फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: CWG का ग्लास्गो में समापन; ईरान और अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव; पाकिस्तान में धमाके में कई मौतें

Mon, 03 Aug 2026 05:00 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज सोमवार, 03 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन भारत के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहां देश के पदकों और समापन समारोह की खास झलकियां चर्चा में रहीं। वहीं पश्चिम एशिया में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव फिर बढ़ गया है और ट्रंप के दावों पर ईरान ने पलटवार करते हुए ओमान के साथ बातचीत को अंतिम दौर में बताया है। दूसरी ओर पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान हुए आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए। देश में एनटीए को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि नौ साल बाद भी उसका एक भी स्थायी परीक्षा केंद्र नहीं बन पाया और व्यवस्था अब भी किराये के भरोसे चल रही है। उधर मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर बड़ा सियासी संदेश दिया। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

2 of 11
राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन, अब 2030 में भारत करेगा मेजबानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स - एजेंसी
CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल समाप्त, समारोह में क्या रहा खास?
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है। भारत राष्ट्रमंडल खेल के अंतिम दिन रविवार को कोई पदक नहीं जीत सका। इस वैश्विक आयोजन के अंतिम दिन ट्रैक साइकिलिंग और जूडो में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करने उतरे थे, लेकिन पोडियम तक पहुंचने में सफल नहीं रहे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
पश्चिम एशिया में तनाव - फोटो : @PTI/अमर उजाला ग्राफिक्स
होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल और पूरी तरह खोलने पर सहमति बन गई है। तेहरान ने स्पष्ट किया कि जलडमरूमध्य दोबारा खोलने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है और जब तक अमेरिका अपने शत्रुतापूर्ण कदम जारी रखेगा, तब तक मौजूदा स्थिति में बदलाव नहीं होगा। हालांकि ओमान के साथ वार्ता अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान धमाका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 14 की मौत
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में रविवार को एक शांति रैली के दौरान हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, इसमें पांच सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। इस धमाके में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन के अनुसार, यह विस्फोट स्वात जिले के कबाल कस्बे में उस समय हुआ, जब स्वात पीस रैली निकाली जा रही थी। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे, जो क्षेत्र में शांति बहाल करने और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नौ साल में नहीं बना NTA का एक भी परीक्षा केंद्र, किराये के भरोसे व्यवस्था
नीट पेपर लीक के बाद प्रधानमंत्री के दबाव, छात्रों के प्रदर्शन और विपक्ष के सवालों के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सुधारों के नए-नए दावे कर रही है, पर यह जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एनटीए ने हाल में टेस्ट सेंटर नेटवर्क एंड ऑपरेशन अधिकारी (जीएम-टीसीएनओ) का विज्ञापन निकाला है। इस अधिकारी का काम मानक परीक्षा केंद्र की तलाश करना होगा।

चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्रीय कैबिनेट ने 2017 में एनटीए गठन की मंजूरी देते समय परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप खुद के परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव पास किया था। तब 500 सेंटर की जरूरत महसूस की गई थी। करीब नौ साल बीतने के बाद भी एनटीए खुद का केंद्र नहीं बना सका और उन्हें किराये पर ले रहा है। शिक्षा मंत्रालय व एनटीए की लापरवाही इसी से समझी जा सकती है कि कैबिनेट के कई फैसले अभी लागू नहीं हो सके हैं। पढ़ें अमर उजाला की पड़ताल...
विज्ञापन

खबर का असर: महिलाओं-बच्चों समेत जम्मू में पकड़े गए 21 बांग्लादेशी
अमर उजाला ने जो आशंका जताई थी वह सही साबित हुई। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को संवेदनशील पाकिस्तान बॉर्डर और आसपास के जिलों में बसाने की साजिश का बड़ा पर्दाफाश रविवार को हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने रामबन जिले के बनिहाल में रविवार शाम करीब 6:30 बजे जांच के दौरान 21 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सत्यापन में किसी के भी पास भारत में वैध प्रवेश अथवा यहां रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में उत्तर प्रदेश व नेपाल से भी जुड़ाव मिला है। गोरखपुर, देवीपाटन व लखनऊ मंडल में घुसपैठ कराने वाले नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
UP Weather: तराई-पश्चिम में जमकर बरसे बादल, आज 20 जिलों में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून का असर रविवार को तराई और पश्चिमी जिलों में देखने को मिला। पूर्वी तराई के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में सबसे अधिक 242.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कासगंज में 62 मिमी, मुरादाबाद में 53.2 मिमी और बलरामपुर में 45.4 मिमी वर्षा हुई। बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी तराई के 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 51 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
विधायक राजेंद्र भारती - फोटो : साेशल मीडिया
MP: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती 6 साल के लिए निष्कासित
दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार राजेंद्र भारती पर चुनाव में भीतरघात और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगा रहे थे। हाल के दिनों में दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप खुले तौर पर सामने आए थे। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पप्पू यादव पर हमला - फोटो : अमर उजाला
'मैंने क्या अपराध किया?': कथित हमले के बाद पप्पू यादव ने जताई हत्या की आशंका
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार को कथित चाकू से हमले की घटना सामने आई। यह घटना राम मंदिर स्किट विवाद के बीच हुई, जिसके बाद पप्पू यादव के वकील ने दिल्ली पुलिस पर सत्तारूढ़ दल के साथ 'मिलीभगत' का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पहले से शिकायतें देने के बावजूद सांसद को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। यह घटना उस समय हुई जब पप्पू यादव अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों और उनके समर्थकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यह उन्हें मारने की सुनियोजित साजिश थी। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला
क्या 'स्पाइडर मैन 4' को मिला वीकएंड का फायदा? 
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। भारत में यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे। वीकएंड पर भी इसने अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

11 of 11
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
अखिलेश का बड़ा आरोप: बीते दस वर्षों में बंद हुए हैं प्रदेश के 26 हजार से ज्यादा स्कूल
सपा विधानमंडल दल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से 10 साल में 26386 स्कूल बंद हो गये। प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की संख्या घट गयी है। प्रदेश में कुल 28 लाख छात्रों का नामांकन घटा है। उसमें से 25 लाख बच्चे पिछड़े और दलित समाज के है। इनमें 16 लाख बेटियां है। इसी तरह सरकारी शिक्षकों की संख्या 62 हजार घट गयी है। कक्षा एक से आठ तक शिक्षकों के स्वीकृत पद 1 लाख 40 हजार कम हो गये है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें