सख्ती; टिकटॉक समेत इन प्लेटफॉर्म को सरकार की चेतावनी, क्या कहा?
ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को टिकटॉक और दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों से कहा कि वे खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वाले वीडियो हटाएं। सरकार ने इन वीडियो को वायरल होने से रोकने को कहा है। यह कदम एक सड़क हादसे में दो पुलिस अधिकारियों और पांच युवकों की मौत के बाद उठाया गया है। हादसे के समय एक कार सड़क की गलत दिशा में जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर
10 of 13
IRCTC की नई वेबसाइट पर कैसे बुक करें ट्रेन टिकट?
- फोटो : Amar Ujala AI
IRCTC में बड़े बदलाव: अब तेज होगी टिकट बुकिंग, अपग्रेड पर 150 करोड़ खर्च; रेलवे यात्रियों को क्या मिलेगा?
आईआरसीटीसी पर अब टिकट बुकिंग तेज होगी। प्रबंधन के मुताबिक सिस्टम अपग्रेड होने के बाद सर्वर क्रैश की परेशानी कम होगी। नए बदलावों के बाद रेलवे यात्री बेरोकटोक टिकट बुकिंग कर सकेंगे।तत्काल जैसे पीक समय में आईआरसीटीसी की एप या साइट से टिकट बुकिंग के वक्त पॉइंटर गोल-गोल नहीं घूमेगा। पढ़ें पूरी खबर
11 of 13
नादिन थेरॉन-श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'स्त्री 2' में किसने किए थे श्रद्धा के स्टंट, फिल्म रिलीज के दो साल बाद साझा किए वीडियो; देखकर चौंके यूजर्स
मैडॉक्स फिल्म्स की 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसने शानदार प्रदर्शन किया। श्रद्धा कपूर ने भी अपने अभिनय से खूब दिल जीते। साथ ही कुछ रोमांचक एक्शन भी करती दिखी थीं। मगर, हकीकत में यह एक्शन सीक्वेंस किसने परफॉर्म किए थे? इसका खुलासा खुद ये हैरतअंगेज स्टंट करने वाली अदाकारा ने किया है। पढ़ें पूरी खबर
12 of 13
ब्रायडन कार्स
- फोटो : twitter
ENG vs PAK: नाइटक्लब घटना के बाद इंग्लैंड का बड़ा फैसला, पाकिस्तान के खिलाफ ब्रायडन कार्स दूसरे टेस्ट से बाहर
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 27 अगस्त से लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, जिससे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को टीम से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि क्रिकेट रेगुलेटर एक नाइटक्लब घटना की जांच करेगा जिसमें कार्स कथित तौर पर शामिल थे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुष्टि की है कि यह तेज गेंदबाज लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होगा। कार्स की जगह हैम्पशायर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोनी बेकर को टीम में शामिल किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
US ने देशों को दी चेतावनी: स्कॉट बेसेंट बोले- ईरान से तोड़ें संबंध या लगाएंगे प्रतिबंध; चीन को लेकर क्या कहा?
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ा संघर्ष अब आर्थिक टकराव की ओर मुड़ गया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने वाले बड़े वित्तीय अभियान की घोषणा की है। वहीं, तेहरान ने जवाब में तेल निर्यात रोकने की धमकी दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अमेरिका दुनियाभर में ईरान के वित्तीय संपर्कों के खिलाफ "आर्थिक हमला" शुरू कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर