जम्‍मू कश्मीर के नगरोटा में आतंकी हमले में शहीद हुए महाराष्ट्र के पंढरपुर कस्बे के मेजर गोस्वी कुणाल मन्नादिर को आज अंतिम विदाई दी गई।  इस दौरान पूरा कस्बा अपने वीर सूपत को विदाई देने उमड़ पड़ा।  शहरवासियों ने शहर की सड़कों को मेजर कुणाल की शहादत को याद करते हुए पोस्टरों से पाट दिया।  लोगों ने पहली बार ऐसा नजारा देखा कि किसी शहीद की विदाई के लिए लोगों में ऐसा जज्बा दिखा।  सुबह जैसे ही जम्‍मू से शहीद का शव उनके होम टाउन पंढरपुर पहुंचा लोगों में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा।  हर कोई शहीद मेजर को अंतिम विदाई देना चाहता था। हालांकि इस दौरान लोगों में आक्रोश भी देखा गया।