# मुलायम से मिलने पहुंचे चारों बर्खास्त मंत्री, हो सकती है वापसी
# अमर सिंह ने रामगोपाल को बताया नपुंसक, पूछा, बाप-बेटे में झगड़ा कराकर क्या मिलेगा
# दिल्ली के नया बाजार इलाके में जबरदस्त धमाके से एक की मौत, 5 घायल
# रामगोपाल का मुलायम पर बड़ा हमला,कहा-अखिलेश की लोकप्रियता से मुलायम को जलन
# पाकिस्तान में पुलिस ट्रेनिंग कैंप पर आतंकी हमला, 50 से ज्यादा रंगरूटों की मौत
विज्ञापन
2 of 6
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
मुलायम से मिलने पहुंचे चारों बर्खास्त मंत्री, हो सकती है वापसी
अखिलेश की कैबिनेट से रविवार को दो दिन पहले बर्खास्त हुए चारों मंत्री मंगलवार सुबह मुलायम सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। इसी बीच सीएम अखिलेश भी मुलायम से मिलने पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चारों मंत्रियों की फिर से कैबिनेट में वापसी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
अमर सिंह व रामगोपाल यादव
- फोटो : amar ujala
अमर सिंह ने रामगोपाल को बताया नपुंसक, पूछा, बाप-बेटे में झगड़ा कराकर क्या मिलेगा
देश के सबसे बड़ राजनीतिक कुनबे समाजवादी पार्टी में विवाद के बीच अमर सिंह भी अब कूद पड़े हैं। अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, 'मुलायम सिंह यादव उनके नेता हैं और अखिलेश यादव को उन्होंने गोद में खिलाया है। अगर उन्हें लगता है कि मैंने खबर पेपर में छपवाई तो वह मुझे फोन करके पूछ लेता कि अंकल क्या है मामला। बाप और बेटे में लड़ाई कराकर मुझे क्या मिलेगा।
4 of 6
रामगोपाल यादव
- फोटो : amar ujala
रामगोपाल का मुलायम पर बड़ा हमला,कहा-अखिलेश की लोकप्रियता से मुलायम को जलन
समाजवादी पार्टी से बाहर चल रहे रामगोपाल यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर बड़ा हमला बोला है। रामगोपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र अखिलेश यादव से जलते हैं।रामगोपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुलायम सिंह यादव को अखिलेश की लोकप्रियता से जलन हो रही है। हर बाप चाहता है कि उसका बेटा आगे बढ़े, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के नया बाजार इलाके में जबरदस्त धमाके से एक की मौत, 5 घायल
दिल्ली के नया बाजार इलाके में मंगलवार सुबह एक जबरदस्त धमाके में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसे सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है जो इतना तेज था कि उसने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई।
पाकिस्तान में पुलिस ट्रेनिंग कैंप पर आतंकी हमला, 59 से ज्यादा रंगरूटों की मौत
पाकिस्तान में बलूचिस्तान के क्वेटा में स्थित एक पुलिस ट्रेनिंग कैंप पर सोमवार देर रात हुए खतरनाक हमले में 59 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वालों की सख्ंया 60 के आसपास बताई जा रही है।