चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला भारत से होगा। भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचा। उधर, कैबिनेट ने सोनप्रयास से केदारनाथ तक रोपवे के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं, सपा विधायक अबू आजमी की औरंगजेब पर टिप्पणी महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आजमी को इसके लिए सौ फीसदी जेल भेजा जाएगा। वहीं, एयर इंडिया ने लापरवाही के लिए दस पायलट ड्यूटी से हटाए हैं। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की अहम खबरें...