बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों का हाल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: त्रिपुरा-ओडिशा में बीते 24 घंटे में 30 सेमी तक बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त
उत्तर भारत में भले ही मानसून कुछ कमजोर पड़ गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों मार्ग बंद हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ ऐसा ही हाल है, ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के लगभग 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना प्रबल बनी हुई है।
पढ़ें पूरी खबर