फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: एक क्लिक में पढ़िए आज की पांच बड़ी खबरें

Thu, 24 Nov 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जवान शहीद - फोटो : ANI
#असम के तिनसुकिया में आतंकियों से मुठभेड़, तीन जवान शहीद, 4 घायल

#सात राज्यों में 8 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

#जाकिर नाईक के 10 दफ्तरों पर NIA का छापा, धर्मगुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज

#नोट बदलने की सुविधा को जल्द ही बंद कर सकती है सरकार!

#नोटबंदी की मार: इलाज के अभाव में मर रहे लोग, बेटी की डोली से पहले उठी बाप की अर्थी
विज्ञापन

असम के तिनसुकिया में आतंकियों से मुठभेड़, तीन जवान शहीद, 4 घायल

2 of 6
आतंकियों से मुठभेड़ - फोटो : ANI
#असम के तिनसुकिया में आतंकियों से मुठभेड़, तीन जवान शहीद, 4 घायल
असम के तिनसुकिया में संदिग्ध उल्फा आतंकियों से मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए हैं। शनिवार सुबह एक जवान के शहीद होने की खबर मिली थी। बाद में आईईडी ब्लास्ट के बाद शहीद होने वाले जवानों की ये संख्या तीन हो गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में 4 जवानों के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन

सात राज्यों में 8 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

3 of 6
उपचुनाव के लिए मतदान - फोटो : ANI
#सात राज्यों में 8 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
जहां एक ओर कैश निकालने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें एटीएम और बैंकों के बाहर नजर आ रही हैं वहीं 5 राज्यों में उपचुनाव के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, त्रिपुरा, पुड्डुचेरी सात राज्यों में आज उपचुनाव हैं। इन राज्यों में आठ विधानसभा और चार लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए वोटिंग हो रही है।

नोटबंदी की मार: इलाज के अभाव में मर रहे लोग, बेटी की डोली से पहले उठी बाप की अर्थी

4 of 6
#नोटबंदी की मार: इलाज के अभाव में मर रहे लोग, बेटी की डोली से पहले उठी बाप की अर्थी
नोटबंदी जानलेवा होती जा रही है। मुरादाबाद मंडल के तीन अन्य लोगों की मौत की वजह नए नोटों का उपलब्ध न हो जाना बताई गई है। बिलारी के कोतवाली के अबूपुरा खुर्द गांव में ब्रह्मपाल सिंह की 60 वर्षीय मां चंद्रवती के शरीर में तेज दर्द होने की शिकायत पर दो दिन पहले परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने वृद्धा को देखने के बाद उसके दिल, लीवर, गुर्दा और शुगर की जांच कराकर लाने को कहा।
विज्ञापन

जाकिर नाईक के 10 दफ्तरों पर NIA का छापा, धर्मगुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज

5 of 6
- फोटो : zakir
#जाकिर नाईक के 10 दफ्तरों पर NIA का छापा, धर्मगुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक के दस से ज्यादा दफ्तरों पर एनआईए की टीम ने छापामारी की है। जांच एजेंसी की टीम सुबह सवेरे जाकिर के मुंबई ‌स्थित संगठन IRF के ऑफिसों पर पहुंची। जहां टीम ने सभी कागजातों को सीलबंद करते हुए अपने कब्जे में ले लिया। एजेंसी के अधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिस की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट बदलने की सुविधा को जल्द ही बंद कर सकती है सरकार!

6 of 6
#नोट बदलने की सुविधा को जल्द ही बंद कर सकती है सरकार!
पुराने 500 और 1000 के नोटों को बदलने की सीमा 2000 रुपये तक तय कर देने के बाद सरकार अब इस सविधा को पूरी तरह खत्म भी कर सकती है। सरकार धीरे-धीरे इस फैसले को वापस ले सकती है औैर लोगों को अपने करेंसी नोट सीधे बैंक अकाउंट में जमा करने को कह सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें