फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश में सात की मौत; उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी का अहसास; पढ़ें सुर्खियां

Tue, 24 Feb 2026 05:39 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में मरीज सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर भीषण आग से महिला और तीन बच्चों समेत छह की जान चली गई, जबकि दो घायल हैं। एक तरफ मिलावटी कफ सिरप मामले में 850 कंपनियों को नोटिस दिए गए हैं। उधर, एपस्टीन प्रकरण में ब्रिटेन पुलिस ने पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को गिरफ्तार किया है। वहीं ट्रंप के टैरिफ विवाद से सर्राफा बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई, जबकि सोना भी 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI
रांची में एयर एम्बुलेंस क्रैश
झारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से मरीज को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खामी की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। उड्डयन नियामक डीजीसीए ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को हादसे की जांच करने के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
उत्तर भारत में गर्मी का अहसास
उत्तर-पश्चिम भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में जहां चोटियों पर बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई है, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबादी के बावजूद तापमान लगातार बढ़ रहा है। यहां तक जम्मू-कश्मीर में भी अधिकतम तापमान आसमान छूता नजर आ रहा है और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दूसरी ओर पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश तथा समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
आग लगने से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत छह की जलकर मौत
यूपी के मेरठ स्थित थाना लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात एक कपड़ा कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से झुलसने और दम घुटने के कारण एक ही परिवार के पांच बच्चों और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। किदवई नगर इस्लामाबाद की गली नंबर-3 में स्थित यह तीन मंजिला मकान कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद का है। इस मकान में उनके दो बेटों, आसिम और फारूक के परिवार भी साथ रहते हैं। मकान के प्रथम तल पर आई संस एम्ब्रॉयडरी का कारखाना संचालित होता है, जहां पावरलूम के जरिए धागों से कपड़ा तैयार किया जाता है जबकि दूसरी मंजिल पर परिवार निवास करता है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 11
नकली कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
मिलावटी कफ सिरप पर सख्ती, 850 कंपनियों को दिए नोटिस
देश में कफ सिरप की गुणवत्ता को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 फीसदी घरेलू कंपनियों के खिलाफ जांच की है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दस महीनों तक चली जांच पूरी कर ली है। इस दौरान करीब 850 कंपनियों को सुधारात्मक एवं निवारक कार्रवाई (सीएपीए) के नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि, अब तक किसी से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
जेफ्री एपस्टीन विवाद - फोटो : पीटीआई
एपस्टीन मामले में ब्रिटेन पुलिस की दूसरी कार्रवाई, पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन गिरफ्तार
एपस्टीन मामले में ब्रिटिश शाही परिवार से जुड़ी पहली गिरफ्तारी के बाद ब्रिटेन पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। ब्रिटेन की पुलिस ने एपस्टीन फाइल के खुलासों के बाद कदाचार के संदेह में अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को गिरफ्तार किया है। ब्रिटिश पुलिस ने यह गिरफ्तारी दोषी यौन अपराधी एपस्टीन से उनके संबंधों के खुलासे के बाद की गई। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन - फोटो : Amar Ujala
जल्द लौटाई जाएगी 7.11 लाख निष्क्रिय पीएफ खातों में पड़ी राशि
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 7.11 लाख निष्क्रिय खातों में फंसे 30.52 करोड़ रुपये जल्द संबंधित खाताधारकों या उनके कानूनी वारिसों को लौटाए जाएंगे। श्रम मंत्रालय का यह फैसला ऐसे 31.86 लाख खातों को बंद करने की पहल का हिस्सा है, जो मौजूदा समय में निष्क्रिय पड़े हैं। मंत्रालय के मुताबिक इनमें कुछ खाते 20 साल तक पुराने हैं, जिनमें तीन साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
ट्रंप और खामेनेई - फोटो : एएनआई
लेबनान से गैर-जरूरी राजनयिकों को लौटने का आदेश
ईरान के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने सोमवार को आदेश जारी कर बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास से गैर-जरूरी राजनयिकों और उनके परिवारों को लेबनान छोड़ने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : ANI
ट्रंप के टैरिफ विवाद से सर्राफा बाजार में उछाल
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को खारिज किए जाने और उसके बाद पैदा हुई वैश्विक व्यापारिक अनिश्चितता का सीधा असर कीमती धातुओं के बाजार पर दिखा है। सुरक्षित निवेश की मांग तेजी से बढ़ने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में 3 प्रतिशत तक का भारी उछाल दर्ज किया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : PTI
ZIM vs WI: टी20 में रनों के लिहाज से वेस्टइंडीज की दूसरी बड़ी जीत, जिम्बाब्वे को हराया
शिमरॉन हेटमायर की शानदार बल्लेबाजी के बाद गुडाकेश मोती की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने अंत में विस्फोटक बल्लेबाजी की, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके। यह टी20 में वेस्टइंडीज की रनों के लिहाज से दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2024 में  युगांडा को 134 रनों से हराया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
ओ रोमियो कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
दूसरे मंडे टेस्ट में पास या फेल 'ओ रोमियो', जानें फिल्म का कलेक्शन
‘ओ रोमियो’ की रिलीज को आज पूरे ग्यारह दिन हो चुके हैं। ‘ओ रोमियो’ ने वीकएंड पर जरूर कमाल दिखाया, लेकिन सोमवार का कलेक्शन पहले से कम रहा है। जानें 11वें दिन फिल्म ने कितने का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें