फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: स्ट्रांग रूम विवाद पर ममता-EC में रार, दिल्ली में डिजिटल जनगणना का पहला चरण आज से; पढ़ें सुर्खियां

Fri, 01 May 2026 06:13 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल में स्ट्रांग रूम को लेकर विवाद के बीच ममता बनर्जी ने चेतावनी दी है कि ईवीएम लूटने की कोशिश की गई तो जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे। इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौते के लिए तैयार है। इधर, देश की राजधानी दिल्ली में डिजिटल जनगणना की शुरुआत आज से होने वाली है। वहीं, भारत अब वियतनाम के साथ ब्रह्मोस मिसाइल सौदा कर सकता है, जो रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगा। दूसरी ओर पंजाब में पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वहीं, अमेरिका में लंबे समय से चला आ रहा सरकारी शटडाउन समाप्त हो गया है। इस बीच एक रिपोर्ट में सामने आई है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में घर के काम में कहीं अधिक समय देती हैं, यह लैंगिक असमानता को दर्शाता है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में ओजोन परत की रिकवरी को लेकर चिंता जताई गई है, जहां रसायनों के रिसाव से सुधार की गति धीमी पड़ सकती है। इधर, आर्थिक मोर्चे पर भारत में एफडीआई बढ़ने के सकारात्मक संकेत मिले हैं, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक यूरोप के चार देशों की यात्रा करेंगे। यह दौरा ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
Strong Room Row: ममता बनर्जी बोलीं- किसी को EVM लूटने नहीं देंगे; आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया ये जवाब
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार की देर रात कोलकाता के शेखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम से बाहर निकलीं। ममता बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की कोशिश के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने मतगणना में संभावित कदाचार का आरोप लगाया। इसके बाद ममता बनर्जी ने कहा, "अगर ईवीएम लूटने की कोशिश हुई और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लाकर लड़ेंगे। अगर गड़बड़ी हुई तो हम लड़ेंगे।" पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : व्हाइट हाउस/आधिकारिक वेबसाइट/वीडियो ग्रैब
Donald Trump: ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने को बेताब; भारत-PAK संघर्ष और नोबेल पुरस्कार पर कही ये बात
पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि ईरान समझौते के लिए बेताब है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इस्राइल के युद्ध को लेकर कहा कि सैन्य अभियान के बावजूद, मैं इसे जंग नहीं कहता हूं। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना, वायु सेना और लगभग हर तरह का हथियार नष्ट हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
जातिगत जनगणना - फोटो : ANI
Digital Census: दिल्ली में डिजिटल जनगणना का पहला चरण आज से, 33 सवालों के जरिये जुटाई जाएगी पूरी जानकारी
दिल्ली में आज से जनगणना का पहला चरण शुरू हो रहा है और इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। खास बात ये है कि इसमें आरडब्ल्यूए को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जो लोगों को स्व-गणना में मदद करेंगे। पहले चरण में घरों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी, जिसके लिए हर वार्ड में स्व-गणना कैंप लगाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
ब्रह्मोस मिसाइल - फोटो : ANI
BrahMos Missile: इंडोनेशिया के बाद अब वियतनाम को ब्रह्मोस देगा भारत, 5800 करोड़ के सौदे की संभावना
भारत और वियतनाम के बीच सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सौदा जल्द हकीकत बनने जा रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की अगले हफ्ते होने वाली तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान करीब 5,800 करोड़ रुपये के इस समझौते पर मुहर लगने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
Terror Network: पाकिस्तान का जासूसी नेटवर्क बेनकाब, सोलर कैमरों से की जा रही थी सेना के ठिकानों की निगरानी
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (जालंधर) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस नेटवर्क का सरगना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म - फोटो : ANI
US Shutdown: 76 दिनों के बाद अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म, डीएचएस के लिए फंडिंग बिल पारित
अमेरिका में 76 दिनों से चला आ रहा सरकारी शटडाउन आखिरकार समाप्त हो गया है। यह इतिहास का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन बताया जा रहा है। अमेरिकी सदन ने गुरुवार को डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) के अधिकांश हिस्सों के लिए धन मुहैया कराने वाले एक विधेयक को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी, जिससे विभिन्न एजेंसियों को प्रभावित करने वाले इस लंबे गतिरोध का औपचारिक रूप से अंत हो गया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पुरुष महिला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
Report: महिलाएं रोज 289 मिनट तो पुरुष सिर्फ 88 मिनट करते हैं घर का काम, MoSPI की रिपोर्ट में खुलासा
घर के काम में महिलाएं रोजाना औसतन 289 मिनट खर्च करती हैं, जबकि पुरुष सिर्फ 88 मिनट। महिलाओं को बाहर कमाई के लिए अब पहले से ज्यादा समय देना पड़ता है। महिलाओं का देश की आर्थिक गतिविधियों में योगदान बढ़ रहा है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने महिला और पुरुष 2025 रिपोर्ट के तहत महिलाओं की आर्थिक भागीदारी पर ये तथ्य उजागर किए हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
ओजोन परत की सुधार में बाधा बन रहे फीडस्टॉक - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Ozone: ओजोन परत की सुधार में बड़ी बाधा बन रहे फीडस्टॉक, रसायनों के ज्यादा रिसाव से सुधार की गति में होगी देरी
ओजोन परत की रिकवरी को लेकर जहां दुनिया को अब तक सकारात्मक संकेत मिल रहे थे, वहीं एक नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने चेतावनी दी है कि औद्योगिक फीडस्टॉक रसायनों का छिपा हुआ रिसाव इस सुधार की गति को धीमा कर सकता है। नेचर कम्युनिकेशन्स में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक यह रिसाव पहले के अनुमान से कई गुना अधिक है और इससे ओजोन परत के 1980 के स्तर तक लौटने में वर्षों की अतिरिक्त देरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
FDI: सुधारों के दम पर 90 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा एफडीआई, तेज आर्थिक वृद्धि से विदेशी निवेशकों का भरोसा मजबूत
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 90 अरब डॉलर के पार पहुंच सकता है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने कहा, अप्रैल, 2025 से फरवरी, 2026 के दौरान देश में कुल 88 अरब डॉलर से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है। इससे पूरे वित्त वर्ष के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। इस अवधि में देश में शुद्ध एफडीआई बढ़कर 6.26 अरब डॉलर हो गया है, जबकि 2024-25 में यह 80.61 अरब डॉलर था। भाटिया ने कहा, सरकार की ओर से निवेश आकर्षित करने के लिए किए गए नीतिगत सुधारों, विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों और तेज आर्थिक वृद्धि ने भारत पर विदेशी निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। इन कारकों के चलते भारत वैश्विक निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
पीएम मोदी करेंगे यूरोप के चार देशों की यात्रा - फोटो : ANI
PM Modi: 15 से 20 मई तक चार यूरोपीय देशों की यात्रा पर पीएम, ऊर्जा सुरक्षा पर रहेगा जोर; जा सकते हैं UAE भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने चार देशों नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा पर जाएंगे। इस यूरोपीय यात्रा के दौरान ऊर्जा प्रवाह को सुरक्षित रखना, पश्चिम एशिया संकट के कारण व्यापार में आने वाली बाधाओं को कम करना और महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग को बढ़ावा देना एजेंडे में सबसे ऊपर रहेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें