कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में भारी तबाही मची हुई है। इस महामारी की वजह से पूरी दुनिया थम सी गई है और लॉकडाउन में जिंदगी जी रही है। जानलेवा महामारी की वजह से अब तक पूरी दुनिया में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है और 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। भारत में भी मृतकों की संख्या 200 के पार हो गई है और 7000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।
इस मुश्किल वक्त में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इंसानियत को बुलंद किए हुए हैं। ऐसी ही ये तीन तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर आप भी कह उठेंगे 'जिंदगी जिंदाबाद', तो एक नजर डालते हैं इन बोलती तस्वीरों पर।