फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ट्रंप बोले- वार्ता के नतीजे से फर्क नहीं पड़ता; पहाड़ों में बारिश; आईपीएल में चेन्नई की पहली जीत

Sun, 12 Apr 2026 06:24 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता जारी है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता और 'हम जीते हैं'; उन्होंने चीन को चेतावनी भी दी। इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दे पर ईरान ने छह अरब डॉलर की जब्त संपत्ति जारी करने की शर्त रखी है, जिसे लेकर अमेरिका सहमत नहीं बताया जा रहा है। रक्षा समझौते के तहत लगभग 13,000 पाकिस्तानी सैनिक और 10 से 18 लड़ाकू विमान सऊदी अरब में तैनात किए गए हैं। मौसम को लेकर आईएमडी ने उत्तर भारत समेत 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी दी है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने में सक्षम नहीं है, जिससे समुद्री मार्ग प्रभावित हुआ है और इसका असर इस्लामाबाद वार्ता पर भी पड़ सकता है। इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान और तुर्किये को लेकर सख्त बयान दिया और हमलों की चेतावनी दी। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए नई ईवी नीति 2026-2030 का मसौदा जारी किया गया है, जिसका लक्ष्य पेट्रोल-डीजल वाहनों को धीरे-धीरे हटाना है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की। वहीं मशहूर गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : व्हाइट हाउस/आधिकारिक वेबसाइट/वीडियो ग्रैब
US: ईरान से वार्ता पर ट्रंप बोले- नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता, हम जीते हैं; चीन को दी धमकी
अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को पाकिस्तान में ऐतिहासिक वार्ता जारी है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी वार्ता को ज्यादा अहमियत नहीं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि 'हम जीते हैं'। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'देखते हैं क्या होता है, शायद समझौता हो जाए, शायद न हो।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
भूकंप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Earthquake: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके, 4.6 रही तीव्रता
जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप सुबह 4 बजकर 32 मिनट पर आया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। पढ़िए पूरी खबर

4 of 11
ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बातचीत जारी - फोटो : पीटीआई
US-Iran Meeting: होर्मुज खोलने के लिए ईरान ने अमेरिका के सामने रखी ये शर्त, लेकिन मानने को तैयार नहीं यूएस
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता में तेहरान की फ्रीज छह अरब डॉलर की संपत्ति को जारी करना अहम मुद्दा है। यह संपत्ति अभी कतर में जमा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक ईरानी सूत्र ने बताया कि कतर समेत विदेश में फ्रीज संपत्तियों को जारी करना होर्मुज से सुरक्षित आवाजाही तय करने से सीधे तौर पर जुड़ा है। छह अरब डॉलर की यह राशि सबसे पहले 2018 में रोकी गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
पाकिस्तान और सऊदी अरब में रक्षा समझौता - फोटो : एक्स/खालिद बिन सलमान
Pakistan: सऊदी अरब में तैनात हुए पाकिस्तान के 13000 सैनिक, रक्षा समझौते के तहत लड़ाकू विमान भी पहुंचे
पाकिस्तान का एक सैन्य दल, जिसमें लगभग 13,000 सैनिक और 10 से 18 लड़ाकू विमान शामिल हैं, सऊदी अरब पहुंच गया है। यह तैनाती पिछले वर्ष हुए संयुक्त रणनीतिक रक्षा समझौते के तहत की गई है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह दल पूर्वी क्षेत्र स्थित किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर तैनात किया गया है। इसमें पाकिस्तान वायु सेना के लड़ाकू विमान और सहयोगी विमान शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
बनी में बारिश के दौरान बादलों से घिरे पहाड़ - फोटो : संवाद
Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बारिश, मैदानों में चढ़ेगा पारा; दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। कहीं बर्फबारी हो रही है, कहीं बारिश और कहीं तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 अप्रैल (रविवार) को उत्तराखंड, हिमाचल सहित 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार मैदानी राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर तेज हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
होर्मुज जलडमरूमध्य - फोटो : फ्रीपिक
Iran Israel War: होर्मुज में खतरा बरकरार, अपनी ही बिछाई समुद्री बारूदी सुरंगें नहीं हटा पा रहा ईरान
ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों का न तो सही तरीके से पता लगा पा रहा है और न ही उन्हें तेजी से हटाने में सक्षम है। इस बात का खुलासा न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से किया है। रिपोर्ट के अनुसार हाल की सैन्य गतिविधियों के दौरान बिछाई गई इन सुरंगों के कारण यह अहम समुद्री मार्ग पूरी तरह से सामान्य संचालन में नहीं लौट पाया है। इससे अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस घटनाक्रम का असर पाकिस्तान में इस्लामाबाद में चल रही बातचीत पर भी पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल - फोटो : एक्स/बेंजामिन नेतन्याहू/वीडियो ग्रैब
PAK में शांति वार्ता के बीच PM नेतन्याहू तुर्किये पर भड़के: ईरान में और हमले की धमकी दी; शांति पर संशय बरकरार
पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनका देश ईरान व उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई को जारी रखेगा। उन्होंने तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह उन्हें सहारा देते हैं। उन्होंने अपने ही कुर्द नागरिकों का नरसंहार किया है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
ev charging - फोटो : Adobe Stock
EV Draft Policy: पेट्रोल-डीजल वाहनों को धीरे-धीरे खत्म करना चाहती है सरकार, ईवी से करेगी प्रदूषण पर सीधा वार
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण पर निर्णायक चोट करने के लिए सरकार ने नई ड्राफ्ट इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी 2026-2030 सार्वजनिक कर दी है। इस नीति के जरिए सरकार का साफ लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में पेट्रोल और डीजल वाहनों को धीरे-धीरे सिस्टम से बाहर करना और प्रदूषण के बड़े स्रोत पर सीधा प्रहार करना। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
चेन्नई ने दिल्ली को हराया - फोटो : IANS
CSK vs DC: चेपॉक में चेन्नई की लगातार छह हार के बाद पहली जीत, दिल्ली की टीम आईपीएल में 31वीं बार ऑलआउट हुई
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर आईपीएल के मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। इससे पहले टीम को आरसीबी, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिल्ली लगातार दूसरा मैच हार गई। शनिवार को चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम@asha.bhosle
Asha Bhosle: आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में जारी है इलाज; पोती ने दिया हेल्थ अपडेट
मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार यानी 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गायिका का इलाज चल रहा है। आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा है। डॉक्टर और आशा भोसले की पोती ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है। जानिए, आशा भोसले की तबीयत अब कैसी है? पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें