फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: मोदी कैबिनेट की बैठक, बंगाल की फलता सीट पर पुनर्मतदान आज; दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल

Thu, 21 May 2026 05:54 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देशभर में गुरुवार को राजनीति, मौसम, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, परिवहन, मनोरंजन और जनजीवन से जुड़ी कई बड़ी खबरें चर्चा में रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के दो साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश होगा, वहीं अमेरिका-ईरान तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने तेवर कड़े करते हुए ईरान को अंतिम चेतावनी दे दी है। दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से जरूरी सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। उधर, ईरान के राष्ट्रपति ने एक बार फिर साफ किया कि उनका देश युद्ध नहीं बल्कि सम्मानजनक कूटनीति चाहता है। खेल के मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज - फोटो : ANI

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज

पांच देशों के दौरे से वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को कैबिनेट बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके नतीजों तथा भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस वर्ष कैबिनेट की पहली पूर्ण बैठक होगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
फलता सीट पर पुनर्मतदान आज - फोटो : ANI

फलता सीट पर पुनर्मतदान आज

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा में गुरुवार यानी आज पुनर्मतदान होना है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में दोगुना कर दिया है। यह कदम 29 अप्रैल को मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप के बाद उठाया गया है, जिसके चलते इस सीट पर मतदान रद्द कर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक पूरी सेक्शन तैनात होगी। इसमें आठ जवान होंगे। पिछले महीने हुए मतदान में हर बूथ पर सिर्फ चार जवान तैनात थे। फलता विधानसभा में 285 मतदान केंद्र हैं। इनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां तैनाती होंगी। 30 क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) भी तैनात रहेंगी। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
Auto Taxi Strike - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में चक्का जाम: ट्रांसपोर्टरों की आज से हड़ताल

देश की राजधानी दिल्ली में ट्रांसपोर्टर बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। 23 मई तक प्रस्तावित इस हड़ताल का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ सकता है। दिल्ली, एनसीआर और आसपास के राज्यों में व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रभावित होने से सब्जी, दूध, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों पर बढ़ाए गए हरित शुल्क और बीएस-4 वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 126 परिवहन संगठन आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala Graphics

ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही परमाणु वार्ता को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ अंतिम चरण में है और यदि ईरान ने डील पर हस्ताक्षर नहीं किए, तो अमेरिका कठोर और अप्रिय कदम उठा सकता है। व्हाइट हाउस से बाहर निकलते हुए संवाददाताओं से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा "हम ईरान के साथ अंतिम चरण में हैं। देखते हैं क्या होता है। या तो वे एक डील करेंगे या फिर हम कुछ ऐसी चीजें करेंगे जो थोड़ी कठोर होंगी, लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।" पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
स्वगणना की जानकारियां भरते परिवार के लोग। संवाद 

UP: स्वगणना का आज अंतिम दिन, कल से घर-घर जाएंगे जनगणना कर्मी

जनगणना-2027 के तहत चल रही स्वगणना की प्रक्रिया को पूरा करने का अब सिर्फ एक दिन शेष है। बृहस्पतिवार तक आप स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अब तक प्रदेश के 44 लाख लोग स्वगणना के फॉर्म भर चुके हैं। दरअसल जनगणना के प्रक्रिया के तहत स्वगणना के ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई थी। जो सात मई से शुरू हुई थी। इसमें परिवार को मुखिया को ce.census.gov.in पोर्टल पर जाकर लॉगिन कर फॉर्म भरना है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 44 लाख लोगों ने फॉर्म भर दिया है। उनका कहना है कि एक दिन शेष है, अपील है कि अधिक से अधिक लोग फॉर्म भरें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति पर आपराधिक मामला दर्ज - फोटो : ANI

Cuba: पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर US ने दर्ज किया आपराधिक मामला

अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने बुधवार को क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की घोषणा की। राउल कास्त्रो पर 1996 में मियामी स्थित निर्वासित समूह के नागरिक विमानों को मार गिराने के मामले में आपराधिक आरोपों की घोषणा की गई। यह मामला 'ब्रदर्स टू द रेस्क्यू' नामक समूह द्वारा संचालित दो छोटे विमानों को गिराए जाने से जुड़ा है। उस समय राउल कास्त्रो क्यूबा के रक्षा मंत्री थे। उन पर हत्या और विमान नष्ट करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amarujala.com

महंगाई का असर: खपत की रफ्तार थामी तो विकास दर को लग सकता है झटका

भारत की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत कारखाने नहीं बल्कि बाजार हैं। गांव की किराना दुकान से लेकर शहर के मॉल तक जो खर्च होता है, वही आर्थिक विकास की असली धड़कन है। यही वजह है कि उपभोग में थोड़ी भी सुस्ती अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दे सकती है। वह भी ऐसे समय में, जब देश पशि्चम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, विदेशी निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी, डॉलर की तुलना में रुपये में रिकॉर्ड गिरावट और बढ़ते आयात बिल जैसे संकटों से जूझ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन - फोटो : Amar Ujala Graphics

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने फिर दोहराया अपना रुख

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट संदेश दिया है कि उनका देश युद्ध के बजाय कूटनीति और संवाद को प्राथमिकता देता है। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि ईरान ने हमेशा अपने सभी दायित्वों का सम्मान किया है और युद्ध से बचने के लिए हर संभव रास्ता अपनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कूटनीतिक विकल्प अभी भी खुले हुए हैं। पेजेशकियन ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि किसी भी देश को बल या दबाव के जरिए झुकाने की कोशिश करना एक भ्रम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की नीतियां लंबे समय में स्थायी समाधान नहीं दे सकतीं। उनके अनुसार, आपसी सम्मान के साथ की गई कूटनीति ही अधिक समझदारी भरा, सुरक्षित और स्थायी रास्ता है। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
कोलकाता ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS

मुंबई पर जीत के बाद तालिका में छठे स्थान पर पहुंची कोलकाता

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। बुधवार को ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। उनके खाते में 13 अंक हो गए और नेट रन रेट +0.011 हो गया है। अब केकेआर को उनका आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। कोलकाता ने इस जीत के दम पर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान की फटकार के बाद बदले पैपराजी के सुर

बुधवार को सलमान खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिन भर सोशल मीडिया पर छाए रहे। इसमें उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाई थी। बुधवार को देर रात उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह काफी खुश नजर आए। पैपराजी उनसे माफी मांगते नजर आए। सोशल मीडिया पर सलमान खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी गाड़ी से उतरे। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान कई पैपराजी ने उनसे माफी मांगी। एक ने कहा 'भाईजान कल के लिए सॉरी।' एक और ने कहा 'भाईजान हम आपको प्यार करते हैं।' इतने में पीछे से रितेश देशमुख आ गए। रितेश देशमुख सलमान खान से गले मिले। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें