फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ब्रिक्स की आज से एनएसए स्तर की बैठक, ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान, वार्ता रुकी; पढ़ें सुर्खियां

Mon, 22 Jun 2026 05:46 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 10
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत की मेजबानी में ब्रिक्स देशों के एनएसए स्तर की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है, जिसमें चीनी विदेश मंत्री की मौजूदगी भी चर्चा में है, जबकि दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जहां ईरानी नेता ने धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है। देश में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है और एसआईटी अपनी रिपोर्ट जल्द मुख्यमंत्री को सौंप सकती है, वहीं मानसून देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का असर दिखा रहा है। खेल में बेल्जियम और ईरान का मुकाबला ड्रॉ रहा, जम्मू-कश्मीर में खीर भवानी मेले को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उधर, भाजपा ने पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत तक रणनीतिक तेज कर दी है। इसके साथ ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अहम वार्ता जारी है और इस्राइल ने दक्षिण लेबनान में अपनी सैन्य मौजूदगी बनाए रखने के संकेत देते हुए ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सख्त रुख दोहराया है।  एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन

2 of 10
दिल्ली में सामने आएगा बीजिंग का असली चेहरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ब्रिक्स: एनएसए स्तर की बैठक आज से, चीनी विदेश मंत्री भी होंगे शामिल; चीन की कथनी-करनी का होगा कूटनीतिक परीक्षण
भारत की मेजबानी में सोमवार से ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे। सितंबर में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित यह बैठक सदस्य देशों के बीच राजनीतिक और रणनीतिक सहमति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

3 of 10
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
US Iran Talks: ट्रंप ने दी फिर हमला करने की धमकी, भड़का ईरान; गालिबाफ बोले- बयानों को लेकर सावधान रहें
ईरान और अमेरिका के बीच हुए शांति समझौते के बाद एक बार फिर से टकराव के आसार नजर आने लगे हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य को धमकाने से कोई फायदा नहीं होगा। गालिबाफ ने कहा, ''उन्हें अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए। हमारी सशस्त्र सेनाएं उन्हें अलग तरीके से जवाब देने के लिए तैयार हैं। वे चाहे कुछ भी कहें, कार्रवाई हम करते हैं।'' पढ़ें पूरी खबर

4 of 10
राम मंदिर में चढ़ावा विवाद - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला: गणनाकर्मी हटे, ट्रस्ट से जुड़े लोगों को अयोध्या न छोड़ने का निर्देश
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को आखिरकार हटा दिया गया है। अब बैंक की ओर से नए गणनाकर्मियों को लगाया गया है। निगरानी भी बढ़ा दी गई है। एसआईटी ने मंदिर ट्रस्ट और मंदिर के अधिकारियों को अयोध्या नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया है। वहीं, छह दिन की जांच के बाद लखनऊ लौटी एसआईटी सोमवार को डेढ़ सौ से अधिक पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। इसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 10
जल संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मानसून आगे बढ़ा: कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल; इन राज्यों में चलेगी आंधी
देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जबकि मुंबई और कोलकाता में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। दूसरी ओर, मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी भी लू का असर बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 10
बेल्जियम बनाम ईरान - फोटो : Fifa.com
Belgium vs Iran: रेड कार्ड के बावजूद बेल्जियम ने बचाया एक अंक, ईरान से खेला ड्रॉ; ग्रुप-जी में रोमांचक हुई जंग
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी में बेल्जियम और ईरान के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। बेल्जियम को 66वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब नाथन नगोय को रेड कार्ड दिखाया गया और टीम को शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद ईरान भी बढ़त हासिल नहीं कर सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 10
गांदरबल पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। - फोटो : अमर उजाला
Jammu: खीर भवानी मेला आज से, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी; श्रद्धालुओं की निर्बाध यात्रा के लिए शासन ने किए कई दावे
खीर भवानी मेला आज शुरू हो रहा है। मेले और अमरनाथ यात्रा -2026 के मद्देनजर गांदरबल पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुचारु यात्रा का अनुभव मिल सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा विभिन्न स्थानों पर नाकों, गश्त और वाहन जांच को तेज कर दिया गया है। तीर्थयात्रा मार्गों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
BJP: योग-किसान और इतिहास के बहाने भाजपा ने साधे कई निशाने, दक्षिणी राज्यों पर निगाह; विपक्ष की चाल का भी जवाब
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह लगातार बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए राज्य को चुना है, उसे राजनीतिक गलियारों में महज संयोग नहीं माना जा रहा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन कोलकाता के रेड रोड पर करना, पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बंगाल से जारी करना और इसके साथ बंगाल दिवस पर कांग्रेस तथा विभाजन की राजनीति को लेकर तीखे बयान देना भाजपा की दीर्घकालिक राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 10
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता का निर्णायक दौर, कल से दो दिन अहम बैठक; देंगे अंतिम रूप
भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की दिशा में इस सप्ताह महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल नई दिल्ली में 23 से 24 जून तक दो दिन वार्ता करेंगे। इससे पहले दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच 2 से 4 जून तक नई दिल्ली में विस्तृत बातचीत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

10 of 10
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : एक्स/बेंजामिन नेतन्याहू
Israel: नेतन्याहू बोले- दक्षिण लेबनान में बनाए रखेंगे सैन्य मौजूदगी; ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर फिर दिया बयान
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए अपने  संकल्प पर कायम रहेगा। दक्षिण लेबनान में उसके सहयोगी हिजबुल्ला पर सैन्य दबाव बनाए रखेगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच सीधी वार्ता हो रही है, जिससे इस्राइली की यह चिंता बढ़ गई है कि इससे उसकी रणनीतिक स्वतंत्रता पर असर पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें