दुनिया की नजरें इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता पर टिकी हैं, जहां 11 साल बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीधे संवाद की संभावना बनी है, लेकिन तनाव और अविश्वास अब भी गहरा है। इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि समझौता न होने पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है, जबकि ईरान ने भी अपने रुख में शर्तें रखी हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और इस्राइल-हिजबुल्ला संघर्ष के बीच हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। उधर, भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा साझेदारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें परमाणु ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की बात सामने आई। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग और संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। दूसरी ओर, अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है, जहां नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया। वृंदावन हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने रूस में फंसे भारतीयों के मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट की घटना सामने आई है। वहीं, खेल जगत में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को हराया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होनी है अमेरिका और इस्राइल की वार्ता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Islamabad Talks: सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर आज अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 11 साल बाद सीधी बातचीत के आसार
1979 में जब ईरान में इस्लामिक क्रांति आई, तब अमेरिका और ईरान के बीच की दोस्ती टूट गई। तब से दोनों देश सीधे बात करने से बचते रहे। 47 बाद दोनों देशों के बीच छह हफ्ते का युद्ध हुआ। फिर संघर्ष विराम की घोषणा हुई। अब अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को बातचीत होगी। यह साफ नहीं है कि दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने बातचीत करेंगे या अलग-अलग कमरों में बैठेंगे और पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व दोनों देशों के नेताओं तक संदेश का आदान-प्रदान करने का काम करेगा? विश्व मीडिया के मुताबिक, बुनियादी मतभेद अभी भी वहीं हैं और इस्लामाबाद में शनिवार को कूटनीति का इम्तेहान होना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
प्रशांत महासागर में उतरा क्रू
- फोटो : नासा
Artemis 2 Mission: नासा का आर्टेमिस 2 मिशन सुरक्षित धरती पर पहुंचा, क्रू ने प्रशांत महासागर में की लैंडिंग
नासा के मून मिशन आर्टेमिस 2 के चारों क्रू सदस्य सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। मिशन का अंतरिक्षयान ओरियोन 10 दिन के सफल मिशन के बाद आज प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरा। अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ओरियन यान स्थानीय समय अनुसार रात 8.07 बजे और भारतीय समय के अनुसार, 11 अप्रैल की सुबह 5.37 बजे प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरा। आर्टेमिस 2 कैलिफोर्निया के प्रशांत महासागर में सैन डिएगो तट के पास उतरने का नेटफ्लिक्स और नासा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट
4 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
ईरान को 24 घंटे की मोहलत: ट्रंप की धमकी- समझौता नहीं हुआ तो अपने सबसे घातक हथियारों से करेंगे हमला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान में होने वाली बातचीत में समझौता नहीं होता, तो उनका देश तेहरान पर फिर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत फिर से हथियारों से लैस किए जा रहे हैं और अगर समझौता नहीं हुआ तो इनका इस्तेमाल बहुत प्रभावी तरीके से किया जाएगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
5 of 11
हादसे में लापता लोगों की तलाश में देर रात जारी अभियान।
- फोटो : ANI
वृंदावन हादसा: प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा, खोज अभियान जारी
प्रधानमंत्री आपदा कोष से वृंदावन में हुए मोटरबोट हादसे में मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। हादसे में लापता लोगों की तलाश में अभियान जारी है। पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। देर रात आगरा के डिविजनल कमिश्नर नागेंद्र प्रताप ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और शवों को उनके घरों पर भेजने से पहले उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। घायलों का इलाज वृंदावन में चल रहा है। बताया जा रहा है कि 5 लोग लापता हैं।
विज्ञापन
6 of 11
पश्चिम एशिया संघर्ष
- फोटो : ANI/Reuters
West Asia Live: ईरान बोला- शत्रुता छोड़े US तो होर्मुज से गुजरने देंगे जहाज; वेंस को सकारात्मक बातचीत की उम्मीद
ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खातिबजादेह का कहना है कि अमेरिकी जहाज भी होर्मुज से गुजर सकते हैं, बशर्ते अमेरिका शत्रुता छोड़ दे। खातिबजादेह ने ईरानी मीडिया को बताया कि होर्मुज खुला है, लेकिन तकनीकी कारणों से जहाजों के लिए ईरानी सेनाओं के साथ संपर्क बनाए रखना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
नौवें हिंद महासागर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : एक्स/एएनआई/डॉ एस जयशंकर
मॉरीशस: 'हिंद महासागर के देशों को मजबूत करना होगा सहयोग', होर्मुज संकट के बीच जयशंकर का संदेश
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को नौवें हिंद महासागर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग, संपर्क और वैश्विक चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम और इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष राम माधव भी मौजूद थे। अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने कहा, हिंद महासागर केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि पूरा पारिस्थितिकीतंत्र है। यह संसाधन, संपर्क और साझा संस्कृति का स्रोत है। उन्होंने कहा, किी भी वैश्विक संकट का असर इसके सदस्य देशों पर गहराई से पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री व अन्य।
- फोटो : एक्स/सर्जियो गोर
अमेरिकी राजदूत गोर ने विदेश सचिव मिस्री से की मुलाकात, दोनों देशों के उर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात में अमेरिका और भारत के ऊर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा हुई। राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, 'आज सुबह ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और विदेश सचिव विक्र मिस्री के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा। इस मुलाकात में अमेरिका और भारत के ऊर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा हुई। भारत की ओर से शांति विधेयक पारित किए जाने के बाद अब दोनों देश नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए तैयार हैं। पढ़िए पूरी खबर
9 of 11
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई
SC: रूस में फंसे 26 भारतीयों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, एक सप्ताह का दिया समय
रूस-युक्रेन युद्ध में जबरन झोंकने के आरोप को लेकर रूस में फंसे 26 भारतीय नागरिकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। यह याचिका बंदी प्रत्यक्षीकरण के तहत दायर की गई है। इसमें इन लोगों की सुरक्षित वापसी की मांग की गई है। याचिका का संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को इस संबंध में एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बड़ी लूट: बाइक सवार बदमाशों ने धमकी देकर मांगे पैसे, दो हवाई फायर करके मुंशी से छीन ले गए 25 लाख
नेताजी सुभाष प्लेस में बाइक सवार बदमाशों ने हवा में गोलीबारी कर केमिकल कंपनी के मुंशी से 25 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित कूचा महाजनी से पेमेंट लेकर जा रहा था। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के जरिये बदमाशों की तलाश में जुट गई है। नेताजी सुभाष प्लेस स्थित केमिकल कंपनी में मंगल सेन मुंशी के पद पर कार्यरत हैं। मंगल सेन शुक्रवार शाम कूचा महाजनी से एक कारोबारी से पेमेंट लेकर सुभाष प्लेस लौट रहे थे। तभी नेताजी फ्लाइओवर पर डी-माल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। पढ़ें पूरी खबर
RR vs RCB: आईपीएल के मौजूदा सीजन में आरसीबी की पहली हार, राजस्थान ने पांचवीं बार 200+ का लक्ष्य हासिल किया
ध्रुव जुरेल (81*) और वैभव सूर्यवंशी (78) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार की 63 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने महज 18 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर