1.राहुल गांधी ने पहली बार संसदीय बोर्ड की ली बैठक, कहा- मोदी TRP की राजनीति कर रहे
2.कभी कहा नहीं,अब बता रहा हूं, 5 के बदले हमने मरवाए थे पाक के 100 सैनिकः मुलायम
3.बैंक-एटीएम की भीड़ पर बोलें जेटली, आबादी बड़ी है तो लाइनें तो बड़ी ही होंगी
4. राहुल ने संसद में ट्विटर अकाउंट का मुद्दा उठाने से रोका, बंगलुरु से जुड़े हैकर्स के तार
5. पेट्रोल पंप पर आज आधी रात तक ही इस्तेमाल हो सकेंगे 500 के पुराने नोट
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
2 of 6
- फोटो : file photo
राहुल गांधी ने पहली बार संसदीय बोर्ड की ली बैठक, कहा- मोदी TRP की राजनीति कर रहे
संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामे के बीच कांग्रेस संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार इस बैठक की अगुवाई की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी टीआरपी की राजनीति कर रहे हैं। बताते चलें कि बीमार होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक में नहीं पहुंच पाईं।
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
3 of 6
- फोटो : amar ujala
कभी कहा नहीं,अब बता रहा हूं, 5 के बदले हमने मरवाए थे पाक के 100 सैनिकः मुलायम
सपा सुप्रीमो और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने बड़ा खुलासा किया। कहा कि, पाकिस्तान ने हमारे पांच सैनिक मारे थे, बदले में हमारी फौज ने उनके 100 सैनिकों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान सेना से सीमा पर फायरिंग करने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने कहा, हमने इसके बारे में न तो किसी को बताया और न ही प्रचार किया।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
4 of 6
- फोटो : pti
बैंक-एटीएम की भीड़ पर बोलें जेटली, आबादी बड़ी है तो लाइनें तो बड़ी ही होंगी
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी पर बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लंबी कतारों पर कहा है कि आबादी बड़ी है तो लाइनें तो लगेंगी ही। वित्त मंत्री ने कहा कि तमाम परेशानियों के बावजूद देशवासियों ने सरकार को सहयोग दिया है।
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
5 of 6
- फोटो : ANI
राहुल ने संसद में ट्विटर अकाउंट का मुद्दा उठाने से रोका, बंगलुरु से जुड़े हैकर्स के तार
कांग्रेस उपाध्य राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट्स हैक होने के मामले में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अकाउंट्स हैक करने के लिए बंगलुरु में किसी सिस्टम से लॉग इन किया गया था। वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को संसद में अपनी पार्टी के सांसदों को अपना ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने की घटना को उठाने से रोक दिया।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
6 of 6
- फोटो : demo pic
पेट्रोल पंप पर आज आधी रात तक ही इस्तेमाल हो सकेंगे 500 के पुराने नोट
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की खरीद में कालेधन के इस्तेमाल की खबरों से सचेत होकर सरकार ने पेट्रोल पंपों पर 500 रुपये के पुराने नोटों के इस्तेमाल की अवधि में कटौती कर दी है। पहले 15 दिसंबर तक पेट्रोल पंप और हवाई टिकट के लिए 500 के पुराने नोट चलाने की छूट थी लेकिन अब 2 दिसंबर तक ही इन जगहों पर ऐसे नोट स्वीकार किए जाएंगे।