फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD Heatwave Alert: दिल्ली और यूपी समेत इन राज्यों में 7 दिन गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

Wed, 20 May 2026 05:37 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

IMD Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्य इन दिनों गर्मी की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने सात दिनों के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली और यूपी समेत इन राज्यों में 7 दिन गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी - फोटो : AI
IMD Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने  हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने चेतावनी दी है और कहा कि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत लगातार हीटवेव की चपेट में हैं। उनका यह स्थिति आने वाले सात दिनों तक रह सकती है। 



मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने जानकारी दी है पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से लेकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हीटवेव की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में गर्मी कम रहती है, लेकिन इस बार वहां का भी तापमान असामान्य रूप से बढ़ा है। 

मौसम विभाग की तरफ से दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के लि आने वाले तीन दिनों का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच सकता है। रेड अलर्ट जारी करने का मतलब है कि गर्मी से स्वास्थ्य को बहुत बड़ा खतरा है। सतर्कता बरतनी बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली और यूपी समेत इन राज्यों में 7 दिन गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी - फोटो : Adobe stock
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी बहुत तीव्र रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में तापमान 47 डिग्री के आसपास जा सकता है। गंभीर हीटवेव की स्थिति रहेगी। दिल्ली-एनसीआर के लिए आने वाले सात दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली और यूपी समेत इन राज्यों में 7 दिन गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी - फोटो : ANI
बनी रहेगी हीटवेव की स्थिति

वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि सात दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में हीटवेव की स्थिति रहेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में आज और कल तक गर्मी रहेगी, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी और लंबे समय तक बनी रह सकती है। इस समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं राजस्थान के थार रेगिस्तान से गर्म और सूखी हवा ला रही हैं। अभी मानसून दूर है, जिसकी वजह से नमी नहीं बढ़ पा रही है। दिन की तेज धूप और रात में भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। 

Viral: मां की खतरनाक सींग में फंसी बछड़े की गर्दन, वीडियो में देखें कैसे की शख्स ने इनकी मदद  

4 of 5
दिल्ली और यूपी समेत इन राज्यों में 7 दिन गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी - फोटो : Adobe Stock
IMD की अपील, 12 बजे से 4 बजे तक घर से न निकले बाहर

मौसम विभाग ने अपील की है कि लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए। खूब पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें। अगर कहीं जा रहे हैं, तो सिर ढककर निकलें और बुजुर्गों, बच्चों तथा बीमार लोगों का खास ख्याल रखें। चक्कर आना, उल्टी या बेहोशी महसूस होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत चिकित्सा मदद लें। 

Melody Memes: पीएम मोदी और मेलोनी के बीच का दोस्ताना मोमेंट हुआ वायरल, खास तोहफे को लेकर बने मजेदार मीम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली और यूपी समेत इन राज्यों में 7 दिन गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी - फोटो : Adobe Stock
इन दिनों देश के बड़े इलाके में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक, नरेश कुमार ने बताया कि अभी अगले एक सप्ताह तक राहत मिलने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी यूपी, उत्तरी मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें