फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Wed, 08 Feb 2017 07:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty
#पन्नीरसेल्वम को शशिकला के खिलाफ बगावत करना पड़ा भारी, पार्टी से किए गए निष्कासित

#शशिकला का पन्नीरसेल्वम पर पलटवार, बगावत के पीछे बताया स्टालिन का हाथ

#मौद्रिक नीति समीक्षा आज, ब्याज दर घटने की आस

#ट्रंप ने लगाया आरोप- मीडिया नहीं करती आतंकी हमलों की रिपोर्टिंग

#उद्धव ठाकरे की धमकी, नोटिस पीरियड में है महाराष्ट्र सरकार
विज्ञापन

2 of 6
पन्नीरसेल्वम को शशिकला के खिलाफ बगावत करना पड़ा भारी, पार्टी से किए गए निष्कासित
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को नाटकीय ढंग से पार्टी प्रमुख वीके शशिकला के खिलाफ बगावत कर दी। रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देने वाले पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उन्हें इसके लिए बाध्य किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि जनता, पार्टी और विधायक चाहें तो वह अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शशिकला का पन्नीरसेल्वम पर पलटवार, बगावत के पीछे बताया स्टालिन का हाथ
सीएम पद से इस्तीफा देने वाले ओ पन्नीरसेल्वम के मोर्चा खोलने के बाद शशिकला ने देर रात पोएस गार्डन आवास पर मौजदू अपने समर्थकों के सामने कहा कि पन्नीसेल्वम की बगावत के पीछे डीएमके के नेता स्टालिन का हाथ है। 

4 of 6
आरबीआई - फोटो : Getty
मौद्रिक नीति समीक्षा आज, ब्याज दर घटने की आस
बैंकिंग क्षेत्र का नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) फरवरी की नीतिगत दरों की समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की कटौती कर सकता है। रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक मुंबई में मंगलवार को शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रंप ने लगाया आरोप- मीडिया नहीं करती आतंकी हमलों की रिपोर्टिंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया में जारी खींचतान के बीच व्हाइट हाउस ने आतंकी हमलों की सूची जारी करके विवाद बढ़ा दिया है। इसमें दावा किया गया कि मीडिया ने इन 78 आतंकी हमलों की रिपोर्टिंग ही नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : PTI
उद्धव ठाकरे की धमकी, नोटिस पीरियड में है महाराष्ट्र सरकार
भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन तोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। इस कड़ी में उद्धव ने एक और घोषणा की कि महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार हमारे समर्थन से चल रही है लेकिन, अब नोटिस पीरियड पर है। हमें इसका अंदाजा नहीं है कि वह नोटिस पीरियड कब खत्म हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें