फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Thu, 03 Nov 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
# अखिलेश की रथयात्रा: 50 कदम भी नहीं चल सका 5 करोड़ का मर्स‌िडीज रथ

# LIVE: केजरीवाल बोले, पूर्व सैनिक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

# LIVE: अपनी गाड़ी से न‌िकले अख‌िलेश, रोड शो में बदली रथयात्रा

# बराक ओबामा बोले- पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप

# मुख्यमंत्री खट्टर बोले, आत्महत्या करने वाला पूर्व सैनिक शहीद नहीं
विज्ञापन

2 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश की रथयात्रा: 50 कदम भी नहीं चल सका 5 करोड़ का मर्स‌िडीज रथ
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हाईटेक रथ यात्रा शुरू होते ही खराब हो गया। सपा सुप्रीमो मुलायम स‌िंह ने रथ को करीब 11 बजे हरी झंडी दिखाई इसके बाद ये रथ लोहिया पथ पर खराब हो गया। रथ में खराबी आने पर सीएम इसे छोड़कर अपनी गाड़ी से आगे की यात्रा के ल‌िए रवाना हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
LIVE: केजरीवाल बोले, पूर्व सैनिक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देगी दिल्ली सरकार
वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की मांग को लेकर दिल्ली में सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन के परिजनों को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये मुआवजा देगी। ये ऐलान अरविंद केजरीवाल ने पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार के मौके पर किया।

4 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
LIVE: अपनी गाड़ी से न‌िकले अख‌िलेश, रोड शो में बदली रथयात्रा
यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव का रथ शुरू होते ही खराब हो गया। वह लोह‌िया पथ तक ही पहुंचे थे क‌ि उनके मर्स‌िडीज रथ में खराबी आ गई। आगे की यात्रा के ल‌िए वह अपनी गाड़ी से रवाना हो गए हैं। अख‌िलेश की रथयात्रा अब रोड शो में बदल गई है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : reuters
बराक ओबामा बोले- पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं। नॉर्थ कैरोलाइना में डेमोक्रेटिक पार्टी के एक प्रचार अभियान के दौरान राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में अमेरिका ने जो प्रगति की है वो सब कुछ उलट जाएगा अगर हिलेरी क्लिंटन को उनके उत्तराधिकारी के रूप मे नहीं चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामकिशन ग्रेवाल की सुसाइड पर मुख्यमंत्री खट्टर ने दिया बयान
मुख्यमंत्री खट्टर बोले, आत्महत्या करने वाला पूर्व सैनिक शहीद नहीं
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को शहीद मानने से इंकार कर दिया है। हालांकि सरकार की ओर से उनके परिवार को 10 लाख रुपये की मदद और सरकारी नौकरी का ऐलान किया गया है। ये ऐलान हरियाणा सरकार की ओर से पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें