फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Thu, 23 Feb 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जियो
#नगालैंड में बेमियादी बंद खत्म, आज सीएम पद की शपथ लेंगे लेजित्सु

#जियो के मुफ्त नहीं रहने से उद्योग को राहत, बाजार में शुरू होगा नया टैरिफ वॉर

#RBI को नहीं मालूम, कितने खातों में जमा हुए 2.5 लाख से ज्यादा

#यूजीसी बोर्ड की बैठक में 27 बी ग्रेड डीम्ड यूनिवर्सिटी के भविष्य का फैसला आज

#ट्रंप ने अख्तियार किया सख्त रुख, मामूली अपराध पर भी जाना होगा अमेरिका से बाहर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो - फोटो : PTI
नगालैंड में बेमियादी बंद खत्म, आज सीएम पद की शपथ लेंगे लेजित्सु
पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में मुख्यमंत्री बदलते ही महिला आरक्षण के विरोध में बेमियादी बंद की अपील करने वाले नगा संगठनों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। नगालैंड ट्राइब्स एक्शन कमेटी (एनटीएसी) ने यहां मंगलवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन

3 of 6
रिलायंस जियो - फोटो : self
जियो के मुफ्त नहीं रहने से उद्योग को राहत, बाजार में शुरू होगा नया टैरिफ वॉर
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने इस बात को लेकर राहत जताई है कि रिलायंस जियो ने 1 अप्रैल के बाद डाटा सेवाओं पर शुल्क लगाए जाने की घोषणा की है। हालांकि यह आक्रामक है लेकिन इससे उद्योग को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। सीओएआई ने कहा कि ग्राहक अनुभव और निर्धारित किया गया शुल्क आगे चलकर ‘विनर’ और ‘लूजर’ में अंतर स्पष्ट करेंगे।

4 of 6
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल
RBI को नहीं मालूम, कितने खातों में जमा हुए 2.5 लाख से ज्यादा
पिछले साल 8 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच कितने बैंक खातों में ढाई लाख से अधिक रुपये बंद हो चुके 500 व 1000 रुपये के नोट में जमा हुए भारतीय रिजर्व बैंक के पास इसकी कोई जानकारी नहीं है। आरबीआई ने एक सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में यह बात कही।
विज्ञापन

5 of 6
यूजीसी
यूजीसी बोर्ड की बैठक में 27 बी ग्रेड डीम्ड यूनिवर्सिटी के भविष्य का फैसला आज
बी ग्रेड का दर्जा पाने वाली देशभर की 27 डीम्ड यूनिवर्सिटी की सरकार आठ साल बाद समीक्षा कराने जा रही है। यूजीसी बोर्ड की बुधवार को बैठक में इन सभी बी ग्रेड यूनिवर्सिटी के काम का दोबारा आकलन होगा, उसके बाद उनके भविष्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रंप ने अख्तियार किया सख्त रुख, मामूली अपराध पर भी जाना होगा अमेरिका से बाहर
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालने का नया फरमान जारी कर दिया है। इसमें ट्रैफिक नियम तोड़ने समेत किसी भी तरह का अपराध करने पर प्रवासियों को देश से फौरन निकाल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें